Month: April 2023

Noimg

बिहपुर में ज्वेलरी की दुकान का दीवाल काट चोरों ने उड़ाये जेवर ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – रविवार की रात बिहपुर रेलवे मार्केट स्थित शंकर ज्वेलर्स की दुकान की दीवार काट कर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया.दुकानदार कन्हैया कुमार जब दुकान खोलने आये तो देखा दुकान के सभी समान इधर उधार बिखरे पड़े है।दुकान की पीछे की दीवाल काटा हुआ है. उसने इस चोरी की घटना को लेकर रेल पुलिस को सूचना दिया.दुकानदार कन्हैया बताया ने करीब 30-35 हजार रुपये जेवर चोरों ने चोरी किया.वहीं सूचना पर रेल थानाध्यक्ष अजय सहनी ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल किया और चोरों की पहचान कर सलाखों के पीछे धकेला जाएगा. DESK 04

Noimg

हरिओ में आग लगने से चार घर जलकर हुआ खाक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर प्रखंड के हरिओ वार्ड नंबर 11 में दोपहर करीब दो बजे चूल्हे से निकली चिंगारी से चार घर जलकर खाक हो हो गया।आग लगने से इनरदेव पासवान ,जितेंद्र पासवान ,टुनटुन पासवान व अमर पासवान का चदरा व बांस से बना घर जल गया।घर में रखा दस हजार नकद ,20 बोरा गेहूं समेत अन्य सभी सभी समान जल गया. वहीं एक गाय का बच्चा ने आग की चपेट में आकर झुलस गया. आग लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये और काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया.हालांकि दमकल की गाड़ी भी आई थी. तबतक आग पर काबू पा लिया गया था.वहीं बिहपुर के अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश रंजन पोद्दार ने पहुंच कर आग लगने से हुई क्षति […]

Noimg

घटोरा धार पर पुल बनने से संवर जाएगी किसानों की तकदीर – शाहनवाज हुसैन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

घटोरा धार पर पुल निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा घटोरा गंगा धार पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पुर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया। इस शिलान्यास कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो गौतम ने किया. घटोरा धार पर विधायक निधि से 60लाख की लागत से पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है. घटोरा धार पर बड़ी तेजी मिट्टी भराई का कार्य भी किया जा रहा है. शिलान्यास के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा घटोरा धार पर पुल निर्माण हो जाने से इलाके के किसानों की तकदीर संवर जाएगी. इस मौके शाहनवाज ने बिहपुर विधानसभा में अन्य विकास कार्यों को […]

Noimg

दांत से संबंधित रोगों के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में की गयी अत्याधुनिक व्यवास्था ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के लोगो को अब दंत रोग से जुड़ी समस्या या इसके इलाज के लिए अब जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में दांत संबंधी इलाज शुरू कर दी गई है. पहले चरण में डेंटल संबंधी कुछ सुविधाओ को शुरू किया गया है. अनुमंडल अस्पताल में दंत रोग से जुड़े अत्याधुनिक यंत्र स्थापित किए गए हैं. मशीन लगने से नवगछिया और आसपास के लोगों को दांत संबंधी समस्या का अनुमंडल अस्पताल में मुफ्त में इलाज मिल सकेगा. अस्पतालों में पदस्थापित दंत चिकित्सक डॉ विनय का कहना है कि इलाज के लिए आवश्यक यंत्र उपलब्ध होने से दंत रोग से जूझ रहे व्यक्तियों को बेहतर इलाज मिल पाएगा. उन्होंने बताया कि पहले चरण में बच्चों के टेंपरेरी दांतो […]

Noimg

तपिश में बेसहारा लोगों को की जा रही है आश्रय स्थल ले जाने की कवायद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया में लगातार तापमान बढ़ने के कारण स्टेशनों और सड़कों पर रहने वाले रिक्शा चालक वृद्ध और असहाय लोगों के लिए नगर परिषद क्षेत्र में बनाए गए आश्रय स्थल तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है चिलचिलाती धूप में स्टेशनों पर और सड़कों पर रात गुजारने वाले रिक्शा चालक चालकों के लिए आश्रय स्थल बनाया गया है अधिक से अधिक असहाय सरकार की इस योजना का. लाभ उठा सकें इसके लिए नगर मिशन प्रबंधक संदीप कुमार के द्वारा स्टेशनों बस स्टैंड सड़कों पर चिलचिलाती धूप में रहने वाले लोगों के पास जाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है साथ ही वैसे लोगों को आश्रय स्थल तक पहुंचाया भी जा रहा है आश्रय स्थल में अभी चार रिक्शा चालक रहते […]

Noimg

अस्पताल के सामने चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर होगी कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र और अस्पताल के आसपास अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर कार्रवाई को लेकर जिला मुख्यालय से पत्र जारी किया गया है. जानकारी देते हुए अनुमंडल अस्पताल के मैनेजर रमन कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर सिविल सर्जन कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है. जिसमें नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में और अस्पताल के आसपास चलने वाले अल्ट्रासाउंड क्लिनिको की जांच की जानी है. उन्होंने बताया कि वैसे अल्ट्रासाउंड मशीन जो बिना लाइसेंस के ही संचालित किए जा रहे हैं. उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि 15 मई तक वैसे सेंटर को जिनके पास लाइसेंस नही है. लाइसेंस ले लें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जिला से अनुमंडल में […]