Month: April 2023

Noimg

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत कई जगहों पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

अनुमंडल अग्नि शमन केंद्र नवगछिया में 14 अप्रैल अग्निशमन सेवा सप्ताह में अनुमंडल अग्नि शमन पदाधिकारी द्वारा कर्मचारियों और जनप्रतिनिधि को पिन फ्लैग लगाया गया. इस अवसर पर वीर शहीद जवानों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर नवगछिया के ग्रामीण और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पंपलेट के माध्यम से आग लगी से बचाव के बारे में जागरूक किया गया. उधर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में अस्पताल प्रबंधन, कर्मचारी एवं जनता के बीच अग्नि उपकरण की जांच की गयी और मॉक ड्रिल भी किया गया. जबकि मक्खातकिया मोहल्ला में जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक कर आग लगी से बचाव की जानकारी दी गयी. DESK 04

Noimg

धोबिनियां गांव में लगी आग, एक घर जल कर राख ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के धोबिनियां गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में एक घर जल कर राख हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा मौके से फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गयी लेकिन टीम के पहुंचते तक गांव के ही रणवीर यादव के घर मे रखा सामान जल कर पूरी तरह से राख हो गया था. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने पानी और धूल डाल कर आग पर काबू करने का हरसंभव प्रयास किया गया. घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद के उपसभापति के प्रतिनिधि अजय प्रमोद यादव ने स्थल पर पहुंच कर पीड़ित को ढांढस बंधाया है और प्रशासन से पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा देने की मांग की है. मौके पर पार्षद विनोद सिंह, आभास […]

Noimg

15 अप्रैल से 15 मई तक होगी द्वितीय चरण की जाति गणना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहार जाति आधारित गणना 2022 के द्वितीय चरण की वास्तविक गणना 15 अप्रैल 2023 से प्रारंभ हो रही है,जो 15 मई तक चलेगी .इसके पूर्व प्रखंड अंतर्गत सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को शुक्रवार को शिल्प प्रशिक्षण भवन में अपने-अपने गणना ब्लॉक में प्रथम चरण में किए गए परिवार संख्या के अनुसार गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया. प्रपत्रों का वितरण प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज. पदाधिकारी नीतीश कुमार की निगरानी में किया गया. इस वितरण कार्य में ‘गणना कार्य’ के लिए प्रतिनियुक्त सभी पंचायत प्रभारी एवं फील्ड ट्रेनर सुनील कुमार शर्मा,नसीमुद्दीन, अजीत कुमार, मो. फारुक अली, कुमार विवेक , गुंजन कुमार, पवन कुमार, रामचंद्र झा, भागवत दास, दिलीप कुमार, सज्जाद अली एवं रवि कांत शास्त्री मौजूद […]

Noimg

बिहपुर में रैक पाइंट का निर्माण व महत्वपूर्ण ट्रेनों की हो ठहराव ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहपुर में रैक पाइंट का निर्माण ,महत्वपर्ण् ट्रेनों का ठहराव व रेल तहबाजारी को गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका को अविलंब दूर करने को लेकर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर को बिहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इरफान आलम ने पत्र लिख मांग किया है।पत्र में बताया की बिहपुर जंक्शन एक ऐतिहासिक स्थल है. उक्त स्थल पर गुलामी से लेकर आजादी के बाद 1990तक रैक पाइंट व लोकोशेड जंक्शन था।इस क्षेत्र के किसान व जनता खुशाहाल थे. लेकिन आज पूरे क्षेत्र की जनता का खस्ताहाल है।बिहपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नही होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है.यहां नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ,जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस ,गरीब नवाज एक्सप्रेस ,अमरनाथ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव दिया जाय. […]

Noimg

75 % की उपस्थिति पूरा करने वाले छात्रों को ही बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की मिलेगी अनुमति ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

इंटर स्कूल खरीक के प्रबंध समिति में लिया निर्णय इंटर स्कूल खरीक में शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की बैठक विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में आहूत किया गया.बैठक में प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादव सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया,समेत अन्य लोग शामिल थे । बैठक की शुरूआत संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ. भीम राव अम्बेडकर की चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. विधायक ने विद्यालय का बेहतर प्रबंधन करने,शिक्षकों का वर्ग कक्ष में नियमित वर्ग संचालन करने,विभिन्न पंचायतों के इच्छुक छात्र छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने,छात्रों और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने,शिक्षकों द्वारा पाठ योजना तैयार कर वर्ग संचालन करने,शिक्षकों को ससमय स्कूल आने का निर्देश दिया. बैठक में अन्य बिंदुओं समेत.विद्यालय में शौचालय […]

Noimg

दंगल दंगल – बाबा विशु राउत मेला में अखाड़ा का आयोजन ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा पचगछिया गांव में पशुपालकों का मेला बाबा विशु राउत मेला का आयोजन किया गया। वहीं इस भव्य मेला मे लतरा बाबा विशु राउत कमेटी के द्वारा दंगल का भी आयोजन किया गया हैं । जिसमें हरियाणा, गोरखपुर, मुंगेर ,पटना, भागलपुर, कटिहार कई जगहों से पुरुष एवं महिला पहलवान ने अखाड़े में भाग लिया। जिसमें विभिन्न जगहों से आए हुए पहलवान द्वारा बारी बारी से अपना जलवा दिखाया । जिसमें पुरुष पहलवान के साथ साथ पटना बक्सर से पूजा यादव, बेगूसराय से काजल सिंह ने जीत के साथ बेहतरीन प्रर्दशन किया । वहीं मौके पर हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे । DESK 04