Month: July 2023

Noimg

जनकल्याणकारी योजना को लेकर लगा शिविर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर- प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर नारायणपुर एवं नगरपारा दक्षिण पंचायत के रामनाथ स्टेडियम नगरपारा मनरेगा भवन परिसर व रायपुर पंचायत के मनोहरपुर एवं कुशाहा गॉव में रविवार को भाजपा नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव के सानिध्य में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर लगाया गया। जिससे बताया गया की आयुष्मान कार्ड रहने पर सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी अस्पताल में गरीबों का पांच लाख रुपए तक का बड़ा से बड़ा इलाज मुफ्त में किया जाएगा। मौके पर जितेंद्र कुमार,घंटू सिंह,मिथलेश शर्मा,बंटी झा समेत मुखिया एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। DESK 04

शैलेन्द्र झा हत्याकांड : छोटे भाई की हत्या के मामले में बड़े भाई उपेंद्र झा गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिघिंया मकंदपुर में एलआइसी एजेंट शैलेंद्र झा की हत्या मामले बड़े भाई उपेंद्र झा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार की देर रात आपसी विवाद में भाई व भतीजे के साथ हुई मारपीट में छोटे भाई एलआइसी एजेंट शैलेंद्र झा की मौत हो गयी. मृतक के पुत्र चंदन कुमार झा के बयान पर गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें मृतक के बड़े भाई उपेंद्र झा, उपेंद्र झा के पुत्र गौरव कुमार को नामजद आरोपित बनाया था. बड़े भाई उपेंद्र झा व उपेंद्र झा के पुत्र गौरव झा पर मारपीट कर गंभीर रूप से अचेत करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है. गोपालपुर पुलिस ने बड़े भाई […]

Noimg

कोसी नदी के कटाव से बाबा बिशु राउत सेतु पर मंडरानें लगा खतरा ||GS NEWS

कोसीनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बाबा विशु राउत सेतु के माध्यम से जुड़ा हैं उत्तर बिहार का सीधा संपर्क सीमांचल और भागलपुर से नवगछिया : कोसी नदी के कटाव से बाबा बिशु राउत सेतु पर खतरा मंडराने लगा है. उत्तर बिहार का सीधा संपर्क सीमांचल और भागलपुर से इस सेतु के माध्यम से जुड़ा है. जाहिर है किसी भी स्थिति में इस सेतु से आवागमन बंद होने हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. प्रशासन भी मान रहा कि इस सीजन में हल्की क्षति की आशंका है, जिसे समय रहते दुरुस्त कर लिया जायेगा. आजकल चर्चा में रहने वाला एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन ने इस पुल का निर्माण कराया है.बाबा बिशु राउत सेतु का एप्रोच रोड के करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में तेजी से […]

Noimg

राजद सम्मेलन में युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – जमालपुर में युवा राजद का प्रखंडस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गयी। राजद युवा नेता कुणाल कुमार उर्फ भानू झा के संयोजन मेें आयोजित इस सम्मेलन के मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भागलपुर के पूर्व सांसद बूलो मंडल भी उपस्थित थे।सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रखंड के विभिन्न गांवों के बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बूलो मंडल के द्वारा सभी युवाओं को अंगवस्त्र भेंट कर पार्टी में अभिनंदन किया । पार्टी के दर्जनों पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं का भी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गयी। मौके पर कलीम खां,विजय यादव,विजय पंडित, अहमद मतवाला,नीरज मंडल व राजीव यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता-कार्यकर्ता व ग्रामीणों की उपस्थिति […]

Noimg

ब्रजलेश्वर धाम में सावन बहार के दौरान पूजन व्यवस्था उत्तम मास में भी रहेगा यथावत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बगैर किसी फेरबदल के होगी पूजा तीसरी सोमवारी आज बिहपुर:सावन माह की तीसरी सोेमवारी को बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम में बाबा भोले को डाकबम जलाभिषेक करने के लिए रविवार की देर रात बड़ी संख्या में महिला पुरूष डाकबम अगुवानी-सुल्तानगंज गंगाघाट से गंगा जल लेकर रवाना हुए। मालूम हो कि सावन कृष्ण पक्ष का 17 को ही समापन हो गया है।18 से 30 दिवसीय उत्तम मास/मलमास शुरू है। मंदिर कमेटी सह मेलाध्यक्ष मनोहर चौधरी,सचिव श्यामसुंदर राय,कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा,कमेटी के सदस्य डब्लू राय व गोपाल चौधरी आदि ने बताया कि मंदिर कमेटी के साथ झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार शांति व विधि व्यवस्था की निगरानी में खुद भी सक्रिय हैं।उत्तम मास के दौरान भी मड़वा […]

