Month: February 2025

Noimg

अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर, ग्रामीणों के विरोध से प्रशासनिक टीम को लौटना पड़ा वापस || GS NEWS

अपराधभागलपुरDESK 1010

भागलपुर । बिहार में अब यूपी के बाद बुलडोजर का एक्शन धीरे-धीरे असर दिखाने लगा है। भागलपुर जिले के सन्हौला में एक बार फिर प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचा, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के कारण प्रशासन को अपनी कार्रवाई को रोकते हुए वापस लौटना पड़ा। सन्हौला के अंचलाधिकारी, भुड़िया गांव में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। उन्हें खेसरा संख्या 22, खाता संख्या 299, और रखवा 34 की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। प्रशासन ने पहले ही तीन बार नोटिस जारी किया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। हालांकि, जब प्रशासनिक टीम कार्रवाई के लिए पहुंची, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। स्थिति को तनावपूर्ण होते देख अंचलाधिकारी और […]

Noimg

बीएयू सबौर में आईसीटी पर 21-दिवसीय CAFT प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न || GS NEWS

शिक्षाDESK 1010

भागलपुर । बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने “कृषि 5.0: अगली पीढ़ी की कृषि के लिए एआई (AI) और आईसीटी (ICT) को अपनाना” विषय पर 21 दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया। यह कार्यक्रम 28 जनवरी से 17 फरवरी, 2025 तक आयोजित हुआ, जिसमें देश के दस राज्यों से 28 वैज्ञानिकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के नवीनतम अनुप्रयोगों से प्रतिभागियों को अवगत कराना था। इसमें एआई-आधारित फसल रोग पहचान, ड्रोन तकनीक द्वारा सटीक कृषि, कृषि में डिजिटल अनुप्रयोग और स्मार्ट कृषि में साइबर सुरक्षा जैसे उन्नत विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव का समन्वय प्रदान किया […]

Noimg

लालू का बयान करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान – मंत्री मंगल पांडे || GS NEWS

भक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरDESK 1010

प्रदीप विद्रोही भागलपुर । सोमवार को बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे ने भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कुंभ स्नान पर दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने लालू के बयान को ‘नासमझी भरा’ करार दिया। मंत्री ने कहा कि यह भारत की सनातन परंपरा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान है। विदेशी भी अपना रहे हैं भारतीय परंपरा : मंगल पांडे ने कहा कि आज दुनियाभर में सनातन परंपरा को अपनाया जा रहा है। न केवल भारत, बल्कि कई विदेशी श्रद्धालु भी कुंभ मेले में भाग ले रहे हैं […]

Noimg

बारहरवा – भागलपुर सेक्शन में मालदा डिवीजन द्वारा सीमित ऊंचाई सबवे बॉक्स का सफल निर्माण || GS NEWS

भागलपुररेलवेDESK 1010

प्रदीप विद्रोही भागलपुर । ईस्टर्न रेलवे के मालदा डिवीजन ने, डिवीजनल रेलवे मैनेजर श्री मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में, रेल संचालन की सुरक्षा और कुशलता को बढ़ाने के लिए रेलवे संरचनाओं में महत्वपूर्ण सुधार किया है। एक महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धि के तहत, मालदा डिवीजन ने बारहरवा – भागलपुर सेक्शन में सीमित ऊंचाई सबवे (LHS) बॉक्स का सफल निर्माण पूरा किया। रविवार को मालदा डिवीजन ने बारहरवा – भागलपुर सेक्शन के लैलख ममलखा और घोघा स्टेशनों के बीच LC गेट नंबर 8 के स्थान पर LHS संरचना का एक साथ निर्माण किया। इस परियोजना को उन्नत इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग करते हुए पूरा किया गया। यह निर्माण विधि सुरक्षा को बढ़ाती है और रेलवे संरचनाओं को मजबूत करती है, जिससे […]

Noimg

नयी दिल्ली हादसे के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, आरपीएफ-जीआरपी जवान दिखे मुस्तैद || GS NEWS

