Month: April 2023

Noimg

मध्य विद्यालय अंभो में एमडीएम में घटिया और कीड़े युक्त भोजन परोसने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

आक्रोशित ग्रामीणों ने एनजीओ कर्मियों को बनाया बंधक नवगछिया के खरीक प्रखंड के मध्य विद्यालय अंभो में बुधवार को एनजीओ द्वारा घटिया और कीड़े मकड़े युक्त एमडीएम छात्रों को खाने के लिए परोसे जाने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया .खिचड़ी में मकरा कीड़ा मिलने और रात का बना बासी खिचड़ी और दुर्गंध युक्त आलू का चोखा बच्चों को खाने के लिए परोसे जाने से आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने उसी समय एनजीओ कर्मियों को बंधक बना लिया. विद्यालय में हंगामा और एनजीओ कर्मियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन और अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया.ग्रामीणों ने मौजूद पदाधिकारियों को […]

Noimg

सिहकुण्ड में आग लगने से घर जलकर हुआ राख ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के खरीक प्रखंड के आजाद नगर (सिंहकुंड) में बुधवार को अचानक आग लग जाने से लखन मेहता का चार झोपड़ीनुमा घर जलकर पूरी तरह राख हो गया. ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. अग्नि पीड़ितों ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, उस वक्त पीड़ित परिवार के सभी सदस्य घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में काम कर रहे थे.जबतक वे लोग घर पहुँचे ,तबतक घर में रखा अनाज, बर्तन, फर्नीचर समेत सारा समान आगलगी में जलकर राख हो गया.आग की लपटें इतनी तेज थी की थोड़ा और विलंब होने पर पूरा गाँव जलकर राख हो जाता है. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस-प्रशासन को दे दी हैं । DESK 04

Noimg

देशी पिस्तौल, एयर गन व कारतूस के साथ सुकटिया बाजार से शराब के नशे में एक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में तीन अपराधी हथियार के साथ खुले आम शराब के नशे में घूम घूम कर दहशत फैला रहे थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देखते ही दो अपराधी मौके से भाग गए जबकि अवैध हथियारों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी तीनटेंगा करारी निवासी मनोज कुमार है. पुलिस ने अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, एक एयरगन, सात चक्र जिंदा कारतूस, तीन मिसफायर गोली बरामद किया गया है. मामले की प्राथमिकी गोपालपुर थाने में दर्ज कर ली गयी है. DESK 04

Noimg

जीरोमाइल में पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में युवक की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरो माइल में पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में खरीक के अठानियां निवासी वशिष्ठ कुमार राय के पुत्र बाइक सवार अभिनव कुमार (26) की मौत हो गयी है. जबकि नवगछिया के ही नया टोला निवासी प्रेम कुमार गंभीर रूप में घायल है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिये अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जबकि पुलिस ने ही घटना की सूचना परिजनों को दी थी. दोपहर बाद तक शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. बात सामने आयी है कि अभिनव कुमार अपने संबंधी प्रेम कुमार के साथ अपना ससुराल सैदपुर गांव जा रहा था. जीरोमाइल पेट्रोल पंप के पास […]

Noimg

नवगछिया के कोसी पार कदवा में हुए आत्महत्या मामले में यूडी केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के कोसी पार कदवा ओपी थाना क्षेत्र के कासिमपुर कदवा में रविवार की रात विवाहिता साजिया खातून के द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के बाद उसके परिजन सोमवार की देर रात कदवा थाना पहुंचे. जहां साजिया खातून के चाचा इसरार अहमद ने घटना में किसी का कोई दोष नहीं बताते हुए लिखित आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया की आवेदन मिलने के बाद यूडी केस दर्ज कर ली गई है. मृतक साजिया की शव को उसके चाचा इसरार अहमद ने पंचनामा बना कर अपने साथ पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर थाना क्षेत्र के महौली ले गए. जहां उसे दफन किया गया. वहीं पुलिस नें मामले यूडी केस दर्ज किया हैं । DESK 04

