Month: April 2023

Noimg

अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की साहायक इकाई स्टूडेंट फॉर सेवा के तत्वधान में अंबेडकर जयंती का आयोजन बोरवा गांव में किया गया. इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार, परवत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार, स्टूडेंट फॉर सेवा के संयोजक अनुज चौरसिया, खगड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे. शिविर में 500 लोगों का इलाज कर उन्हें निःशुल्क दवा का वितरण किया गया. इस अवसर पर एसडीपीओ दिलीप कुमार, थाना प्रभारी पंकज भारती, नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह , अनुज चौरसिया, कृष्ण कुमार,साक्षी, सालू, मिथुन, खगेश कुमार, मनोज महादेव समेत अन्य भी मौजूद थे । DESK 04

Noimg

पराली से बने एक से बढ़कर एक कलाकृति महिलाओं को कर रहा स्वाबलंबी ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

महिला को स्वावलंबी बनाने के लिए कृषि विश्वविद्यालय ने की पहल पराली से महिलाएं बना रही है एक से बढ़कर एक कलाकृति भागलपुर।जहानाबाद जैसे नक्सल प्रभावित इलाके से वहाँ के गंधार कृषि विज्ञान केंद्र ने भीम राव अम्बेडकर जयंती पर विशेष पहल की है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के परिसर में गरीब और वंचित महिलाओं के स्वावलंबन के लिए “वेस्ट को वेल्थ” में बदलने का मुहिम शुरू किया है। धान व गेहूं के पराली जलाने को जलाने के बजाय नया विकल्प ढूंढ निकाला है। पराली से सजावटी कलाकृति बनाने का मुहिम छेड़ा है। उस काम में गरीब और वंचित महिलाओं और लड़कियों को ट्रेनिंग देकर जीविकोपार्जन का हुनर दिया जा रहा है। बिहार में इसकी शुरुआत फिलहाल जहानाबाद से […]

Noimg

अंगिका को बढ़ावा देने के लिए अंगिका बॉयज की ओर से आयोजित की गई अंगिका युवा महोत्सव ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

कार्यक्रम में नृत्य संगीत नाटक मॉडलिंग से कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया भागलपुर।अंगिका बॉयस के संयोजन में अंगिका युवा महोत्सव 2023 का आयोजन भागलपुर के स्थानीय विवाह भवन में आयोजित की गई ,महोत्सव में अंगिका भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, कार्यक्रम में गायन वादन नृत्य लघु नाटक मिमिक्री फैशन शो कवि सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया , आयोजन समिति के संयोजक डॉ मंजीत सिंह किनवार ने कहा अपना यह क्षेत्र अंग क्षेत्र है और इसकी मूल भाषा अंगिका है इसे बढ़ावा देने के लिए यह महोत्सव किया गया है साथ ही उन्होंने कहा युवाओं में अंगिका के प्रति जागरूकता बड़े वह अंगिका में बात करें अपनी […]

Noimg

अंबेडकर जाति धर्म को जोड़ने का काम करते थे बीजेपी सिर्फ तोड़ने का करती है काम ,जनता 2024 के चुनाव में देगी जवाब- अभय आनंद कांग्रेस नेता ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए, इस मौके पर भागलपुर के दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर बाबा साहब को याद किए ,यह कार्यक्रम विधायक आवास स्थित कांग्रेस कैंपस कार्यालय में आयोजित की गई जहां दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे, भागलपुर कांग्रेस के नेता अभय आनंद ने कहा बाबा साहब ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया, वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा अंबेडकर लोगों को शिक्षित बनने संघर्ष करने और एकता में सभी को पिरो कर रहने की सलाह देते थे लेकिन केंद्र की सरकार जाति धर्म के नाम पर सिर्फ लड़ाने […]

Noimg

पिस्टल की नोक पर नाबालिक के साथ तीन अपराधियों ने जबरन किया दुष्कर्म ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

घटना एक सप्ताह पहले हुई है घटित, शर्म से परिवार वालों को नहीं दी थी कोई जानकारी भागलपुर में एक नाबालिक युवती से पिस्टल की नोक पर तीन अपराधियों ने दुष्कर्म मामले को अंजाम दिया । घटना सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर तीन युवक ने मिलकर एक लड़की को जबरदस्ती अपने हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर नाबालिक युवती के साथ अपराधी तत्व के युवक ने मारपीट भी की। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने घर वालों को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी बली अहमद उर्फ उन्नू के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर घटना के बाद पुलिस ने फौरन संज्ञान लिया और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई ,मारपीट में […]

