Month: July 2023

Noimg

आदर्श कुशवाहा पुस्तकालय बलाहा के 67वां स्थापना दिवस को लेकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

आदर्श कुशवाहा पुस्तकालय बलाहा के 67वां स्थापना दिवस को लेकर बुधवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसका रिजल्ट शुक्रवार को पुस्तकालय परिसर में जारी कर बच्चों को पुरस्कृत किया गया. 10 सफल प्रतिभागियों को व्याकरण की किताब,कलम, सार्टिफिकेट व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा व संचालन चितरंजन कुशवाहा ने किया. मुख्य अतिथि नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है. धन्यवाद ज्ञापन ललन कुमार ने किया.मौके पर शिवेशचन्द्र झा, विन्देश्वरी सिंह, महेंद्र सिंह, निरंजन सिंह ,उदित नारायण, ओमप्रकाश, ललन सिंह, प्रदीप,आशीष श्रवण, नन्दलाल, रोहित , निरंजन व अन्य मौजूद थे. DESK 04

Noimg

मुहर्रम को लेकर कदवा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

मुहर्रम को लेकर कदवा थाना में थानाध्यक्ष नरेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि ताजिया जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग और डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. आयोजन कर्ता को जुलूस रोड मैप के साथ लाइसेंस लेना अनिवार्य है. मौके पर खैरपुर कदवा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार जायसवाल, पूर्व मुखिया अजय कुमार, सरपंच सुबोध मिश्र, पूर्व सरपंच बिरेंद्र मंडल, सरपंच सिराज साह, पंचायत समिति सदस्य मृत्युंजय राय, सरिता देवी, उप मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह, माले नेता रामदेव सिंह, राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, वार्ड सदस्य शिव कुमार, प्रवीण कुमार रवि, राजकपूर उर्फ राजू व श्रवण राय के साथ अन्य लोग उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

खरीक थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म कर हथियार सटाकर जान से मारने की धमकी दिया. इस संबंध में पीड़ित ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दी है. पीड़िता के द्वारा दिए आवेदन के अनुसार मेरे पति पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं. 16 जुलाई को 11 बजे रात्रि में घर के बरामदे पर पुत्री के साथ सोई थी. उसी समय दादपुर के सिंटू मंडल मेरे घर में आकर हथियार का भय दिखाकर उठाया. वहां से रूम में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया. विरोध किया तो हथियार सटाकर जान से मारने की धमकी दिया. जब इसकी सूचना सिंटू मंडल के परिवार वालों को दिया तो वे लोग भी मारपीट पर उतारू हो गए. […]

Noimg

बिहपुर बीईओ ने बुलाई सभी स्कूल प्रधानों की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर: शुक्रवार को बिहपुर प्रखंड के ट्रायसम भवन बिहपुर में प्रखंड के सभी प्राथमिक ,मध्य और उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक की बैठक हुई।बैठक में शिक्षा विभाग के विभिन्न निर्देशों पर चर्चा की गई,और उसके शत प्रतिशत अनुपालन पर बल दिया गया।बैठक में शेष बचे डीबीटी को पूर्ण करने,नवोदय विद्यालय में नामांकन हेतु वर्ग पांच के बच्चों के आवेदन,स्कूल से बाहर अनामांकित बच्चों का नामांकन,लेखा संधारण पर भी विशेष बल दिया गया। वहीं नामांकन के अनुरूप छात्रों के 75 प्रतिशत उपस्थिति को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।बीईओ रामजी राय ने कहा कि शिक्षक प्रतिदिन स्वाध्याय कर पाठ टीका का अनिवार्य संधारण सुनिश्चित करें,और बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति स्वयं को पितृभाव से समर्पित कर […]

संजीवनी नर्सिग होम के संचालक पर बीना लाइसेंस के अल्ट्रासाउड करने पर प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

इंटर पास संजीव कुमार चिकित्सक बनकर कर रहें नवजात का ईलाज नवगछिया के संजीवनी नर्सिग होम के संचालक पर बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउड करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा के बयान पर नवगछिया थाना में दर्ज की गई है. बताया गया कि सात जून को नवगछिया के भूमिसुधार उपसर्माहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह,अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा, डीएसपी मुख्यालय सुनील पांडे, अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक रमण कुमार ने संजीवनी नर्सिग होम में अल्ट्रासाउड सेंटर की जांच किया था. जांच में यह बात उजागर हुई थी कि बीना रजिस्ट्रेशन के ही अल्ट्रासाउड सेंटर चलाया जा रहा है. अल्ट्रासाउड का रिपोर्ट बीना चिकित्सक के ही दिया जा रहा था. अल्ट्रासाउड करने वाले […]

Noimg

नवगछिया के मदरौनी में संदेहास्पद स्थिति में घर में मिला महिला का शव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

