Month: July 2023

Noimg

जेपी कॉलेज में परीक्षार्थियों की संख्या को लेकर केंद्र का विस्तार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में रविवार को आयोजित होने वाली बीएलएस सर्राफ काॅलेज नवगछिया का सत्र 2020 – 23 के बीए पार्ट टू की द्वितीय पाली में आयोजित आरबी हिंदी की परीक्षा जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर है .लेकिन परीक्षार्थियों की संख्या को लेकर केंद्र का विस्तार किया गया है.जिसमें. रौल नंबर 19000011 से 19002337 एवं 20000001 से 20010357 रौल वाले परीक्षार्थी हाई स्कूल नारायणपुर में परीक्षा देगें. रौल नंबर 20010358 से 20015493 के परीक्षार्थी सेंट केरेंस नारायणपुर में परीक्षा देंगें .शेष परीक्षार्थी की परीक्षा जेपी कॉलेज में होगी. उक्त जानकारी देते हुए महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रो शैलेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षार्थियों की संख्या को लेकर अतिरिक्त केंद्र बनाये गयें है . DESK 04

Noimg

भवानीपुर ओपी परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भवानीपुर ओपी परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के नेतृत्व व सीओ मनीष कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया. कुल नौ प्राप्त मामले में पांच मामले का ऑन द स्पाॅट निष्पादन किया गया. भवानीपुर, बिरबन्ना, कुशहा आदि गांवों के रैयतों के भूमि विवाद से संबंधित मामले निष्पादित हुए. सीओ मनीष कुमार ने बताया कि रायपुर गांव में रैयतों में भूमि विवाद से संबंधित मामला न्यायालय में लंबित है. दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाये रखने का निर्देश दिया गया है. मौके पर राजस्व अधिकारी भरत कुमार झा, अमित कुमार, रविशंकर कुमार, धीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

फर्जी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पर प्रखंड शिक्षक के पद पर नियुक्त होकर सरकारी राशि लेने के मामले में मामला दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर प्रक्षेत्र के निगरानी अंवेषण ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक ईश्वर चौधरी ने रंगरा ओपी में वर्ष 2008 में शिक्षक नियोजन में फर्जी शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर प्रखंड शिक्षक के पद पर नियुक्त हो वेतन लेने के मामले में पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर रंगरा चौक प्रखंड के दो प्रखंड शिक्षकों क्रमश: मवि भीमदास टोला में कार्यरत शिक्षक जयप्रकाश मंडल पिता प्यारे प्रसाद मंडल, ग्राम टपुआ टोला, थाना चौसा, जिला मधेपुरा व मदन किशोर शर्मा पिता आनंदी शर्मा, ग्राम बसैठा कंगाली टोला, चौसा मधेपुरा पर फर्जी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पर प्रखंड शिक्षक के पद पर नियुक्त होकर सरकारी राशि लेने के मामले में मामला दर्ज करवाया है. निगरानी अंवेषण ब्यूरो के इस कार्रवाई से हडकंप मच गया […]

Noimg

रंगरा के मदरौनी पंचायत के मुखिया ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर पूर्व मुखिया के शिक्षक नियोजन को बताया अवैध ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

रंगरा के मदरौनी पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर पूर्व मुखिया के शिक्षक नियोजन को अवैध बताया है. 2003 में इंद्रजीत सिंह व 2005 में मुकेश कुमार सिंह की बहाली पूर्व मुखिया विभाषचंद्र सिंह के समय की गयी, जो रोस्टर के अनुरूप नहीं है, जिसमें निवर्तमान पंचायत सेवक का रिमार्क था कि फारवर्ड क्षेत्र होने से यहां एससी एसटी के रोस्टर को चेंज करते हुए इन दोनों शिक्षकों की बहाली गलत है. यह दोनों शिक्षक पठन- पाठन में भी रुचि नहीं लेते और दोनों शराब के शौकिन हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई की स्थिति ठीक नहीं है. डीइओ ने पंचायत सचिव को निर्देश दिया है कि आपके पंचायत के मुखिया ने आवेदन उपलब्ध […]

