Month: April 2023

Noimg

दबंग बिहार ने जीता बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार एवं नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर नारायणपुर ( नवगछिया ) में आयोजित प्रथम बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग ( बीबीपीएल ) के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में दबंग बिहार ने राइजिंग बिहार को 36-34,31-35,35-32 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में दबंग बिहार की ओर से अंकित कुमार शर्मा,सूरज,आशीष ओझा,राहुल, मोनू ने एवं राइजिंग बिहार की ओर से संटू महाराज,आशीष,अविनाश, राहुल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार बिहार वैरियर्स के राहुल कुमार, रॉयल चैलेंजर्स के बादल कुमार,दबंग बिहार के आशीष ओझा,राइजिंग बिहार के आशीष सन्नी को दिया गया। फाइनल मैच के उपरांत विजेता एवं उपविजेता टीमों के बीच […]

Noimg

चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, ग्रामीणों की मदद से पाया आग पर काबू ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के कोसी पार कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बोड़वा टोला कदवा में रविवार के दिन करीब 10:45 बजे चूल्हे की चिंगारी से एक घर में आग लग गई. आग लूखो साह के घर लगी. घर में किरोसीन तेल की गेलन रहने से देखते हीं देखते आग की लपटे इतनी तेज हो गई की उस पर काबू पाना मुश्किल लग रहा था. लेकिन स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक घर पूरी तरह जल कर राख हो गया. हालांकि ज्यादा जानमाल की क्षति नहीं हुई है. वहीं सूचना मिलते हीं ढोलबज्जा थाने से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई थी. DESK 04

Noimg

अम्माजी सेवा केंद्र के द्वारा हुआ दावत ए इफ्तार का आयोजन, कई दलों के लोग थे मौजूद, विधायक ने कहा- मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम है माहे रमजान ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए अम्माजी सेवा केंद्र ने दावत ए इफ्तार का आयोजन तातारपुर स्थित रामसर चौक पर किया गया , जिसमें विभिन्न दलों के दर्जनों समाजसेवी राजनेता व शिक्षाविद मौजूद थे, इफ्तार पार्टी के बाद भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि माहे रमजान रेहमत बरकत और जहन्नम से आजादी का संदेश देता है, एक दूजे के प्रति मोहब्बत और भाईचारे के साथ इंसान का इमान रमजान के पवित्र माह में मजबूत होता है, हमें मिलजुल कर एकता व भाई चारे का मिशाल कायम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा व संप्रदायिक सौहार्द बढ़ता है, भाईचारा मजबूत होने से ही देश तरक्की करेगा। वही तिलकामांझी […]

Noimg

नवगछिया उपकारा में एसपी , एसडीएम, एसडीपीओ सहित कई थानों की पुलिस नें की सघन छापेमारी ||GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर नवगछिया उपकारा में नवगछिया एसपी एसडीएम, एसडीपीओ एवं कई थानों की पुलिस ने छापेमारी की। यह कारवाई करीब दो घंटो तक चली। इस दौरान उपकारा के वार्डों की सघन तलाशी ली गयी। इसमें पुलिस को कोई प्रतिबंधित वस्तुएं नही मिलीं हैं। इसके अलावे कारा अस्पताल, रसोईघर, मुलाकाती कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, रौशनी, अलार्म समेत विभिन्न सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नवगछिया कारा में औचक निरीक्षण किया गया है। प्रत्येक वार्डों में गहनता से जांच की गई है। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिला। यह छापेमारी अभियान एसपी और एसडीएम के नेतृत्व में की गई है। वहीं छापेमारी के क्रम में नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के […]

Noimg

जीवन जागृति सोसाइटी के द्वारा निकाली गई सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ, सोसायटी के अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर।सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन दुर्घटनाएं होते रहती हैं जिसमें कई लोगों की जानें भी चली जाती हैं ,कई बार यह देखा गया है कि सड़क दुर्घटना में लोग घायल हैं लेकिन उन्हें कोई उठाने वाला नहीं, उस पर सरकार विशेष पहल की है, उन व्यक्ति को जो घायल लोगों को अस्पताल तक ले जाएगी उन्हें 5 हजार रुपये दिया जाएगा साथ में विशेष आयोजन पर डीटीओ विभाग द्वारा पारितोषिक भी दी जाएगी। इसी जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए जीवन जागृति सोसाइटी ने एक मुहिम चलाई है और जागरूकता रथ को रवाना किया है, यह रथ शहर व गांव के हर एक गली मोहल्ले में जाएगी और लोगों को जागरूक करेगी ,इस […]

