Month: July 2023

Noimg

जीवन जागृति सोसाइटी और नारायण सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के द्वारा बच्चों में हृदय संबंधित बीमारी का किया गया निशुल्क इलाज ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर, अक्सर बच्चों में जन्म से हृदय सम्बंधित बीमारी देखने को मिलती है निम्न वर्ग के परिवार अपने बच्चों का ईलाज नहीं करा पाते है या उन्हें इसकी पहचान नहीं होती है इसको लेकर आज कोलकाता के एक प्रसिद्ध सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर डॉक्टर अमिताभ ने भागलपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अजय सिंह के साथ निःशुल्क मेगा कैम्प लगाया जहां दर्जनों. बच्चों के जन्मजात हृदय रोग के पहचान व उसका निदान किया गया। हाइटेक मशीनों से बच्चों के हृदय की जांच की गई जाँच के बाद बच्चों के अभिभावकों को उसके बच्चों के ह्रदय रोग के बारे में बताया। वहीं डॉक्टरों द्वारा सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलवाकर बच्चों का ईलाज कराया जाएगा। स्थानीय अस्पताल में कार्यक्रम का […]

Noimg

सावन के तीसरे सोमवारी को लेकर रविवार को अजगैविनाथ धाम से हजारों डाक कांवरिया एंव कांवरिया बैधनाथ धाम के लिए हुए रवाना ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों से अजगैविनाथ नगरी हुए गंजयमान भागलपुर सुलतानगंज: सावन के तीसरे सोमवारी को लेकर रविवार को हजारों डाक कांवरिया एंव कांवरिया अजगैविनाथ धाम से पैदल व वाहन से गंगा जल लेकर बैधनाथ के लिए हुए रवाना| वही झारखंड धन्यवाद के डाक कांवरिया हरनाथ ओझा ने बताया कि 1997 ई. से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को अजगैविनाथ धाम से बैधनाथ धाम देवघर जल चढाने जातें हैं| बाबा भोलेनाथ हम सबों की सारी मनोकामनाएं पुर्ण करते हैं इस लिए अजगैविनाथ धाम से बैधनाथ धाम पैदल यात्रा बैधनाथ धाम में अजगैविनाथ धाम से गंगा जल लेकर चढाते है| उनके साथ मधुबनी जिला के रहनेवाले धीरज झा भी उनके साथ डाक कांवर यात्रा में शामिल हैं| और कहा […]

Noimg

ऐसा गांव जहां आजादी के 75 वर्ष बाद भी ना सड़क और ना ही पुल, नाव ही यहां के लोगो का आखिरी सहारा, इस गांव में रिश्ता करने से कतराते हैं लाेग ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड में दो गांव ऐसा है जहां आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी आने जाने के लिए न सड़क है और न पुल पुलिया, ग्रामीण नाव के सहारे हीं अपना जीवन यापन कर रहे है। यह गांव है नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत आने वाला सिहकुंड और लोकमानपुर। यह दो गांव कोसी नदी के सैलाब का दंश झेलता है। यह दोनो गांव चारो तरफ से कोसी नदी से घिरा हुआ है और दोनो गांव एक टापू की तरह नदी के बीचों बीच बसा हुआ है। यह दोनो गांव अपने जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर और अनुमंडल मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर है। लोगों को अपनी जान बचाने के लिए खुद के […]

Noimg

श्रावणी मेला के 20वें दिन फतेहपुर गंगनिया पुलिया में हुआ बड़ा हादसा, बाल बाल बचे लोग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर सूलतानगंज श्रावणी मेला के 20 वें दिन फतेहपुर गनगनिया पुलिया में बडा हादसा, बाल बाल बचे लोग| बताते चले कि देररात एक ट्रक फतेहपुर गनगनिया पुलिया को तोडते हुए घुसा बाल बाल बचे लोगा मौके पर से खलासी चालक फरार हो गया, घंटों सडक जाम होने पर मौके पर सीओ, विडिओ, थानाध्यक्ष, पहुंचकर वन वे रोड करते हुए जाम को हटाते हुए पुलिस पदाधिकारी एंव पुलिस कर्मी को नियुक्त करते हुए धिरे धिरे वाहन को आगे बढाया जा रहा है| पुर्व में भी बार बार घटना फतेहपुर गनगनिया पुलिया में होने पर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया था| तत्काल विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार मंडल ने अपने खर्च पर तत्काल मरम्मती किया गया| […]