Noimg

नवगछिया में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ नवगछिया शाखा की बैठक गोपाल गौशाला में आयोजित की गयी. बैठक में परशुराम जयंती कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया. जयंती कार्यक्रम में समारोह के अलावा हवन, पूजन और महाप्रसाद वितरण करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में पुरंजन मिश्र को कार्यक्रम का संयोजक घोषित किया गया. इस अवसर पर मनोज शर्मा, भोला शर्मा, महासचिव नंदलाल तिवारी, कोषाध्यक्ष सुभाष पांडे, डॉक्टर प्रशांत किशोर, कन्हैया, अमित झा, अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, अविनाश मिश्रा, मोती पांडे, लल्ला शर्मा, रंजन बाबा, जिला अध्यक्ष वैदिक ललित शास्त्री समेत अन्य भी थे. DESK 04

Noimg

नोनिया पट्टी में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, तीन घर जल कर राख ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया शहर के नोनियापट्टी में कन्हैया रिकयासन के घर मे भोजन बनाने के दौरान चूल्हे से लगी आग में तीन घर जल कर राख हो गए. घटना के क्रम में कन्हैया के घर मे एक सिलेंडर भी विस्फोट कर गया जिसके बाद पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू किया. इस क्रम में पोखर के से पानी डाला गया और कम्युनिस्ट कार्यालय में रखे बालू से आग पर काबू किया गया. आग लगी में तीनों घरों में लाखों की संपत्ति का नुकसान हो जाने की सूचना है. जानकारी मिली है कि आगलगी में कन्हैया रिकयासन, अनिता देवी पति स्व बानो […]

Noimg

ट्रेन से गिरकर रुपौली के युवक की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर स्टेशन के पास घटी घटना बिहपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी है. युवक पूर्णियां जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के जंगली टोला निवासी संतोष कुमार रविदास है. रेल पुलिस ने शव के पास से मिले कागजातों के आधार पर युवक की पहचान की और मामले की सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना के बाद नवगछिया पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस से कटिहार रेलवे स्टेशन से लुधियाना जा रहा था. इसी क्रम में वह बिहपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिर गया. परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियों और एक पुत्र से भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गए हैं. मामले की प्राथमिकी रेल थाना बिहपुर […]

Noimg

बिहपुर के मड़वा में तीन बंद घरों में चोरों ने किया हाथ साफ, चोरी के समान के साथ चोर को दबोचा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड 8 मड़वा गांव में तीन बंद घर में चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है. चोर ने निर्भय कुमार झा ,मिथलेश झा एवं स्व मनोज झा के बंद घर के ताले को तोड़कर जमकर चोरी की घटना को अंजाम दिया ।गृहस्वामी का घर बंद बाहर रहता है. पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा हुआ देख कर गृहस्वामी को फोन पर अवगत कराया. वहीं चोर नीरज ठाकुर चोरी का समान बुधवार को बेचने जा रहा था. इसी क्रम में ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने सख्ती से पूछताछ किया तो चोर नीरज ने दुकानदार का नाम बताया.पुलिस जब दुकानदार के दुकान […]

Noimg

नवगछिया के रंगरा में अलग अलग जगहों पर लगी आग, छः आशियाना जलकर राख ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा में अलग अलग जगहों पर लगी आग में छः घर जल कर राख हो गए. जानकारी मिली है कि साधोपुर गांव में लगी आग में तरुण मंडल, वरुण मंडल, अखिलेश मंडल, कुमन मंडल, दिनेश मंडल का घर जल कर राख हो गया है. जानकारी मिली है कि चुल्हे से भड़की चिनगारी से से आग लगी थी. आग की लौ इतनी प्रचंड थी कि देखते ही देखते आग ने पांच घरों को अपने दायरे में ले लिया. स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दिया गया था लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी जल्दी लग गयी कि किसी को कुछ भी अपने घरों से […]