Noimg

पूर्णिया आईजी,भागलपुर डीआईजी व नवगछिया एसपी श्रद्धांजली देने पहुंचे दयालपुर ||GS NEWS

बिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर प्रखंड के दयालपुर निवासी जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह एमएलसी संजय सिंह की दिवंगत मां शांति देवी की श्रद्धांजली सभा में राज्य के विभिन्न जिलों से दिग्जज राजनेता व शासन/प्रशासन के आलाधिकारी समेत सभी राजनीतिक दलों नेता व कार्यकर्ता व विभिन्न गांवों के गणमान्य भी शामिल हुए।श्रद्धांजली देने दयालपुर पहुंचने वालों में भागलपुर के पूर्व सांसद बूलो मंडल,पूर्णिया आईजी,भागलपुर डीआईजी विवेकानंद व नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज समेत कई थानाध्यक्ष के. अलावा भागलपुर-बांका का आपरेटिव के चेयामैन जितेंद्र सिंह,सहरसा के पूर्व विधायककिशोर कुमार मुन्न,सूबे के क्षत्रिय समाज के नेता सुमन सिंह,तारापुर के जद्दू सिंह,कहलगांव की जिप सदस्या सोनी देवी समेत जदयू के प्रदेेश सचिव ओप्रकाया सिंह सेतू,नंदकिशोर कुशवाहा आदि शामिल थे। सबों ने दिवंगत के चित्र के समक्ष श्रद्धांजली […]

Noimg

अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मुहर्रम शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मुहर्रम शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, भूमिसुधार उपसमाहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, सभी थाना के थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ व जनप्रतिनिधि मौजूद थे. नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने सभी लोगों से अनुरोध किया गया कि मुहर्रम का पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराए. पिछले वर्ष पर्व के मौके पर घटना घटी थी. उससे सबक ले. पिछले वर्ष के घटना में लोगों पर कठोर कार्रवाई की गई है. उपद्रव करने वाले असमाजिक तत्वों को बख्सा नहीं जायेगा. उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी. सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी बात पोस्ट नहीं करे जिससे कि लोगों को […]

Noimg

बाढ़ से बचाव हेतु बच्चों को दी गई जानकारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर: प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय नूतन सोनवर्षा में बैगलेश शनिवार एवं सुरक्षित शनिवार के तहत “बाढ़ से बचाव हेतु कौशल विकास एवं प्रशिक्षण तथा अभ्यास” का बच्चों से माॅकड्रिल कराया गया।इसमें विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मु.शमीम उद्दीन,इंदु कुमारी,रेणू कुमारी,अमित कुमार,डा.संजय कुमार,शशिमाला कुमारी,शैलेश कुमार व कुमारी रेखा के साथ साथ विद्यालय के छात्र मयंक कुमार, प्रखर भारद्वाज,अमन कुमार,माधव कुमार,आर्यण कुमार,गोलू कुमार,सार्थक कुमार,शुभम कुमार समेत छात्रा तीस्ता भारद्वाज,अन्नुप्रिया,साक्षी,प्राची,ज्योति,खुशी, मुस्कान,अक्षिता,रिया,कविता,पूर्णिमा,नव्या,चाहत,राखी,गौरी,राखी व पायल आदि की सहभागितापूर्ण भागीदारी रही। इसके तहत बच्चों ने बाढ़ से तत्काल बचाव हेतु केले के थाम का घिरनाय बनाया। इस घिरनाय पर जरूरत के समानों को भी रखा।बताया गया कि बाढ़ के दौरान मोमबत्ती, माचिस,पीने का पानी,लाठी,कुछ दवाईयां,रेडियो,लग्गी/छोटा बांस क डंडा,टार्च,चप्पल व जूते आदि भी साथ रखे।इसमें बच्चों ने […]