Month: January 2024

Noimg

पीएचसी प्रभारी ने जताया आपत्ति – उप स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा घटिया सामग्री से निर्माण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के पंचगछिया उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य बीएमएसआईसीएल के द्वारा किया जा रहा है। यह कार्य लगभग 70 लाख की लागत से कराया जा रहा है। इस कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर के गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधांशु कुमार द्वारा विभाग को रिपोर्ट किया है। इसके बाद विभाग के अभियंता के द्वारा तत्काल यहां पर घटिया सामग्री को बदलने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 योजना के तहत बिहार मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर सोसाइटी लिमिटेड के द्वारा 70 लाख की लागत से दो तल्ला उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण किया जा रहा है इस दो ततला भवन में संवेदक के द्वारा फ्लोर […]

Noimg

शिक्षा संवाद में योजनाओं पर चर्चा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम में बीडीओ खुशबू कुमारी ने बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा कर उन्होंने कन्या उत्थान योजना , पोशाक, साइकिल, छात्रवृति समेत अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार के द्वारा अंगवस्त्र व फुल माला से किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय शर्मा ने किया। मौके पर दिलीप साह,प्रमोद सिंह हरिश्चंद्र साह, प्रमोद नागर, कुणाल समेत अन्य शिक्षक शिक्षिका ग्रामीण एवं अभिभावक मौजूद थे। DESK 04 B

Noimg

मां वाम काली कीर्तन दल का 24 वां वार्षिकोत्सव समारोह ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:28 जनवरी को बिहपुर प्रखंड के मां वाम काली मंदिर बिहपुर में श्री श्री 108 मां वाम काली कीर्तन दल का 24 वां वार्षिकोत्सव समारोह होगा। 28 को शक्तिपीठ व सिद्धस्थल के नाम से विख्यात मां वाम काली के इस मंदिर में दिन के दो से संध्या 8:30 बजे तक भजन संध्या आयोजित होगा।इस भजन संध्या में भागलपुर से भजन गायक मनीष कुमार मानस, तबला वादक राहुल,बेन्जो वादक बादल,पैड पर बिट्टू समेत स्वरकोकिला कंचन प्रिया कटिहार से आ रही हैं। यह जानकारी कीर्तन दल के सक्रिय सदस्य सोमनाथ झा,नंदलाल मंडल,अजय साह व गौरव कुमार ने दी। DESK 04 B

Noimg

स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2024 का होगा आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर : मध्य विद्यालय कारगिल निषाद टोला औलियाबाद में 24 जनवरी को प्रखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2024 आयोजित किया जाएगा. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार सुशील ने बताया की प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता परीक्षा में प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राएं भी भाग लेंगे. प्रतियोगिता परीक्षा की संरक्षक ग्राम पंचायत मड़वा पूरव की मुखिया उषा निषाद ने कहा की हर बार की तरह इस बार भी प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम गणतंत्र दिवस के दिन समारोह पूर्वक आयोजित कर सुनाई जाएगी. जिसमें सफल बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित भी किया जाएगा. DESK 04 B

Noimg

निधि गुप्ता ने रंगोली से बनाई भव्य राम मंदिर एवं प्रभु राम की छवि ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : अयोध्या में हुए राम लला के राघव स्वरूप प्राणप्रतिष्ठा में जब पूरा देश राममय हो रखा था, तब नवगछिया में भी प्रभु श्रीराम की भक्ति को रामभक्त अपनी श्रद्धा से अलग अलग रूप में हर्षोल्लास से मनाते हुए दिखे। जहाँ मंदिरों में दीप जलाकर भगवान की आरती व प्रसाद वितरण का कार्य हुआ और भक्तों की भीड़ मंदिरों में देखी गयी वहीं घर घर में भी लोग अपने आराध्य के आगमन की खुशियां मना रहे थे। नगर परिषद नवगछिया के सिटी मिशन मैनेजर रंजीत कुमार की पत्नी निधि गुप्ता ने रंगोली से भव्य राम मंदिर एवं प्रभु राम की छवि को बनाया जो देखते बन रही थी। रामभक्त निधि ने बताया कि उनको इस दिन का बेसब्री से […]

Noimg

गणतंत्र दिवस को लेकर अनुमंडल कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में गणतंत्र दिवस पर आयोजित झंडोत्तोलन व अन्य कार्यक्रमों को लेकर उपस्थित लोगों के बीच विचार-विमर्श किया गया. विचार- विमर्श के दौरान एसडीओ ने कहा कि पुलिस जवानों व स्कूली छात्र-छात्राओं का संयुक्त परेड होगा. झंडोत्तोलन के मौके पर झांकी निकलेगी. प्रशासन व नागरिक एकादश के बीच होने वाली फैन्सी क्रिकेट मैच का आयोजन दिन के दो बजे के बाद होगा. DESK 04 B

Noimg

बसपा नेता सह समाजसेवी स्वर्गीय कमल किशोर यादव के श्राद्ध कर्म में हुए कई गण्यमान्य शामिल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा प्रखंड के सधुवा गांव निवासी बसपा नेता, समाज सेवी एवं पूर्व सरपंच स्वर्गीय कमल किशोर यादव के श्राद्ध कर्म में सांसद अजय मंडल ,गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल, एमएलसी एनके यादव, पूर्व सांसद बुलो मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव सहित कई गणमान्य लोग एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए । श्राद्ध कर्म में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों एवं राजनेताओं ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सांसद अजय मंडल ने कहा कि स्वर्गीय कमल किशोर यादव गरीब गुड़बों ,दबे कुचले एवं शोषितों पीड़ितों के जन नेता थे। वही एमएलसी एनके यादव ने कहा कि स्वर्गीय कमल किशोर यादव ने रंगरा को प्रखंड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मौके पर पूर्व सांसद […]

Noimg

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रतियोगिता आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से सुभाष चंद्र बोस की जयंती का शुभारंभ किया गया। नवोदय के शिक्षक मजहर इकबाल, बी सी झा, छात्र निपुण, सुदर्शन, सुंदर,अरस्तु आदि ने अपनी बात सुभाष चंद्र बोस पर रखी। उन्होंने कहा सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ऐसे कई नारे दिए जिन्होंने आजादी की लड़ाई में नई जान फूंकी जैसे ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्‍हें आजादी दूंगा’ और जय हिन्द। ऐसे नारे थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई को तेज किया और उसे धार दी। पराक्रम दिवस के शुभ अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय के. अलावा स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर बलहा, सेंट […]