Noimg

शिक्षक अपनी मांगों को लेकर हुए गोलबंद ,किया एकजुट होकर सरकार से वेतन वृद्धि और सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में अपनी मांगों को लेकर बिहार में शिक्षक आये दिन प्रदर्शन करते नजर आते हैं. वहीं आज अपनी मांगों को लेकर भागलपुर में शारीरिक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर गोलबंद हुए. शहर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में शारीरिक शिक्षक एकजुट हुए और सरकार से वेतन वृद्धि व सरकारी कर्मी का दर्जा देने कि मांग कि. इस दौरान शारीरिक शिक्षकों ने प्रदर्शन भी किया. शारीरिक शिक्षक अभय मिश्रा ने बताया कि, बिहार में शारीरिक शिक्षकों का वेतनमान बहुत ही कम है इतने कम वेतन में परिवार का भरण पोषण करना संभव नहीं है हम लोग बरसो से सरकार से वेतन वृद्धि और सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार नहीं सुन रही है. DESK 04

Noimg

मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्मित सड़क एवं नाला का विधिवत उद्घाटन किया भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने, कहा- इसी तरह निरंतर और भी कार्य होते रहेंगे ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर विधायक अजीत शर्मा द्वारा आज वार्ड नंबर 48 अंतर्गत लीची बागान इस आरक्षक में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना द्वारा निर्मित सड़क एवं नाला का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर वार्ड नंबर 48 के पार्षद एवं दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे गौरतलब हो कि यह कार्य मुकेश सिंह के घर से लेकर सिकंदर राय के घर तक सड़क व नाला का निर्माण किया गया है जिसकी लागत 10,48000 रुपए की है, वही भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने बताया कि ऐसे कई कार्य आगे भी निरंतर होते रहेंगे, वहीं वार्ड नंबर 48 के लोग सड़क व नाला के निर्माण से काफी खुश दिखे। DESK 04

Noimg

तिलकामांझी में हटाया गया अतिक्रमण, बनाए गए ई रिक्शा चालकों के लिए पिकअप व ड्रॉप प्वाइंट ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,शहर में लगातार जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत तिलकामांझी चौक पर ई रिक्शा चालकों के लिए पिकअप व ड्रॉप प्वाइंट बनाया गया है। वही सिगनल लाइट के बगल से ई रिक्शा के परिचालन के लिए बाईपास सड़क बनाई गई है। जो रेड लाइट के बगल से गुजरेगी। अक्सर ई रिक्शा चालक बीच सड़क पर ही सवारी को उतारने और चढ़ाने का काम करते थे। जिसको लेकर अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती थी। वहीं इस समस्या को दूर करने के लिए तिलकामांझी में इसकी शुरुआत की गई है और शहर के कई जगहों पर इस तरह की व्यवस्था करने का प्लान बनाया गया है। […]

Noimg

सीने में भतीजे ने फाइट मार मार कर दी चाचा की हत्या, नवगछिया के सिंघिया मकंदपुर में घटी घटना ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना के सिंघिया मकंदपुर में शनिवार की रात एलआईसी ऐजेंट शैलेंद्र झा के सीने में भतीजा ने फाइट मार कर हत्या कर दिया. मृतक के पुत्र चंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चचेरा भाई गौरव कुमार रोजाना शराब के नशा में गाली गलौज करता हैं. 20 जुलाई की शाम शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे. मेरे पिता ने गाली गलौज देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर गौरव झा ने मेरे पिता को लोहे के रड से मारपीट किया. मेरे भाई मृत्युंजय झा को भी आंख में चोट लगी थी. इस संबंध में 21 जुलाई को दिन के एक गोपालपुर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया था. […]

Noimg

बिहपुर के युवा गौतम कुमार प्रीतम को दिया जाएगा डॉ कलाम युवा रत्न अवार्ड ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

अंतरराष्ट्रीय युवा केंद्र चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कलाम यूथ लीडरशिप कांफ्रेंस 2023 में बिहपुर प्रखंड के युवा गौतम कुमार प्रीतम को डाक्टर कलाम युवा रत्न अवार्ड दिया जायेगा. सामाजिक न्याय के लिए वर्षों से संघर्षरत गौतम कुमार प्रीतम को राष्ट्रीय प्रतिनिधि के रूप में भागलपुर से चयन किया गया है. सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत राष्ट्रीय खिलाड़ी सह युवा नेता गौतम कुमार प्रीतम ने प्रेस को बताया कि ख्वाब फाउंडेशन ने कोरोना काल में हजारों परिवारों को मुफ्त राशन व दवाई मुहैया कराया था. शोषित व वंचित के साथ फाउंडेशन हमेशा खड़ा रहा है. गौतम कुमार प्रीतम सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के बैनर तले बहुजन संसद व बहुजन संवाद चला रहे हैं. DESK 04