Month: April 2023

नवगछिया शहर में बिजली की स्थिति दयनीय, उमस भड़ी गर्मी में लोगों का जीना हुआ मुहाल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया शहर में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति की स्थिति दयनीय है. हरियापट्टी में 24 घंटे बाद रविवार को देर शाम सात बजे बिजली बहाल की गयी तो दूसरी तरफ नवगछिया के शहीद टोला में भी रविवार को दिन भर कई घटों तक बिजली गुल रही. स्थानीय जेम्स फाइटर, अशोक केडिया, विक्रम कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि गर्मी आते ही बिजली की आपूर्ति लचर हो गयी है, एक तरफ उनलोगों का गर्मी से जीना मुहाल हो गया है तो दूसरी तरफ मोबाइल चार्ज करने पर भी संकट उतपन्न हो जाता है. बिजली समस्या पर बात करने के लिए कई बिजली अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हो रहा था. DESK […]

Noimg

प्रधानाध्यापक ने कराया ग्रामीण पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

मध्यान भोजन खिलाने के दौरान फोटो को लेने को लेकर हुआ विवाद नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत कोसकीपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणधीर कुमार मंडल ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है.इस मामले में रंगरा ओपी प्रभारी के द्वारा तत्काल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक ने अपने आवेदन में लिखा है कि मध्यान भोजन खिलाने के दौरान अमित कुमार सिंह एवं परमानंद हरिजन के द्वारा अपने मोबाइल से. वीडियो बनाने एवं रंगदारी मांगने को लेकर के दवाब बनाया जाता है. प्रधानाध्यापक ने कहा है कि दोनों व्यक्तियों के द्वारा ₹20,000 रंगदारी की मांग किया गया है. जिस कारण विवाद भी हुआ है. जिससे […]

Noimg

बभनगामा से निकलेगा भाकपा का यात्रा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहार विधानसभा चुनाव 2020भागलपुरDESK 040

बिहपुर – रविवार को बिहपुर में भाकपा अंचल परिषद की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता मंसूर ने की . बैठक में कहा गया कि भाजपा हटाओ देश बचाओ नया भारत बनाओ के तहत पार्टी गांव गांव पदयात्रा करेगी.बभनगामा में शाखा मंत्री मंसूर के नेतृत्व मे सोमवार को कामरेड निरंजन चौधरी के घर से पदयात्रा शुरू किया जाएगा.यह पदयात्रा 15 जून तक हर गांव में चलेगा. 16 जून से यह 7 जुलाई तक जत्था यात्रा किया जाएगा.8 जुलाई को जनसत्याग्रह एस डी ओ नवगछिया एवं 9 जुलाई भागलपुर डीएम के समक्ष किया जाएगा.वही बैठक में अंचल मंत्री हिमांशु कुमार, रामशरण यादव,जयशंकर सिंह,संजय पंडित, संजय सिंह, सत्यनारायण साह, किसान नेता निरंजन चौधरी , सहित कई लोग उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

अभाविप का भोजन बैंक के माध्यम से भोजन का सदुपयोग करने का प्रयास निरंतर जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया | अभाविप के आयाम स्टुडेंट्स फोर सेवा नवगछिया के माध्यम से नवगछिया के कदवा दियारा पंचायत के बोड़वा टोला मिलन चौक एवं प्रासपुर पर बचे भोजन का सदुपयोग करने का प्रयास, शांति भोज में बचे भोजन का संग्रह कर बस्ती में जाकर वितरण किया गया और यह कार्यक्रम लगातार बहुत महीने से सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। वही मौके पर अभाविप के स्टूडेंट फोर सेवा गतिविधि के बिहार प्रांत के प्रांत सहसंयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि हमलोग भोजन बैंक के माध्यम से. विगत कई महीने से भोजन का सदुपयोग करने की पहल करते हुए आ रहें हैं और हम सभी जिस मुहल्ले में भोजन वितरण करने जाते हैं वहां भोजन के सदुपयोग करने की जनजागरण करते हैं तथा […]

दो पक्षों में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में 14 अप्रैल को हुई मारपीट मामले में प्रथम पक्ष मो. आलम ने मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए नारायणपुर निवासी छोटू यादव, प्रभाष यादव, व भोला यादव समेत अन्य पांच के विरूद्ध भवानीपुर पुलिस को आवेदन दिया. वहीं द्वितीय पक्ष नारायणपुर निवासी रामचंद्र कुमार यादव ने एकत्रित होकर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए मो. मंसूर अली, मो. लादेन, मो. फकरूद्दीन समेत सोलह अन्य व 70-80 अज्ञात के विरूद्ध भवानीपुर पुलिस में आवेदन दिया हैं. थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया हैं.पुलिस छानबीन कर रही हैं. DESK 04

Noimg

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ताइक्वांडो हाँल नवगछिया में किया गया. टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद ( राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव) थे. ताइक्वांडो कोच सह मिडिया प्रभारी विकाश चौरासिया ने बताया की इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच जेम्स, मो नाजिम , मोनी कुमारी, अवधेश कुमार, प्रिस कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे. उतीर्ण खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :- रेड बेल्ट :- रितु प्रिया, जयंत राज।येलो बेल्ट :- आस्था कुमारी, अक्षय कुमार, वैभव प्रसाद, साक्क्षी कुमारी, शाहिना खातुन, मुस्कान ख़ातून,ग्रीन बेल्ट :- अन्नया, अन्नु प्रिया, अदिती शर्मा, भाभ्या शर्मा, पीयूष कुमार, किसन कुमार,उतीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा. DESK 04