Month: August 2022

गंगा में कटाव के चलते दौ सौ घर पलायन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के चौहद्दी गाँव में गंगा के कटाव के कारण वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल,धनुकी मंडल ,ब्रह्मदेव मंडल ,शंभू मंडल ,संजय मंडल सहित सैकड़ों घर गंगा के कारण पलायन हो गया  .वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल ने बताया कि हमलोग अपना अपना घर उठाकर वहां से उत्तर दिशा में उँचे जगह पर पूरे परिवार व पशु लेकर आशियाना बना रहे है.वहीं ग्रामीण धनुकी मंडल ने कहा कि लगभग तीन सौ बीधा  हमलोग का उपजाऊ जमीन भी गंगा में समा गया.वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल ने बताया कि सीओ अजय सरकार को लिखित आवेदन दे दिया गया है.सीओ अजय सरकार से सम्पर्क नहीं हो पाया. DESK 04

कुलपति नियुक्त को लेकर काली पट्टी बाँधकर विरोध ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई नारायणपुर के द्वारा  जेपी कॉलेज नारायणपुर में कॉलेज सह मंत्री आकाश कुमार के नेतृत्व में काला पट्टी बाँध कर काला दीन मनाया. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार यादव ने कहा कि बिहार के राज्यपाल जब से फाल्गुन चौहान जबसे बने हैं तब से बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गया हैं. अभाविप राज्यपाल से निवेदन करता है कि तिलका मांझी भागलपुर विश्व विधालय में जितना ज्लद हो कुलपति नियुक्त करें. अभाविप सोशल मीडिया प्रमुख कुंदन राज पोद्दार ने बताया कि तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में सत्र नियमित और शिक्षकों की बहाली की मांग की जा रही है, परंतु अभी तक इस पर शिक्षा विभाग का […]

इस्माइलपुर के अंचलाधिकारी को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री ने किया सम्मानित ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर :-अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी रोहित कुमार को सभी तरह के कार्यों का समय पर निष्पादन करने के मामले में लगातार तीसरी बार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय ने शनिवार को पटना में एक समारोह में पुरस्कृत किया. इस मौके पर बताया गया कि ऑनलाइन दाखिल खारिज ,भू राजस्व वसूली कार्य ,जमाबंदी आदित्य करण परिमार्जन, अभियान बसेरा, लोक भूमि ,जल निकाय ,अतिक्रमण अधिकारियों के. पर्यवेक्षण में निर्धारित मापदंडों के आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 का विभागीय द्वारा तैयार किया गया परफॉर्मेंस के आधार पर इस्माइलपुर के अंचलाधिकारी रोहित कुमार को भागलपुर जिले में पंचानवे प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इस्माइलपुर के अंचलाधिकारी के पुरस्कृत होने पर भागलपुर के […]

भाकपा माले नवगछिया प्रखंड कमिटी का 8वां प्रखंड सम्मेलन संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भाकपा माले नवगछिया प्रखंड कमिटी का 8वां प्रखंड सम्मेलन स्थानीय बिहारी अथिति सदन नवगछिया में किया गया. इस अवसर पर  कॉमरेड रामदेव सिंह पुनः सर्वसम्मति से प्रखंड सचिव चुना गया. मौके ओर ही 17 सदस्य नई कमिटी का किया. जिसमें कॉमरेड रामदेव सिंह, गौरीशंकर राय, निरंजन भारती, राधे श्याम रजक, वकील मंडल, रविंद्र मिश्र, प्रमोद मंडल, जयप्रकाश शर्मा, गुरदेव सिंह, मंडल, रविंद्र कुमार रमन,राजेंद्र पंडित,  बन्दना देवी, नीतू देवी, रंजीत शर्मा, मनोज शर्मा, प्रवीण शर्मा के नामों की घोषणा की गयी. सम्मेलन की शुरुवात सभी  शहीद साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट के लिए मौन रखकर दिया. उद्धघाटन सत्र की अध्यक्षता कॉमरेड रामदेव सिंह और संचालन कॉमरेड गौरीशंकर राय ने संयुक्त रूप से किया. सम्मेलन के […]

तिरंगा यात्रा के लिए तेतरी दुर्गा स्थान में बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया ग्रामीण में  हर घर तिरंगा अभियान समिति की बैठक तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में 9 से 11 अगस्त के बीच मोटरसाइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, 11 से 13 अगस्त प्रभात फेरी जिसमें रघुपति राघव राजा राम का भजन एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाते हुए प्रभात फेरी निकलने पर विमर्श किया गया. यह कार्यक्रम हर गांव गली तक पहुंचाने का निर्णय अभियान समिति ने लिया. साथ ही  महापुरुषों की प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई अमृत सरोवर के चारों तरफ स्वच्छता अभियान एवं उस स्थान पर झंडोत्तोलन का भी कार्य किया जाएगा. इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल जिला उपाध्यक्ष […]

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी लोग लें हिस्सा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बीडीओ ने मुखिया और मुखिया प्रतिनिधियों के साथ की बैठक नवगछिया – नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदा भारती ने सभी मुखिया और मुखिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सभी पंचायतों की स्थिति से रु ब रु हुई और समस्याओं से भी अवगत हुई. उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी लोगों को शामिल होना चाहिये. इस अवसर पर मुखिया संघ द्वारा बीडीओ को सम्मानित भी किया गया. बैठक में स्वच्छता अभियान के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गयी. इंदिरा आवास समेत अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की गयी. इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी प्रदीप कुमार यादव, मुखिया पंकज कुमार जायसवाल समेत अन्य प्रतिनिधि की भी मौजूदगी देखी […]