Month: July 2023

Noimg

दो पक्षों में हुए मारपीट मामले में एक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार के सब्जी मंडी चौक पर महर्षि मेही जयंती के अवसर पर निकली जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट मामले में भवानीपुर पुलिस ने नामजद आरोपित मधुरापुर निवासीमो आलम को गिरफ्तार कर पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में न्यायालय से जेल भेज दिया गया।उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए बताया की अन्य आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर भवानीपुर पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।जल्द ही मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। DESK 04

Noimg

पिता नें लगाया पुत्री की शादी की नीयत से अपहरण कर कमरे में बंद करने का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के मक्खातकिया के पप्पू बैठा ने पुत्री की शादी की नीयत से अपहरण कर कमरे में बंद करने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार मेरी पुत्री बासो खातून है. गांव के ही अकबर बैठा, राजी खातून, मुनिया खातून, पीपो बैठा, चांद बैठा ने शादी की नीयत से मेरी पुत्री का अपहरण कर कमरे में बंद कर दिया. ग्रामीणों के सहयोग से पुत्री को बरामद कर अपने घर लाया. आरोपित मेरे घर आकर मुझे, मेरी पुत्री व पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इलाज अनुमंडल अस्पताल में करवाया. DESK 04

Noimg

गोपालपुर प्रखंड के भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी व उनके सहयोगी पर किसान क्रेडिट कार्ड और ईयर टैगिंग के नाम पर घूस लेने का आरोप ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया : अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी नवगछिया ने गोपालपुर थाने में आवेदन देकर गोपालपुर प्रखंड के भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी डाॅ संतोष कुमार, सहयोगी मो जियाउद्दीन व आलोक सिंह पर किसान क्रेडिट कार्ड और ईयर टैगिंग के नाम पर दो हजार चार सौ रुपये लेने के आरोप में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उन्होंने लिखा है कि बााबू टोला कमलाकुंड के आशीष कुमार ने डीएम भागलपुर को आवेदन देकर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी व उनके दो सहयोगियों ने किसान क्रेडिट कार्ड व ईयर टैगिंग के नाम पर 13 जुलाई को दो हजार चार सौ रुपये लेने की शिकायत की. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने मामले की जांच की.आशीष कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी को दो वीडियो दिया था. […]

Noimg

नारायणपुर : शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार के मछली हटिया चौक से एलटीएफ प्रभारी हरिशंकर कश्यप एवं भवानीपुर पुलिस के पुअनि मुलायम सिंह यादव सअनि मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस बल की मदद से अवैध ऑफिसर च्वाईस ब्रॉण्ड के 180 एमएल के दस फ्रुटी के साथ शराब तस्कर मधुरापुर निवासी बिजौ यादव को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की गिरफ्तार शराब तस्कर के साथ एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। मामले को लेकर भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।जॉचोपरांत मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। DESK 04

Noimg

नागर समाज की बैठक में मृत्यु भोज बहिष्कार का छाया रहा मुद्दा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर पंचायत के बजरंगबली मंदिर परिसर रायपुर चौक पर रविवार को बिहार प्रदेश नागर जाति महासंघ के तत्वावधान में नागर समाज का जिलास्तरीय बैठक सेवानिवृत्त शिक्षक अयोध्या शर्मा की अध्यक्षता व संचालन नागर समाज भागलपुर के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के द्वारा किया गया।सभा को सम्बोधित करते हुएगोपाल शर्मा ने कहा कि हमलोग अपने समाज के वैसे लोगों को सरकारी लाभ दिलवाने का प्रयास करें जो लाभ लेने की पात्रता रखते हैं। जिला सचिव प्रमोद कुमार नागर ने कहा कि हमलोग अपने-अपने मुहल्ले में ऐसे छात्र की सूची तैयार करें, जो किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ना चाह रहे हैं।वैसे छात्र को इस संगठन के माध्यम से मदद किया जाएगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद नागर ने कहा […]