Month: January 2023

Noimg

रूद्र सेना संगठन ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया नालसी दायर || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव के द्वारा मीडिया  को संबोधित करते हुए रामचरित मानस पर आपत्ति जनक टिपण्णी के विरोध में  रूद्र खंड फोंडेसन रूद्र सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने संगठन संस्थापक सौरभ कुमार के नेतृत्व में नवगछिया व्यवहार न्यायालय में नरसी वाद दायर किया है. मुकदमे में रूद्र सेना संगठन अध्यक्ष बिट्टू चौधरी, जिला अध्यक्ष अमरजीत कुमार,शिवम कुमार गवाह बने. संगठन संस्थापक सौरभ कुमार ने बताया की शिक्षा मंत्री के बयान से वह काफी आहत हैं. उन्होंने न्यायालय से मामले में शिक्षा मंत्री के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई. नवगछिया में अधिवक्ता राधा कृष्ण सिंह ने कहा कानून से बड़ा कोई नही होता है। जिस धाराओं में  मुकदमा दायर किया गया है. उस में सात […]

Noimg

हरिओ में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने किया जनसंपर्क ,लोगों ने किया मंत्री को सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्र व उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता शुक्रवार की रात करीब दस बजे मध्य विद्यालय हरिओ-महेशपुर पहुंचे।इस मौके पर पूर्व सांसद बुलो मंडल भी उपस्थित थे.जहां मंत्री का लोगों ने माला व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया.मौके पर में मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ,राजद के जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, उपाध्यक्ष सतीश यादव,गोपाल सिंह ,शशिकांत सिंह , जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाह,मुखिया मनोज लाल ,लालमोहन , सिंटू आदि शामिल थे.वहीं मंत्री श्री मेहता ने लोगों से पटना के बापू सभागार में 1 फरवरी को शहीद जगदेव प्रसाद के मनाएं जाने वाले पुण्यतिथि कार्यक्रम में आने का अपील किया.इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ने कोसी के कटाव से विस्थापित कहारपुर […]

Noimg

सरस्वती पूजा में डीजे नही बजेगा, प्रतिमा स्थापित करने को लाइसेंस जरूरी || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

शांतिपूर्ण एवं नियंत्रित पूजा कमेटी को करेंगे थाना अध्यक्ष पुरस्कृत बिहपुर – शनिवार को सरस्वती पूजा को लेकर बिहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया.बैठक की अध्यक्षता सीओ बलिराम प्रसाद एवं संचालन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया.बैठक में इंस्पेक्टर विनय कुमार,बीडीओ सतीश कुमार व रेल थानाध्यक्ष अजय सहनी एवं दारोगा नवीन कुमार भी मौजूद थे .वहीं बैठक में बताया गया प्रतिमा स्थापित करने के लिये हर हाल में लाइसेंस जरूरी है साथ पूजा में डीजे नही बजेगा. अगर डीजे बजा तो डीजे संचालक एवं पूजा कमिटी पर कार्रवाई होगी.पूजा के दौरान अश्लील गाना , पूजा पंडाल के पास ताश या जुआ जैसा खेल , बिना हेलमेट की बाइक , ट्रिपल लोड नही चलना,दस बजे के […]

Noimg

रसलपुर के उपभोक्ताओं ने डीलर पर दो किलो कम अनाज देने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल कार्यालय में किया प्रदर्शन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद के वार्ड नंबर सात के उपभोक्ताओं ने स्थानीय डीलर चंद्रदेव यादव पर दो किलो अनाज कम दिए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जम कर प्रदर्शन किया है. उपभोक्ताओं का नेतृत्व वार्ड नंबर सात के पार्षद अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव कर रहे थे. मीना देवी ने कहा कि उसे नियमतः नौ किलो राशन मिलना चाहिये लेकिन उसे चार किलो ही राशन दिया जाता है. कहने पर भगा दिया जाता है. कमली देवी ने कहा कि अनाज में उसका हिस्सा पांच किलो है लेकिन उसका दो किलो काट लिया जा रहा है. करीब दो घंटे तक बड़ी संख्या में लाभुक अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते रहे. उपभोक्ताओं ने […]

नवगछिया में लोक अदालत 11 फरवरी को || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया व्यवहार न्यायालय में ग्यारह फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. लोक अदालत को सफल बनाने के लिए शनिवार को न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष नीरज बिहारी कर रहे थे. लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा सुलहनीय वादों का निष्पादन हो इसके लिये न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया. इस अवसर पर एसडीजेएम सह विधिक सेवा समिति के सचिव रविरंजन के धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक का समापन किया गया. DESK 04