Noimg

तेतरी मंदिर घूमनें के बहाने गई कदवा की नवविवाहिता पति छोड़ फरार ||

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया : शादी के 20 दिन भी नहीं बीते की कदवा की एक नवविवाहिता पत्नी ने अपनें पति को तेतरी दुर्गा मंदिर घुमाने के बहाने धोखा देकर फरार हो गई. बताया जा रहा है कि- कदवा ओपी थाना क्षेत्र के कंचनपुर कदवा निवासी उपेंद्र मंडल के पुत्र संतोष कुमार का शादी बीते 3 जुलाई को घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय निवासी मुनीलाल मंडल की पुत्री लक्ष्मी कुमारी से हुई थी. शादी के बाद लक्ष्मी अपने मायके पक्कीसराय जाकर पति के साथ तीन-चार दिन रही उसके बाद पुनः दोनों अपना घर कंचनपुर कदवा आ गए. नव विवाहिता के पति संतोष कुमार ने बताया कि- मायके से आने के 7-8 दिन बाद हीं फिर लक्ष्मी ने मायके जाने का दबाव बनाने लगी. […]

Noimg

नवगछिया के कुंदन कुमार बने जीएसटी इंस्पेक्टर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के कुंदन कुमार का का चयन केंद्रीय जीएसटी इंस्पेक्टर के रूप में हुई हैं । एसएससी सीजीएल 2021 परीक्षा में केंद्रीय जीएसटी इंस्पेक्टर भारत के सीबीआइसी डिपार्टमेंट में चयन हुआ हैl कुंदन कुमार महाराष्ट्र के पुणे शहर में अपना योगदान देंगे l कुंदन कुमार नवगछिया शहर के शहीद टोला के निवासी हैं कुंदन के चयन होने पर पिता शिव शंकर रजक और माता रजनी देवी ने कहा कि कुंदन बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहा आज उनका मेहनत रंग लाया वही कुंदन के चाचा जेम्स फाइटर( अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की कुंदन नें नवगछिया को गौरवान्वित किया है । कुंदन की पढ़ाई मैट्रिक बोर्ड नवगछिया इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय से हुई है इंटर […]

Noimg

गोपालपुर बिहपुर विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

भारतीय जनता पार्टी गोपालपुर बिहपुर विधानसभा के कोर कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय नवगछिया में रविवार को आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह और संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम सहित सभी शक्ति केंद्र पर होने वाली बैठकों की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अभय वर्मन बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र पूर्व सांसद अनिल यादव पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद मंडल सुबोध सिंह कुशवाहा उपस्थित थे उन्होंने. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता शक्ति केंद्रों पर बैठक कर बूथ समिति को मजबूत बनाने पर अपनी रणनीति तैयार करेगें बैठक में जिला उपाध्यक्ष विपिन […]

Noimg

मां आनंदी संस्था महिला उद्यमी कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे हैं कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम को लेकर की गई बैठक , 200 से अधिक महिला हुई बैठक में शामिल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,आज “माँ आनंदी संस्था “महिला उद्यमिता कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं कौशल विकाश कार्यक्रम के बारे में जगदीशपुर ब्लॉक के अंतर्गत फुलवारियाँ वार्ड नम्बर सात एवं बैजानी वार्ड नम्बर दो में बैठक रखी गयी , जिसमें दो सौ से अधिक महिलाएँ शामिल हुई और संस्था के द्वारा चलाए जा रहे सभी कोर्सेज़ जैसे कम्प्यूटर प्रशिक्षण , पार्लर कोर्स , सिलाई , घरेलू उत्पाद सम्बंधित बातें बताई गयी एवं इस कोर्स को करने के पश्चात उन्हें रोज़गार भी दी जाएगी । और उनके द्वारा बनाए हुए सामग्री को बाजार तक पहुँचाने का कार्य संस्था के द्वारा की जाएगी और इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को उद्यमी बनाना , उनकी उद्यमी क्षमता का विकास […]

Noimg

ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई , वहीं इस घटना को देखते हुए धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है वही एक युवक ने जब इसाकचक थाने को इसकी सूचना दी तो उन्होंने कहा यह जीआरपी के क्षेत्र में आता है वही जब जीआरपी को फोन किया गया तो उन्होंने कहा यह रेलवे थाने के अंतर्गत आता है यह प्रक्रिया घंटों चलती रहेगी फिर जाकर रेलवे थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। DESK 04