Month: April 2023

Noimg

नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में ससुराल वालों ने की महिला और उसके पिता के साथ मारपीट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में ससुराल वालों ने एक महिला और उसके पिता की जबरदस्त पिटाई कर दी है. महिला प्रोफेसर कॉलोनी निवासी टोटो चालक बाबूलाल दास की पत्नी कुमारी नेहा भारती और उसका पिता जगतपुर निवासी बमबम दास है. दोनों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. नेहा भारती ने बताया कि जब उसके ससुरालवाले उसकी पिटाई कर रहे थे तो उस वक्ता उसने अपने पिता को फोन किया. जब पिता मौके पर पहुंचे तो उसके ससुराल वालों ने उसकी भी पिटाई कर दी. अपने पति बाबू लाल दास के साथ महिला ने नवगछिया थाना पहुंच कर लिखित आवेदन दिया है. बाबूलाल ने कहा कि वह टोटो चलाता है और घर में नहीं रहता है. चार साल […]

Noimg

दंगल दंगल – कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन बेगूसराय की टीम ने मारी बाजी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत लतरा पचगछिया गांव में दो दिवसीय बाबा विशु राउत मेला का आयोजन किया गया. जिसमें दूसरे दिन भी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे दिन शनिवार को 10 जोड़ी पहलवानों नें दांव आजमाया . महिला वर्ग से बेगूसराय की काजल सिंह फाइनल मुकाबला में बाजी मारी . दूसरे स्थान पर बक्सर की पूजा यादव विजेता रही .पुरुष पहलवान भी हरियाणा, गोरखपुर, मुंगेर ,पटना, भागलपुर, कटिहार कई जगहों से पुरुष पहलवान दंगल प्रतियोगिता में भाग लिया.इस प्रतियोगिता को देखने के लिए दूरदराज से भी दर्शक लोग पहुंचे थे. DESK 04

Noimg

बीईओ ने किया कई स्कुलों का औंचक निरीक्षण,गायब मिले कई गुरुजी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड में समय पर विद्यालय ना खुलने की सूचना पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने शनिवार को आधे दर्जन से अधिक विद्यालयों का औंचक निरीक्षण किया. मध्य विद्यालय अभिया, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डिमाहा सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण किया . जिसमें कई शिक्षक अनुपस्थित मिले. उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को हिदायत देते हुए स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है. कक्षा तीन एवं छह के छात्र- छात्राओं के बीच किया गया पुस्तक वितरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने विभाग से मिले कक्षा तीन एवं छह की पुस्तक वितरण किया गया. उन्होंने बताया कक्षा तीन के लिए 1220 पुस्तक एवं कक्षा छह के लिए तेरह सौ पुस्तक किट […]

Noimg

सोये अवस्था में किसान को मारी गोली,गंभीर हालत में मायागंज से पटना रेफर ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर नारायणपुर पंंआयत के मोरकहिया गांव में शनिवार की सुबह चार बजे के आसपास सोये अवस्था में पचास वर्षीय किसान झूलो मंडल को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. गोलीबारी की जानकारी मिलते ही इस्माईलपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे मायागंज अस्पताल पहुंंचाया.जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार चंडी स्थान में महारूद्र यज्ञ, हवन व शिव परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है.इस अवसर पर आयोजित मेला में घायल झूलो मंडल के द्वारा खिलौना की दुकान लगाया गया था. देर रात को वह अपने घर में जा कर सोया था. पीछे […]

Noimg

नवगछिया के एसडीओ ने की जाति जनगणना की शुरूआत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के एसडीओ उत्तम कुमार ने शनिवार को विभिन्न जगहों पर चल रहे जातिगत जनगणना का जायजा लिया और प्रगणकों को आवश्यक निर्देश भी दिया. एसडीओ उत्तम कुमार ने बीडीओ गोपाल कृष्णन के साथ जगतपुर पंचायत के वार्ड नंबर छ: में गृह स्वामी सुनील यादव और वार्ड नंबर सात के गृहस्वामी रंजन कुमार के घर से जातिगत जनगणना की शुरूआत की. उन्होंने आमलोगों को जातिगत जनगणना में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को सहयोग करने की अपील की. इस अवसर पर राजेश कुमार, फिल्ड मास्टर राजाराम साह, प्रगणक चंद्रकांत मंडल, भास्कर समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

आर्म्स एक्ट मामले में दो अभियुक्तों को तीन वर्ष कारावास ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय की अदालत ने परवत्ता थाना के एक आर्म्स एक्ट के मामले में तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है. दोषी पाये गये अभियुक्त मधेपुरा जिले के चौसा थाना के घोसारा निवासी विरेंद्र यादव और केलाबाड़ी निवासी मुकेश यादव है. दोनों अभियुक्तों को 25 वन – बी, ए और 26,35 शस्त्र अधिनियम के तहत दोषी पाया गया था. धारा 25 वन – बी, ए में दोनों अभियुक्तों को तीन – तीन साल सश्रम कारावास और पांच – पांच हजार रूपये का अर्थदंड दिया गया है. अर्थदंड नहीं देने की स्थिति में छ: माह साधारण कारावास की सजा दी गयी है. जबकि 26, 35 आर्म्स एक्ट के मामले में भी अभियुक्तों को […]

Noimg

पुलिस बन कर स्कॉर्पियो ले भागने वाले अंतराज्यीय ठगों के गिरोह का पर्दाफाश, तीन अपराधी गिरफ्तार||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर भवानीपुर के चकरामी गांव में पुलिस बन कर स्कार्पियो ले भागने वाले ठगों के गिरोह का नवगछिया के एसपी पर्दाफाश कर दिया है. मामले में पुलिस ने सिवान जिले के बरहिरया थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी गुंजबिहारी यादव, पटना जिले के अथमलगोला कासिमदाही निवासी मृत्युंजय कुमार, सिवान जिले के भैरवा निवासी भरत कुमार उर्फ भरत पासी है. पुलिस ने तीनों अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी, वादी का स्कार्पियो, तीन वॉकी टॉकी वायरलेस सेट, छ: मोबाइल, दो कलाई घड़ी, एक ड्राइवरी लाइसेंस, दो एक्सिस कंपनी का एटीएम, दो बैंक आफ इंडिया का मास्टर कार्ड बरामद किया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मामले की बाबत नवगछिया पुलिस कार्यालय में एक […]