Month: April 2023

Noimg

बिहपुर में लगा स्वास्थ्य मेला ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर प्रखंड के सीएससी अंतर्गत गौरीपुर, जयरामपुर, बभनगामा ,सोनबर्षा झंडापुर , औलियाबाद आदि सेंटरों पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के द्वारा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मौके पर सीएससी प्रभारी मुरारी पोद्दार ने बताया कि इस मेले का आयोजन प्रत्येक माह के 13 एवं 14 तारीख को लगाया जाता है. यहां आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके खासकर शुगर ,बीपी आदि का जांच मुफ्त में किया जाता है, इस मौके पर वीसीएम शमशाद आलम ,सीएचओ सुनील पासवान सुरेश हथियार,अजीत सिंह ,भीम सिंह सैनी, डॉक्टर श्रुती, एएनएम आशा आदि सक्रिय रूप से मौजूद थे । DESK 04

Noimg

धूमधाम से मनाया गया नवोदय स्थापना दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में गुरूवार को नवोदय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. शिक्षाविद महेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी . प्रभारी आर एन ठाकुर ने कहा कि प्रतिभाशाली ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण निशुल्क आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए 13 अप्रैल 1986 को मॉडल के रूप में दो नवोदय विद्यालय की स्थापना की गयी. इसकी सफलता को देखते हुए प्रतिवर्ष नये नवोदय देश भर में खोले गये हैं.इस अवसर पर 16वीं राष्ट्रीय स्तरीय वाणिज्य प्रतिभा खोज परीक्षा के. प्रतिभागी आलिया गुप्ता, अंकित कुमार, अर्पिता कुमारी,आर्यन राज, ज्योति जाह्नवी ,खुशी कुमारी, नुसरत प्रवीण, प्रीति कुमारी एवं श्रुति कुमारी को मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया. नवोदय […]

Noimg

भारतीय जनता पार्टी ने समाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत किया वृक्षारोपण ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को समाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है इसके तहत गुरूवार को नवगछिया संगठन जिला में विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सहित धार्मिक स्थल की साफ सफाई की गई । नवगछिया प्रखंड के बोड़वा गांव में वृक्षारोपण एवं बकरा के मंदिर में सफाई कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया इस. कार्यक्रम के मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार किसान मोर्चा अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह कुशवाहा मंटू मंडल बूधो मंडल, रजनीश कुमार सिंह अश्विनी कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे वही गोपालपुर में प्रखंड अध्यक्ष निलेश सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया बिहपुर के मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वर मंदिर परिसर की सफाई […]

Noimg

गोपालपुर में सौ से अधिक लोगों का किया जा रहा है कोरोना जांच ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में प्रतिदिन एक सौ से अधिक लोगों का कोरोना जांच किया जा रहा है. हालांकि अभी तक एक भी कोरोना के मरीज नहीं मिले हैं. उन्होंने बताया कि देश में कोरोना के मरीजों की बढती संख्या को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मियों को व आने वाले मरीजों को मास्क पहनने का निर्देश दिया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने बताया कि जल्द ही केरल की एजेंसी द्वारा दस शय्या का कोरोना विभाग के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा. उन्होंने लोगों से भीड में जाने से परहेज करने की सलाह दिया. DESK 04