Month: January 2023

सधुवा गांव में चाय दुकानदार हत्याकांड का उद्भेदन, एक गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – रंगरा साहायक थाना क्षेत्र के सधुवा गांव में हुई चाय दुकानदार देव कुमार उर्फ कृष्णा साह हत्याकांड मामले में पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी नवटोलिया चापर निवासी संजीत कुमार है. घटना का कारण एक दिन पूर्व का विवाद बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि खरीददारी के दौरान हुए विवाद के बाद दुकानदार को जान मारने की धमकी दी गयी थी, जिसे दुकानदार ने हल्के से लिया था. 29 दिसंबर की रात को दुकानदार के सर पर लोहे की रड से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी थी. मालूम हो कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रड को पूर्व में ही बरामद कर […]

Noimg

मौनी अमावस्या को लेकर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी,कांवरिया उत्तरवाहनी गंगा से जल लेकर बैधनाथ धाम के लिए हुए रवाना || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैवीनाथ धाम में मौनी अमावस्या को लेकर लाखों कांवरियों ने अजगैवीनाथ धाम के उत्तरवाहनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई|आज के दिन की ऐसी मान्यता है कि मिथलांचल के कांवरिया पार्वती कुल के वंसज होने पर बाबा भोलेनाथ की तिलक उत्सव मनाने के लिए आज ही अजगैवीनाथ धाम के उत्तरवाहनी गंगा में स्नान करते हुए उत्तरवाहनी गंगा जल लेकर पैदल बैधनाथ धाम पहुचकर सरस्वती पूजा की दिन बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करते हुए तिलक उत्सव मनाते है यह परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है| इसी को लेकर अजगैवीनाथ धाम में खासकर मिथलांचल के कांवरिया अजगैवीनाथ धाम पहुचते है और उत्तरवाहनी गंगा में स्नान कर पैदल बाबा बैधनाथ का यात्रा करते हैं| प्रसाशन द्वारा गंगा घाट […]

Noimg

नवगछिया में पांच केंद्रों पर 4917 परीक्षार्थी देंगे इंटर की परीक्षा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | इंटर की परीक्षा को लेकर पांच केंद्रों पर 4917 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटर की परीक्षा आज बुधवार से आरंभ होगी। इसके लिए जीबी कॉलेज, बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य काॅलेज, मदन अहिल्या महिला कॉलेज, इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय, रूगंटा बालिका उच्च विद्यालय, लाल जी मध्य विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जीबी कॉलेज में 959, बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य कॉलेज में 1147, मदन अहिल्या महिला कॉलेज में 800, इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में 639, रूगंटा बालिका उच्च विद्यालय में 661, लाल जी मध्य विद्यालय सिघिंया मकंदपुर में 651 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मकंदपुर चौक, पूर्वी समपार फाटक, महराज जी चौक संवेदनशील बनाया गया है। नवगछिया में […]

Noimg

अजगैबीनाथ के बाद बटेश्वर स्थान के विक्रमशिला का भ्रमण किया जर्मनी और स्विट्जरलैंड के 31 सैलानियों ने || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर जिला में गंगा विलास क्रूज़ दो स्थानों पर रुकी, सैलानियों ने देखी डॉल्फिन की अठखेलियां भागलपुर, वाराणसी से चलकर गंगा नदी के रास्ते गंगा बिलास क्रूज़ भागलपुर जिला पहुंच गई इस ग्रुप में जर्मनी और स्विट्जरलैंड के 31 सैलानी मौजूद थे, यह कॉफी आकर्षक ढंग से भारतवर्ष के कारीगरों के द्वारा तैयार किया हुआ क्रूज है जो एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, धरोहर और सामाजिक प्रगति को दिखाने के प्रयास से इस इको टूरिज्म की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई है। सुल्तानगंज के पहाड़ी पर जहन्नू ऋषि के आश्रम और शीलापट्ट पर उकेरी मूर्तियों का किया अवलोकन देवभूमि काशी से गंगा विलास क्रूज भागलपुर के उत्तरवाहिनी गंगा सुलतानगंज अजगैविनाथ धाम रुकी जहां सैलानियों […]

Noimg

जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं मानने वाले दंपति की जबरन होगी नसबंदी और किया जाएगा जेल में बंद || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी यह भारत है धर्मशाला नहीं, आप यहां अधिक बच्चे उत्पन्न करके देश के लोकतंत्र को कब्जा नहीं कर सकते- राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ,जनसंख्या समाधान फाउंडेशन भागलपुर,जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से आज भागलपुर में आम सभा का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी की अध्यक्षता में की गई, गौरतलब हो कि 2 दिन पूर्व भारत वर्ष चीन को पीछे छोड़ते हुए जनसंख्या के मामले में आगे निकल चुका है ,अब भारत जनसंख्या के मामले में विश्व में नंबर वन बन गया है, यह देश के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है, वहीं इस सभा को संबोधित करते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि कुछ समुदाय के लोग […]

Noimg

परवत्ता थाना चौक के पास एक बस से संदिग्ध स्थिति में 12 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास शुक्रवार को पुलिस ने भागलपुर से भवानीपुर की ओर जा रही एक बस से संदिग्ध स्थिति 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है. जानकारी मिली है कि 12 में से छः लड़की और महिलाएं हैं और छः पुरुष सदस्य हैं. देर रात महिला थाने की थानाध्यक्ष पूनम कुमारी और परवत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में सबों से पूछ ताछ की जा रही थी. जानकारी मिली है कि लड़कियां और महिलाएं आस पास के गांवों की हैं जबकि पुरुष सदस्य हिसार राजस्थान के हैं. देर रात तक पुलिस ने मामले में कुछ भी बताने से इनकार किया है. DESK 04

Noimg

समाज की भागीदारी के बिना अपराध नियंत्रण संभव नहीं – एसपी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के खादी भंडार में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नए टीओपी का उद्घाटन फीता काट कर किया है. इस अवसर पर अपने संबोधन में एसपी नवगछिया ने कहा कि बिना किसी समाज की भागीदारी के अपराध नियंत्रण संभव नहीं है. अपराध को समाज से उखाड़ फेंकने के लिये समाज को आगे आना होगा. एसपी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आस पास के युवा वर्ग ड्रग्स लेते हैं. उन्होंने कहा कि गलत संगती से ही युवा अपराध की ओर अग्रसर होते हैं. एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लड़के सुधर जाएं, नहीं तो किसी न किसी मोर पर सामना पुलिस से होगा और उस समय पुलिस कैसा सलूक करेगा यह तो कानून ही बताएगा. […]

Noimg

चोरहर में माघीकाली के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

चोरहर में भव्य कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएंखरीक प्रतिनिधि माघी काली के अवसर पर खरीक प्रखंड के चोरहर में शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें 251 कन्याओं ने अपने सर पर कलश धारित कर आध्यात्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव से पूरे चोरहर पंचायत का परिभ्रमण किया और उसके बाद कलश को सुरक्षित मंदिर परिसर में रखा गया. इस अवसर पर पंचायत के युवाओं महिलाओं में गजब का उत्साह देखा गया. कलश शोभायात्रा में मुखिया मंजू देवी कंचन गोस्वामी मनीषा देवी शाखों देवी प्रीति देवी वंशीधर मंडल शांतनु गोस्वामी मदन सिंह अशोक सिंह भीखो सिंह वैद्यनाथ शाह दयालु शालिग्राम मालाकार समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे. DESK 04