Month: October 2024

Noimg

कोसी नदी के कटाव से विस्थापित परिवारों के मामले में राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई का आदेश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: कोसी नदी के कटाव से विस्थापित परिवारों को ‘अभियान बसेरा दो’ में शामिल नहीं करने के मामले में अपर समाहर्ता ने संबंधित राजस्व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। यह आदेश भागलपुर जिला कार्यालय से नवगछिया अंचल के अधिकारियों को जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोसी नदी के कटाव से प्रभावित 350 से अधिक परिवार नवगछिया नगर परिषद के अजय चौधरी द्वारा चिन्हित गौशाला की भूमि पर बसे हुए हैं। हालांकि, राजस्व कर्मचारी द्वारा इन परिवारों का सर्वेक्षण नहीं किया गया है। इस मामले में सीओ को निर्देश दिया गया है कि वह राजस्व कर्मचारी की पहचान करते हुए 17 अक्टूबर तक अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए साक्ष्य के साथ प्रतिवेदन भेजें। इसके साथ ही, […]

Noimg

दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी तैनात ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने नवगछिया में पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी को तैनात किया हैं. भवानीपुर थाना क्षेत्र में पांच जगहों पर दंडाधिकारी को तैनात किया गया है. बिहपुर थाना क्षेत्र में नो जगहों पर दंडाधिकारी को तैनात किया गया है. झंडापुर थाना में छह जगहों पर, खरीक थाना में 10 जगहों पर, नदी थाना में पांच जगहों पर, नवगछिया थाना में 12 जगहों पर, परवत्ता थाना में चार जगहों पर, ढोलबज्जा थाना में तीन जगहों पर, कदवा थाना में तीन जगहों पर, गोपालपुर थाना में 10 जगहों पर, इस्माइलपुर थाना में पांच जगहों पर, रंगरा थाना में सात जगहों पर दंडाधिकारी को तैनात किया गया है. DESK 04 B

Noimg

सितंबर में 127 आरोपितों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया की पुलिस ने सितंबर में 127 आरोपितों को गिरफ्तार किया. नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि हत्या में सात, आर्म्स एक्ट में 17, लूट में चार, चोरी में 10, डकैती में दो, पॉक्सो में दो, एससी/एसटी में 10, मद्य निषेध में 25, हत्या के प्रयास में 10, अन्य आरोपों के 40 आरोपित को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दो देसी राइफल, 31 कारतूस, चार खोखा, दो मिस फायर गोली, छह बड़े वाहन, छह बाइक, मोबाइल 13, नकद 18,705, लॉटरी टिकट 21, अपहृत पांच को खोज निकाला. पुलिस ने 88 स्थाई वारंटी, 123 वारंटी को गिरफ्तार किया. चार आरोपित के विरुद्ध इश्तिहार चिपकाया. 19 आरोपितों के विरुद्ध कुर्की की. 32 लोगों ने आत्मसमर्पण किया. पुलिस ने 846 वाहन चालकों […]

Noimg

अमर शहीद मुंशी पुस्तकालय की मरम्मत्ती एवं सौंदर्यकरण की मांग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: अमर शहीद मुंशी पुस्तकालय का मकान मरम्मत्ती एवं सौंदर्यकरण की आवश्यकता को लेकर एक ज्ञापन पुस्तकालय कमेटी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद नवगछिया को सौंपा है। पुस्तकालय अध्यक्ष आर. पी. राकेश ने बताया कि यह पुस्तकालय पूर्व विधायक डॉ. राणा के विधायक फंड से बनाए गए नए मकान में संचालित होता है। मीडिया प्रभारी घनश्याम प्रसाद ने बताया कि पुस्तकालय की स्थापना 1 जुलाई 1946 को शहीदटोला, नवगछिया में की गई थी। पुस्तकालय की मरम्मत्ती के साथ-साथ इसके विकास की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण है, ताकि इसे और अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जा सके। DESK 04 B

Noimg

18 से 25 अक्टूबर तक श्री मदभागतपुराण व सहस्रार्चन का होगा आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया- श्री मद भागवत कथा पुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ समिति की बैठक नगर परिषद के बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में आयोध्या के महंत मनमोहन दास महाराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. जिसमें तय किया गया कि पूर्वजों के मुक्ति एवं आत्म शांति व अपनी समृद्धि सह उन्नति के लिए सात दिवसीय परायण व कृष्ण सहस्रार्चन आयोजित होगा. कार्यक्रम के तहत 18 को शोभायात्रा, 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक श्री मद भागवतपुराण सप्ताह कथा तथा रोज शाम को श्री लड्डू गोपाल सहस्रार्चन एवं 26 अक्टूबर को यज्ञ हवन सहित पूर्णाहुति होगी . भागवत महापुराण के कथा व्यास महंत सिया वल्लभ शरण महाराज होंगे. वहीं आगमानंद महाराज सहित अनेकानेक विद्वानों व संतों का भी सानिध्य व समावेश कार्यक्रम में होगा. जिसके […]