Noimg

सरकारी बस डिपो के कार्यालय में लगी भीषण आग,हुई लाखों लाख रुपये की छती ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर।गर्मी जैसे जैसे तपती जा रही है वैसे ही आगजनी की घटना बढ़ते ही चली जा रही है ताजा मामला सरकारी बस स्टैंड के वोचर टिकट लेखा जोखा सरकारी बस स्टैंड कार्यालय का है, भागलपुर के तिलकामांझी स्थित सरकारी बस डिपो के कार्यालय में देर रात आग लग गई। जिससे कार्यालय में रखा डेढ़ लाख रुपया जलकर राख हो गया। वही लाखों रुपए के कागजात इस आग में राख हो गए। कर्मचारी का कहना है कि अहले सुबह उन लोगों को आग की सूचना मिली। वही रात में ही आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दी थी। जिस पर फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया था। वही फायर बिग्रेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग […]

Noimg

फेसबुक वाले प्यार में फस कर यूपी का दूल्हा बना ठग दुल्हन का शिकार ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी होटल में लड़की वालों ने रचाई शादी और 62000 रुपये लेकर हुए फरार भागलपुर।शादी के नाम पर यूपी का एक व्यक्ति अमित ठगी का शिकार हो गया। दुल्हन और उसके परिजन अमित से बासठ हजार रूपए ठग कर फरार हो गए। वही एक महिला ठग को शादी करने आए व्यक्ति ने पकड़ लिया और उसे कोतवाली थाने के सुपुर्द कर दिया है। वही थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है। दरअसल यूपी के बदायूं दातरगंज तहसील के रहने वाले अमित की पहली पत्नी का देहांत हो चुका है। जिसके बाद वह दूसरी शादी करने के लिए फेसबुक पर कहलगांव की एक लड़की का फोटो देखकर बातचीत करने लगा। वही लड़की के द्वारा व्हाट्सएप पर ही अपना […]

Noimg

अग्निशमन विभाग के द्वारा जेएलएनएमसीएच मायागंज में मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर।अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन आज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में अग्निशमन विभाग के द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें आग लगने की प्रस्तुति में उसे कैसे रोका जा सकता है। वही सिलेंडर में आग लगने पर उसे कैसे काबू किया जाता है। सहित कई तरीके के उपाय मॉक ड्रिल के दौरान बताए गए। 1 सप्ताह तक चलने वाले अग्निशमन सप्ताह के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में इस तरह का मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया जाना है। जिससे गर्मी के दिनों में लगने वाली आग पर कैसे काबू पाया जा सके और जान माल की हानि कम से कम हो इसको लेकर लोगों को प्रशिक्षित किया जाना है। कार्यक्रम के दौरान […]

Noimg

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की 132 वीं जयंती ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ ने निकाली बाबा साहब के जयंती पर भव्य शोभायात्रा नगर निगम में रखे बाबा साहब की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के चलते घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा भागलपुर।जिले भर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा धूमधाम से मनाई गई, आज के ही दिन 14 अप्रैल 1891 ई. में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था, इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है, लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके पद चिन्हों पर चलने […]

Noimg

बीरबन्ना गांव में 11 अप्रैल को लगी थी भीषण आग ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी पीड़ित परिवारों के बीच सांसद व एमएलसी ने किए भोजन व कपड़ों का वितरण भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर ओपी अंतर्गत बिरबन्ना गाँव मे भीषण अगलगी की घटना के बाद कल देर शाम जदयू सांसद अजय मंडल व भाजपा एमएलसी एनके यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित परिवार से बात कर ज्यादा से ज्यादा मदद का आश्वासन दिया। वहीं एमएलसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के बीच कपड़े व राहत सामग्री का वितरण किया। सांसद ने कहा कि जितना संभव होगा आपदा में जितने भी मदद होते है किये जायेंगे साथ ही ज्यादा से. ज्यादा मदद का प्रयास करेंगे। वहीं एमएलसी ने कहा कि संघ की ओर से भोजन की व्यवस्था की […]