Month: July 2023

Noimg

लापता वृद्ध का पुलिस ने किया शव बरामद, युवक की पहचान मोजाहिदपुर थाना के नयाचक निवासी दिनेश प्रसाद के रूप में हुई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में एक लापता वृद्ध का पुलिस ने शव बरामद किया है, वृद्ध व्यक्ति मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के नयाचक कोइरी टोला रेल्वे कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय दिनेश प्रसाद के रुप में हुई है। दिनेश लोदीपुर बायपास टोल प्लाजा के समीप चाय के रेड़ी लगाते थे।मामले को लेकर मृतक के परिजनो का कहना है की 19 जुलाई को रोज की तरह दिनेश घर से दुकान के लिए निकले दोपहर के वक्त खाना खाने के लिए वापिस घर आए थे। जबकि उस रात उन्होंने अपने बड़े बेटे देवराज से फ़ोन पर बात की थी और दूकान पर आने को कहा था बेटा जब बाईपास पहुंचा तो उसने अपने पिता को दूकान पर नहीं पाया। देवराज ने कहा की रात के. वक्त उसे […]

Noimg

भागलपुर में उच्च न्यायालय पटना की खण्डपीठ की स्थापना को लेकर भागलपुर के अधिवक्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर, जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर के अधिवक्ताओं द्वारा आज “भागलपुर में उच्च न्यायालय के खंडपीठ की स्थापना” की मांग को लेकर एक बार फिर (सातवीं बार ) मासिक धरना का कार्यक्रम आयोजित भागलपुर व्यवहार न्यायालय के समीप किया गया। वहीं प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कहा कि हमलोगों ने विगत जून में मुख्यमंत्री नितीश कुमार, के अलावे कई बड़े अधिकारियों को दी गई है लेकिन इस पर कोई भी परिणाम के बारे में किसी तरह की सूचना अभी तक नहीं दी गई है ।वही प्रदर्शन कर रहे हैं अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक यह प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। DESK 04

Noimg

भागलपुर पुलिस और ट्रिपल आईटी के साथ एमओयू पर हुई हस्ताक्षर, अब पुलिसिया कार्रवाई में पुलिस के केस की मॉनिटरिंग को लेकर ट्रिपल आईटी ने बनाया पोर्टल ऐप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

संदीप लाल के निर्देशन में ट्रिपल आईटी के छात्र प्रतीक चंद्रा और प्रेम कुमार ने बनाया केसेस मैनेजमेंट एंड एनालिसिस पोर्टल ऐप भागलपुर में पुलिस अब किसी भी आपराधिक मामलों में f.i.r. करने में या फिर एफ आई आर के बाद अनुसंधान में लापरवाही नहीं बन सकती है साथ ही अपराध के बाद घटनास्थल पर जाकर सिर्फ खानापूर्ति नहीं कर सकती है इसको लेकर आज भागलपुर,भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भागलपुर के ट्रिपल आईटी एडमिन बिल्डिंग में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार,प्रोफ़ेसर अरविंद चौबे निदेशक ट्रिपल आईटी भागलपुर, डॉ गौरव कुमार रजिस्टार इंचार्ज मौजूद थे, यह प्रेसवार्ता एम ओ यू सीलिंग शिरोमणि बिटवीन ट्रिपल आईटी भागलपुर एंड भागलपुर पुलिस के बीच टेक्नोलॉजी क्राइम […]

Noimg

जितनी तत्परता सरकार विरोधी दल पर लाठी चलाने में लगाती है उसे गुंडों और असामाजिक तत्वों पर लाठी बरसानी चाहिए – सैयद शाहनवाज हुसैन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर, पूर्व उद्योग मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर के अतिथि कक्ष में एक बड़ा बयान दे दिया है उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वर्तमान नीतीश कुमार की सरकार आज पूरी शक्ति विरोधी दल के कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाने में लगा रही है उतनी तत्परता अगर गुंडों और अपराधिक तत्वों के लोगों पर सख्ती बरती जाए तो शायद बिहार सुखी व संपन्न और शांति व सौहार्द्र से जिएगा वहीं उन्होंने मुजफ्फरपुर में हुए कांड को लेकर कहा कि सरेआम हत्या हो रही है बिहार में कोई जिला अछूता नहीं है जहां हत्या. नहीं हो रही है कानून का राज समाप्त हो गया है मुजफ्फरपुर में जिस तरह दिनदहाड़े हत्या हुई है यह […]

Noimg

पांच लाख रूपये दहेज के लिए शिक्षक पर अपनी पत्नी के हत्या का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

