Month: July 2022

अनुमंडल कार्यालय में हंगामेदार रही आपूर्ति अनुश्रवण की बैठक || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

सभी प्रखंडों से सामने आयी आपूर्ति पदाधिकारियों की शिकायत नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक में पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के तल्ख तेवर का सामना करना पड़ा. ज्यादा तर सवाल आपूर्ति पदाधिकारियों के फोन न उठाने, प्रखंड क्षेत्र में नहीं दिखने, डीलरों को गोदाम से कम अनाज दिए जाने, डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं से रेट अधिक लेने और वेट कम देने का मामला प्रमुखता से उठाया गया. खरीक उत्तरी के जिला पार्षद गौरव राय ने कहा कि पिछले अनुश्रवण समिति की बैठक में खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज पंचायत के डीलर की शिकायत की गई थी. मामले में जांच हुई या नहीं. जवाब आया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा ध्रुवगंज के सभी डीलरों की जांच कर अभिलेख उपलब्ध […]

Noimg

बिहपुर में जयंती पर याद किये गये डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,भाजपाइयों ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन  || GS NEWS

बिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर – बुधवार को सोनवर्षा में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती धूमधाम से मनाई गई.इस मौके पर भाजपाइयों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।वही वक्ताओं ने कहा डाॅ मुखर्जी का जन्म कोलकाता में 6 जुलाई 1901 को एक भरा पूरा परिवार में हुआ था. अगर देश के पास भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो कश्मीर का विषय चर्चा में नहीं आता.उन्होंने एक देश में दो निशान के विरोध में जम्मू कश्मीर में आंदोलन किया था.जिस प्रकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने खंड-खंड हो रहे देश को अखंड बनाया, उसी प्रकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने […]

Noimg

नवगछिया एसपी ने महिला हत्याकांड की ली जानकारी ,दिये निर्देश  || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

बिहपुर-  बुधवार को नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज और हेडक्वाटर डीएसपी सुनील पांडेय लत्तीपुर उत्तर पंचायत के गौरीपुर वार्ड नंबर 5 में मृतक महिला  सुधा देवी के घर पहुंचे और सोमवार की रात घटी घटना के बाबत विस्तृत जानकारी लिया. उसके बाद पुलिस कप्तान श्री सरोज ने बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को जरूरी दिशा निर्देश दिये.ज्ञात हो की सोमवार की रात गौरीपुर में दिव्यांग (नेत्रहीन ) पंकज शर्मा से गांव के दंबग युवक रंजन मंडल ने नशा /गुटखा खाने को 500 रूपया का मांग किया था। जिस पर दिव्यांग पंकज ने कहा हम तो ट्रेन में भीख मांगकर  खाते हैं। हम पैसा कहां से देंगे। इसी बात पर दिव्यांग (नेत्रहीन ) पंकज शर्मा की लाठी छीन कर पीटना शुरू कर […]

स्कार्पियो चालक हत्याकांड मामले में नवगछिया एसपी ने किया जांच || GS NEWS

नवगछियानिधनबिहारDESK 04 B0

तिलकामांझी के स्कॉर्पियो चालक अवधेश मंडल की गोली मारकर हत्या मामले में नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत सरोज ने बुधवार को मामले की जांच की. इस अवसर पर एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया. मृतक के पिता ने एसपी से की फरियाद मृतक स्कार्पियो चालक के पिता तिलकामांझी निवासी रामु मंडल नेपुत्र के कातिलों की अविलंब गिरफ्तारी करने की गुहार लगाई.एसपी ने मृतक के पिता को हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का भरोसा दिलाया. मृतक के पिता रामू मंडल ने पुलिस को बताया कि उस दिन वह मालिक के रिश्तेदार को सहरसा पहुंचाने गया था. देर रात तक पुत्र जब वापस नहीं लौटा तो मालिक को पुत्र अवधेश के बारे में जानकारी लेने के लिए […]

बकरीद पर्व शांति व सौहार्द से मनाने को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में अधिकारियों व समाजसेवियों के बीच हुई बैठक || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभारतDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।आज समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बकरीद पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु की गई तैयारियो के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने बताया की थाना एवं अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जा चुका है। विधि व्यवस्था संधारनार्थ चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियो,पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी,इस हेतु आवश्यक कारवाई की जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है।बैठक में उपस्थित शांति समिति सदस्यों ने अपने सुझावों एवं विचारो से जिला प्रशासन को अवगत कराया।बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक(नगर) सहित,नगर […]

भागलपुर समाहरणालय परिसर में महिला ने राहगीर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जड़ा थप्पड़ ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के कचहरी चौक पर महिला के साथ छेड़खानी कर रहे व्यवसाई को महिला ने थप्पड़ मारा। महिला का कहना था कि वह तिलकामांझी से टोटो पर चढ़ी जिसमें यह व्यक्ति भी उसी टोटो पर सवार था और महिला के साथ छेड़खानी करने के साथ-साथ उसे अश्लील इशारे कर रहा था। जिसके बाद व्यवसाई दूसरे टेंपो से भागने लगा। जिसका पीछा करते हुए महिला व्यवसाई को कचहरी चौक के पास पकड़ी और जमकर नोकझोंक होने के बीच महिला ने व्यवसाई के गाल पर थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान वहां पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी। लेकिन गुस्से में आग बबूला महिला ने थप्पड़ मारने में जरा भी देर ना की और जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। महिला का कहना […]

कल्याण विभाग के बड़ा बाबू संजय कुमार उर्फ संजय कुमार यादव को निगरानी टीम ने उनके कार्यालय में ही रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभारतDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। व्यवहार न्यायालय भागलपुर में कल्याण विभाग के बड़ा बाबू संजय कुमार उर्फ संजय कुमार यादव को निगरानी की टीम ने पेश किया। दरअसल कल्याण विभाग के बड़ा बाबू रेप पीड़िता के भाई से घुस ले रहे थे तभी निगरानी की टीम ने रंगे हाथ उन्हें इनके कार्यलय से दबोच लिया। निगरानी डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के रूपेश कुमार की बहन के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी थी। 23 जुलाई 2000 को मामला दर्ज कराया गया था। रूपेश के बहन कि मुआवजा की 8 लाख 25 हज़ार रुपए की राशि मिल चुकी थी। हर महीने मिलने वाले पेंशन में से 56 हजार राशि रुक गयी थी तो बड़ा बाबू […]