Noimg

राजद की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने किया संगठनात्मक बैठक, बनाएंगी संगठन को मजबूत ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

राष्ट्रीय जनता दल के भागलपुर जिला की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनी आशा जयसवाल भागलपुर।जिला राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ भागलपुर के द्वारा आज एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सामूहिक रूप से महिला प्रकोष्ठ भागलपुर जिला के जिला अध्यक्ष का कमान आशा जायसवाल को दिया गया, वही सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनने पर आशा जयसवाल को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया , वही बिहार प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ उर्मिला ठाकुर ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है महिला संगठन को मजबूत करना एवं गांव गली खेत खलिहान से महिलाओं को राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ में जोड़ना, वही भागलपुर जिला की महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष […]

Noimg

राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली के 60वें पुण्य स्मृति पखवाड़ा आरंभ पर शब्द यात्रा परिवार की ओर से भावांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

कार्यक्रम के दौरान शहर के दर्जनों साहित्यकार कलाकार समाजसेवी व पत्रकार ने गोपाल सिंह नेपाली के चित्र पर किया पुष्प अर्पित भागलपुर शब्द यात्रा परिवार की ओर से आज गोपाल सिंह नेपाली सहादत भूमि भागलपुर जंक्शन पर राष्ट्र कवि गोपाल सिंह नेपाली का 60 वां पुण्य स्मृति पखवाड़ा आरंभ पर भावांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई कवियों और साहित्यकारों ने गोपाल सिंह नेपाली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, मौके पर उन्होंने कहा कि. गोपाल सिंह नेपाली बहुआयामी प्रतिभा के धनी गीतकार व कवि थे उनका भागलपुर से गहरा जुड़ाव रहा है, यहां के साहित्यिक गतिविधियों में उनकी हमेशा उपस्थिति रही है, वही कार्यक्रम के दौरान भागलपुर के वरिष्ठ साहित्यकार पारस […]

Noimg

पुरानी पेंशन को लागू करने और शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों ने किया हल्लाबोल प्रदर्शन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन में 11 गुट के लोगों ने लिया हिस्सा भागलपुर के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज घंटाघर से बिहार राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट की ओर से भारी संख्या में कर्मचारियों द्वारा जुलूस निकाला गया। जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। जुलूस घंटाघर से निकलकर समाहरणालय पहुंचा और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन नीति को खत्म कर दी गई है। जिसके कारण कर्मचारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और रिटायरमेंट के बाद उन्हें दो हजार से बाईश सौ रुपए तक पेंशन मिल रहा है। […]

Noimg

अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गई शहर में जागरूकता रैली ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर।जैसे जैसे तपती गर्मी बढ़ती है और तेज हवा चलती है अग्नि दुर्घटना से काफी नुकसान होता है वही अग्नि से बचाव को लेकर अग्नि सामालय भागलपुर शाखा द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज पूरे शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। गौरतलब हो कि अग्नि सामालय भागलपुर शाखा द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ,यह अभियान 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 20 अप्रैल तक चलेगा, इस वर्ष का थीम है राष्ट्रीय अब संरक्षक के विकास के लिए अग्नि सुरक्षा में जागरूकता, अनुमंडल अग्नि सामालय भागलपुर द्वारा आज शहर में रैली निकाली गई जिसमें लोगों को अग्नि से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। जिला अग्निशमन सेवा पदाधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह […]

Noimg

जेएलएनएमसीएच के ट्रॉली मैन और एक महिला के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

महिला ने ट्रॉली मेन पर लगाया आपत्तिजनक बात करने का आरोप भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के सामने एक महिला ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल के एक ट्रॉली मेन का मोबाइल तक छीन लिया। दरअसल महिला का कहना था कि ट्रॉली मैन के द्वारा उनकी बच्ची को नंबर दिया गया था और जब वह बच्ची का बैग चेक कर रही थी तब ट्रॉली मैन का नंबर मिला। जिस पर महिला ने जब फोन लगाया तो महिला के साथ आपत्तिजनक बातें ट्रॉली मैन के द्वारा की गई। जिसके बाद महिला उससे मिलने के लिए अस्पताल के इमरजेंसी के सामने पहुंच गई और वहां वह ट्रॉली मैन भी पहुंच गया। जिसके बाद महिला से उसकी झड़प हुई […]