मृतिका के पिता नें लगाया पति व परिजन पर हत्या का आरोप 7 वर्ष पूर्व हुई थी अमृता की शादी मदरौनी के शिक्षक सुमन सिंह उर्फ अंश कुमार से नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरौनी गांव में घर में ही संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव बरामद हुआ है । जानकारी मिली है कि रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव निवासी व बांका के बौसी प्रखंड में शिक्षक पद पर कार्यरत सुमन कुमार सिंह उर्फ अंश कुमार सिंह की पत्नी अमृता सिंह उर्फ बबली की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई हैं । घटना की जानकारी शुक्रवार की दोपहर के बाद मृतिका के परिजन कटिहार जिला अंतर्गत नवाबगंज निवासी शैलेंद्र प्रसाद सिंह ने रंगरा थाने की […]

Noimg

नवगछिया के लोकमानपुर कदवा स्कूल में मध्याह्न भोजन में लगातार दुसरे दिन निकला कीड़ा, हंगामा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

कीड़ा व दुर्गन्धित खाने से पांच बच्चे बीमार, ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा नवगछिया के कोसी पार कदवा के स्कूलों में इन दिनों एनजीओ के द्वारा मध्याह्न भोजन भेजे जा रहे हैं. जहां आएं दिन किसी न किसी स्कूल में खट्टा दुर्गन्धित व कीड़ा युक्त एमडीएम को लेकर शिकायत मिल रही है. शुक्रवार को नवगछिया के कोसी पार कदवा के मध्य विद्यालय लोकमानपुर कदवा में लगातार दूसरे दिन एनजीओ के द्वारा भेजे गए एमडीएम में कीड़े निकलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया । ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे थे कि- गत गुरुवार को भी एमडीएम में कीड़ा निकला था । कीड़ा युक्त भोजन खाने के बाद विद्यालय के बिट्टू कुमार, सोनू कुमार, पल्लवी कुमारी, बिट्टू कुमार व राजा […]

Noimg

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हृदयविदारक अपराध के विरोध में नगर कांग्रेस कमिटी ने किया प्रधानमंत्री गृहमंत्री और बाल विकास मंत्री का पुतला दहन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हृदयविदारक अपराध के विरोध में नगर काँग्रेस कमिटी, भागलपुर के द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित साह और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन समाहरणालय भागलपुर के मुख्य द्वार के सामने किया गया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश का दिल आज क्रोध और पीड़ा से भरा हुआ है, सरकार किसी भी गुनहगार को बक्से नहीं ,दोषियों को फांसी की सजा दी जाए , यह घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली है मणिपुर की बेटियों के साथ जो. हुआ उसे कभी माफ नहीं किया जाएगा यह बेइज्जती पूरे देश की हो रही है साथ ही प्रदर्शनकारियों में अभय आनंद ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार देश की माताओं […]

Noimg

पार्षद की दबंगई आई सामने, पीड़ित वृद्ध युवक पहुंचा न्याय की गुहार लगाने जिलाधिकारी के कार्यालय ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के रहने वाले मोतीलाल साह पिछले 2 साल से जिले के वरीय पदाधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। दरअसल पीड़ित मोती साल मोतीलाल साह 2014 में परबत्ती मैं अपने दुकान को भाड़े पर वर्तमान पार्षद रंजीत मंडल को 5 सालों के लिए एग्रीमेंट करा कर दुकान बढ़ा के लिए दिया था। लेकिन 2019 में एग्रीमेंट समाप्त हो जाने के बाद ना तो रंजीत मंडल के द्वारा उन्हें किराया ही दिया जा रहा है और जब दुकान खाली करने की बात उनके. द्वारा की जाती है तो उन्हें धमकी दी जाती है। जिसको लेकर वह जिलाधिकारी से लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक और क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन […]

Noimg

बरसात नहीं होने पर किसानों का धान का बिचड़ा बर्बाद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर सुलतानगंज प्रखण्ड में बरसा नहीं होने पर किसानों का धान का बिचड़ा बर्बाद हो रहा है| वही भीरर्खुद के किसान विवेकानंद ने बताया कि बरसात नहीं होने पर धान का बिचड़ा बर्बाद हो रहा है| खेतों में पानी नहीं होने पर पुरे ईलाका में धान का बिचड़ा बर्बाद हो गया| जिससे किसानों में काफी मायूसी देखी जा रही हैं| और कमरगंज पंचायत में लघु सिचाई के द्वारा गंगा से जल लेकर खेतों में पानी के लिए लिफ्ट एरिगेंसन प्लांट लगा कर सिचाई का प्रबधान होने पर प्लांट के चौकिदार ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व अच्छी तरह से चलता था| लेकिन ट्रांसफार्मर खराब होने पर प्लांट बंद होने पर किसानों के खेत में पानी नहीं जा रहा है| जिससे […]