Noimg

नारायणपुर खण्ड द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस व दुर्गापूजा के सप्तमी तिथि के अवसर पर बुधवार को नारायणपुर खण्ड द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मन्दिर बलाहा से शुरू किया गया. पथ संचलन मधुरापुर बाजार के काली मन्दिर से होकर स्वर्ण चौक, स्टेट बैंक, बापू द्वार चौक व शिवाजी चौक होते हुए आशा उपेंद्र कुशवाहा सेवा सदन बलाहा में पहुंचकर संपन्न हुआ. मौके पर प्रचारक मनुशेखर कुमार , जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल कुमार , खण्ड कार्यवाह विशाल सिंह , खण्ड संघचालक अनिल यादव ,दिनेश यादव, राजेंद्र यादव , विजय सिंह ,प्रेम, प्रदीप ,मनीष , चितरंजन, सुमित, कुन्दन आदि सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक बन्धु मौजूद थे. DESK 04 B

Noimg

दुर्गा पूजा को लेकर नवगछिया बाजार एवं तेतरी दुर्गा स्थान के लिए रोड मैप जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने नवगछिया में यातायात व्यवस्था किए हैं. इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्टूवर से 12 अक्टूवर तक यातायात की यह व्यवस्था लागू होगी. नवगछिया बाजार एवं उससे जुड़े मार्ग की यातायात व्यवस्था मकनपुर चौक से नवगछिया बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन जाने वाली सभी प्रकार के वाहन गौशाला मंदिर से पोस्ट ऑफिस,महाराज चौक, एन०ए०सी०, राजेन्द्र कॉलोनी होते हुए जायेगी. रेलवे स्टेशन से नवगछिया बाजार होते हुए मकनपुर चौक जाने वाली सभी प्रकार के वाहन सब्जी मंडी, व्याहुत चौक, मुसहरी पट्टी, नोनियापट्टी, गौशाला मंदिर थाना रोड होते हुए जायेगी. महाराज जी चौक से स्टेशन की ओर जाने वाली मार्ग में सभी प्रकार के वाहनों का […]

Noimg

किराना दुकान में हुई चोरी,कुछ घंटों के बाद सामान के साथ चोर गिरप्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : 8 अक्टूबर 2024 को कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़वा टोला कदवा निवासी वादिनी निषी देवी पति मंटु सिंह उर्फ अनिष द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 6 अक्टूबर की रात्रि करीब 2 बजे अभियूक्त कदवा बोड़वा टोला निवासी मनीष कुमार पिता श्रवण साह, प्रिंस कुमार पिता स्व संजय साह, बंथे कुमार पिता सुधीर राय द्वारा इनके किराना दुकान में घुसकर किराना का सामान चोरी कर ली गई है। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या 65/24, सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया गया.कदवा थाना टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही. घंटो के अंदर घटना में संलिप्त अभियुक्त मनीष कुमार पिता श्रवण साह और प्रिंस कुमार पिता स्व० […]

Noimg

बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शीत श्रृंखला कमरे में बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

लाखों का सामान जलकर राख़ नवगछिया। बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शीत श्रृंखला के कमरे में (कोल्ड चैन में) बुधवार अहले सुबह करीब 4:30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद अग्निशमन बिहपुर को घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही अग्निशमन बिहपुर की टीम घटनास्थल पर पहुंची और एक घँटे के मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस चालक, एएनएम, सुरक्षा कर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे। बता दें कि घटना के वक्त अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गनीमत रही कि अस्पताल में एक ही प्रेग्नेंसी पेशेंट भर्ती हुई […]

Noimg

राष्ट्रीय पिकलबॉल में बिहार ओवर ऑल उपविजेता बना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : ऑल इंडिया पिकलबाल संघ के तत्वावधान में पानीपत ( हरियाणा ) में आयोजित 8वीं सीनियर व जूनियर राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार ने तीन स्वर्ण,दो रजत व दो कांस्य प्राप्त कर चैंपियनशिप का ओवर ऑल उपविजेता का होने का गौरव प्राप्त किया। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता ने बताया कि. राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिहार टीम को ओवर ऑल उपविजेता बनने पर लखीसराय के एसपी अजय कुमार, उप समाहर्ता विकाश कुमार,मुख्य प्रबंधक इंडियन ऑयल संतोष कुमार अमर, वरिष्ठ वकील रामरंजन सिंह,कश्यप ग्रीन सिटी के सचिव उमेश कुमार,मनीष दत्ता,राकेश कुमार, गुंजन कुमार,बाटा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रंजीत कुमार बधाई दी है। राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार के अनुसार राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप के […]