Month: August 2022

भागलपुर के रेशम भवन में मनाया गया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे भागलपुर के सांसद ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर।देश भर में आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है, इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हथकरघा उद्योग के महत्व एवं आम तौर पर देश के सामाजिक आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता फैलाना है । हथकरघा उत्पादक जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी को रोजगार मुहैया कराती है वही यह पर्यावरण के अनुकूल भी है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आज मुख्य समारोह भले ही भागलपुर के रेशम भवन में किया जा रहा है लेकिन देश भर के विभिन्न शहरों में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें हथकरघा उद्योग के प्रति जागरूकता लाने के अलावा बुनकरों को सम्मानित किया जा रहा है । इसी बाबत भागलपुर में भी यह […]

अंतिम सोमवारी को हर हर महादेव के नारे के साथ जलाभिषेक करने निकला कांवरियों का जत्था ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

डाक कावड़िया 54 फीट के कांवर को लेकर करीब 150 की संख्या में निकले सीढ़ी घाट बरारी से बासुकीनाथ धाम के लिए भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर। सावन मास के अंतिम सोमवारी को लेकर हर हर महादेव, बोल बम के नारे के साथ जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों कांवरियों का जत्था आज बरारी सीढ़ी घाट से बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।आज बरारी के सीढ़ी घाट से पिपली धाम जवारीपुर के लोगों ने 54 फीट का कवर 3 से 4 दिन में तैयार किया और इस 54 फीट के कांवर को लेकर तकरीबन 150 की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करने के । लिए बरारी सीढ़ी घाट से बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए इस कावड़ यात्रा की खास बात यह […]

प्रेम प्रसंग में एक युवक ने गले में फंदा डालकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के योगी वीर गांव में एक किशोर ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किशोर योगीवीर गांव के रोहित महतो के 15 वर्षीय पुत्र मंगल कुमार का प्रेम प्रसंग उनकी बहन के ननंद से चल रहा था। जिससे वह शादी करने का जिद कर रहा था। बताया जाता है कि उसकी बहन की ननंद अपनी भाभी के साथ मृतक के घर योगी वीर आयी हूई र्थी। इसी दौरान वह शादी करने का जिद करने लगा लेकिन दोनों नाबालिक होने के कारण अभिभावक इस बात के लिए तैयार नहीं थे ।मृतक के पिता ने लड़की के पिता को बुलाकर लड़की को अपना घर शुक्रवार को भेज दिया। इसी बात […]

जनता दरबार का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर के जगदीशपुर थाना परिसर में भूमि संबंधित जनता दरबार का निरीक्षण करने एसएसपी बाबूराम जगदीशपुर थाना पहुंच कर जनता दरबार में हो रहे भूमि विवाद संबंधित मामलों को देखें। साथ ही यहां किस तरह भूमि विवाद का निपटारा किया जाता है उसका भी जायजा लिए। इस दौरान भूमि विवाद का निपटारा कर रहे अंचलाधिकारी अशोक मंडल तथा थाना अध्यक्ष को भी दिसा निर्देश दिए। बतादें कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के मौजूदगी में भूमि विवाद संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता हे। उसी का निरीक्षण करने एसएसपी पहुंचे थे। DESK 04

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में देर रात ठेला चालक मोहम्मद असलम की गला रेत कर की गई हत्या, पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी है ||GS NEWE

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में देर रात ठेला चालक मोहम्मद असलम की गला रेत कर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि रात में सभी सोए हुए थे। मृतक असलम भी बरामदे में सोया हुआ था। इसी बीच उसकी तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। देर रात ही जब परिजन बाहर निकले तो असलम को मृत पाया। वहीं परिजनों का कहना है कि इन लोगों को किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। DESK 04

बिहार में महागठबंधन के द्वारा निकाला गया प्रतिरोध मार्च ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी प्रतिरोध मार्च में राजद कांग्रेस और भाकपा माले सहित महागठबंधन दल के कई कार्यकर्ता थे शामिल भागलपुर, बिहार में महागठबंधन के द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया। जिसको लेकर भागलपुर शहर में भी स्टेशन चौक से राजद, कांग्रेस और भाकपा माले सहित अन्य महागठबंधन के दलों के द्वारा मार्च निकाला गया। जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए समाहरणालय मैं जाकर समाप्त हुआ। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि केंद्र की सरकार महंगाई, बाढ़, सूखा, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर पूरी तरह से विफल हो गई है। जिसको लेकर महागठबंधन के सभी दल लगातार सरकार के विरोध में आंदोलन करते रहेंगे। वहीं राजद के अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि अगर सरकार इस पर ध्यान नहीं […]

किसान पर जानलेवा हमले में आरोपित इनामी अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक प्रतिनिधि किसान पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने के मामले में आरोपित और इनामी अपराधी उस्मानपुर निवासी राहुल यादव और बिट्टू यादव को हरि थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने लाल मठिया थाना के सहयोग से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मालूम हो कि इनामी अपराधी राहुल यादव और बिट्टू यादव ने उस्मानपुर के महेंद्र यादव और उसके गुर्गों के साथ मिलकर बीते साल उस्मानपुर के किसान जयप्रकाश यादव की घर पर चढ़कर गोली मार दी थी गोली जयप्रकाश यादव के जांघ में लगी थी अविलंब मायागंज भेजे जाने पर जान बची थी. उक्त मामले में आरोपित गंगा दियारा का शातिर महेंद्र यादव को खरीद पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार करके […]

एनएच 31 पर बाइक सवार से बदमाशों ने  छीनी बाइक ,मोबाइल व रुपया ,केस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – शुक्रवार की  देर शाम एनएच 31पर नन्हकार और महंत स्थान चौक के बीच में  बाइक से  झंडापुर घर आने के दौरान एक सवार युवक से तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बाइक ,मोबाइल और चार हजार रुपया छीन कर फरार हो गया. इस बाबत अजय कुमार दास ने तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों को नामजद किया है. अपने आरोप में बताया है की मैं घर आ रहा था की मुझे बदमाशों ने रोककर कर मेरे साथ घटना को अंजाम दिया. बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया  केस दर्ज कर पड़ताल किया जा रहा है. जल्द बदमाशों की पहचान कर दबोच लिया जाएगा. DESK 04

साइबर ठगी के नामजद आरोपी गिरफ्तार ,जेल ||,GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहपुर में  एक साइबर ठगी के मामला के नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी सुमन कुमार  उर्फ गोलू (21वर्ष ) साकिन बिहपुर है।जिसको पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. इस ठगी के बाबत  रेलवे कर्मी मोहम्मद रोउफ़ ने बिहपुर थाने में केस दर्जा कराया था. जिसमें सुमन कुमार  उर्फ गोलू को नामजद आरोपी बनाया है.गोलू ने मोबाइल से फर्जी तरीके से 49 हजार रुपया निकाला खाते से निकला लिया।कर्मी जब बैंक गया तो उसे पता चला उसका खाते में पैसा नही है.पैसा मोबाइल द्वारा ट्रांसफर हुआ है.गिरफ्तार पप्पू ने इससे  पहले भी कई लोगों का खाता साफ किया है. DESK 04