7 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, जाँच में जुटी पुलिस पांच लाख रूपये दहेज के लिए शिक्षक रंगरा ओपी क्षेत्र के मदरौनी महंथ बाबा स्थान के हंस कुमार उर्फ सुमन कुमार ने पत्नी अमृता देवी उर्फ बबली के मुंह पर तकिया रखकर हत्या कर दिया है. पिता ने बताया किइस संबंध में मृतक महिला के पिता कटिहार जिला के कोढ़ा निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल वर्ष 2016 को हंस कुमार के साथ मेरी पुत्री की शादी हुई थी. शादी में उपहार स्वरूप चार लाख 51 हजार रूपये, मोटरसाइकिल, जेबर, फर्नीचर एवं अन्य समान दिया था. फरवरी 2021 में लड़का का पिता साकेंद्र प्रसाद सिंह का देहांत हो गया था. साकेंद्र की पत्नी की पहले ही मौत […]

Noimg

निकेश हत्याकांड मामले में एक आरोपित ने नवगछिया न्यायालय में किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बनिया बैसी के मुखिया गुड़िया देवी के देवर निकेश की हत्या मामले में एक आरोपित ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. आरोपित गोपालपुर थाना के लत्तरा निवासी सत्यम कुमार है. ज्ञातव्य हो कि रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के भवानीपुर में अपराधियों ने 14 दिसंबर को गौलियों से छलनी कर निकेश की हत्या कर दिया था. निकेश यादव भवानीपुर फोटोकॉपी की एक दुकान पर फोटोकॉपी कराने गया था. लाल बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसी समय उसे निशाना बनाया. बदमाशों ने छह से ज्यादा गोलियां चलाईं. इनमें से तीन गोलियां निकेश को लगीं. एक गोली हाथ, दूसरी गाल और तीसरी गोली निकेश के सीने में धंस गई. निकेश यादव पर गोलियों की बौछार होते देख लोग अपनी दुकानों के शटर […]

Noimg

बिहपुर के मड़वा गांव से बालक लापता ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर:प्रखंड के मड़वा गांव के भोलास्थान के समीप त्रृषिदेव/महादलित टोला से 18 जुलाई को ही लापता हुए 14 वर्षीय गंभीर कुमार का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।बच्चे के लापता होने के बाद परिजन उसकी हर संभव जगह तलाश करने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में पहुंचकर भी तलाश कर रहे हैं।लेकिन उसका कुछ पता नहीं पाने से पूरा परिवार परेशान व हलकान है।लापता बालक गंभीर के पिता सुबोध त्रृषिदेव प्रखंड के मवि मिलकी में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं।बच्चे के लापता होने की जानकारी जानकारी परिजनों ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी दिया है। DESK 04

Noimg

बिहपुर थाना में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर थाना परिसर में प्रभारी सीओ दीपा कुमारी की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के संचालन में शांति समिति की बैठक हुई।जिसमें विभिन्न अखाड़ों के खलीफा,दोनो संप्रदाय के लोग व पंचायत प्रतिनिधि आदि शामिल हुए।पेड़ व बिजली के तार के कारण आने वाली समस्या को देखते हुए ताजियों की उंचाई कम रखने की भी अपील की गई।बैठक में लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि पूरी एकता व भाईचारे के साथ मुहर्रम के संचालन से लेकर समापन तक प्रशासन का सहयोग करेगें।थानाध्यक्ष ने कहा कि. सभी खलीफा तय सरकारी गाईडलाईड का पालन करेगें।वहीं पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों से प्रशासन पूरी सख्ती से निपटेगा।बैठक में बिहपुर इंसपेक्टर विनय कुमार समेत मुहर्रम कमेटी के सदर ईरफान आलम,प्रखंड मुखिया संघ […]

Noimg

बिहपुर में उर्स-ए-अलैहदाद शाह का हुआ समापन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

खानकाही कब्वाली ने बांधा शमां बिहपुर:गुरूवार की देर रात तक प्रखंड स्थित खानका-ए-आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में हजरत सैयदना हुजूर अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैह उर्स के मौके पर शानदार खानकाही कव्बाली का आयोजन हुआ।इस कब्वाली समस्तीपुर के कब्बाल अकरम फरीदी व शिद्दीक फरीदी कब्वाल ने हुजूर मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैहे,हुजूर अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैहे एवं हुजूर नेहाल शाह रहमतुल्लाह अलैहे की. शान में एक से बढ़कर एक खानकाही कव्बाली सुनाया।खानकाही कब्वाली के बाद सभी मजारशरीफ पर चादरपोशी,गुलपोशी, फुलपोशी व नियाज फातिहा किया गया।उसके बाद जायरीनो के बीच शिरनी बांटा गया।कब्बाली का आगाज हाफिज व कारी तारिक आलम ने तिलावत-ए-कुरानशरीफ से किया। इस मौके पर हज़रत मौलाना अबूसालेह फरीदी,शायर-ए-इस्लाम शम्स तबरेज समेत मौके पर कर्रार खां,रहबर खां, रहनुमा,बुशम्स व राहमा खां समेत […]