रेलवेDESK 1010

@ भागलपुर से मंगलवार को कुम्भ स्पेशल ट्रेन का परिचालन। प्रदीप विद्रोही, भागलपुर भागलपुर: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद अब रेलवे प्रशासन ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भागलपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इसके तहत आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद के कारण, स्टेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ जवान कतारबद्ध तरीके से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ा रहे हैं। बिना टिकट यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश […]

Noimg

निमिषा सिंह को श्याम सुंदर सेन सम्मान से सम्मानित, पत्रकारिता में योगदान के लिए रायपुर में मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार ||GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

प्रदीप विद्रोही, भागलपुर भागलपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित इंटेलेक्चुअल सोसायटी ऑफ मीडिया प्रोमेटर्स के तीन दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए निमिषा सिंह को श्याम सुंदर सेन सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भजन गायक भारती बंधु द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल ने की। भागलपुर की निवासी निमिषा सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर के क्राइस्ट चर्च गर्ल्स हाई स्कूल से प्राप्त की और बाद में उच्च शिक्षा भोपाल से पूरी की। पत्रकारिता में पीजी की डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने बीबीसी, दूरदर्शन और कई अन्य मीडिया संस्थानों में अपने करियर की शुरुआत की। निमिषा सिंह ने महिला सशक्तिकरण और […]

Noimg

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन || GS NEWS

आयोजनखेल कूदDESK 1010

नवगछिया : सावित्री पब्लिक स्कूल में 17 फरवरी से 20 फरवरी तक स्पोर्ट्स वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय के स्पोर्ट्स कैम्पस में बच्चों के बीच विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में कक्षा UKG से लेकर कक्षा 6 तक के बच्चे भाग ले रहे हैं, और इस मौके पर उनके खेल प्रदर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के दौरान रिले, रनिंग, 100 मीटर रेस और अन्य विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया जा रहा है। स्पोर्ट्स वीक के उद्घाटन अवसर पर स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, […]

Noimg

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई पूजा अर्चना, 21 फ़रवरी को होगा Naugachia के सबसे बड़े कपड़े के मॉल “SITARAM” का Grand Opening ||GS NEWS

भक्ति पूजा अर्चनाDESK 1010

नवगछिया: कोसी क्षेत्र का सबसे बड़ा कपड़े का शोरूम अब नवगछिया में खुलने जा रहा है। सीताराम श्याम सुन्दर और सीताराम शंकर लाल द्वारा प्रस्तुत SITARAM कपड़ें का मॉल का उद्घाटन 21 फरवरी, शुक्रवार को भव्य तरीके से किया जाएगा। सोमवार को शोरूम में वैदिक उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई, और इसके साथ ही शोरूम की सजावट का काम भी धीरे-धीरे शुरू हो गया है। इस शोरूम में आपके और आपके परिवार के लिए सभी प्रकार के कपड़े और रेडिमेड वस्त्र एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। हमारे यहाँ आपको मिलेगा: लेडिज वियर में: जेन्ट्स वियर में: किड्स वियर में: ब्रांड्स: पता:मेन रोड, दुर्गा मंदिर चौक, नवगछिया। सीताराम शंकर लाल पोस्ट ऑफिस रोड, बाल भारती स्कूल के […]

Noimg

शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों को बनाया राजद का सदस्य ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर विधानसभा के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बलाहा पंचायत में रविवार को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ राजद के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार तिवारी द्वारा राजद का सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों को राजद पार्टी का सदस्यता दिलाया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ राजद के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। मौके पर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल को जनता तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ सके। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि 28 फरवरी तक बिहपुर विधानसभा में कम से कम 10 हजार नए सदस्यों को राजद से जोड़कर आगामी विधासभा चुनाव में […]

Noimg

दाता मंगन शाह के मजार पर बिहपुर खानका की ओर से की गई चादरपोशी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। कौमी एकता के प्रतीक बिहपुर प्रखंड के मिल्की स्थित हजरत सैयदना दाता मांगन शाह रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स ए पाक पर रविवार को बिहपुर के खानका ए आलिया फरीदिया मोहब्बतिया की ओर से दाता की चादरपोशी की गई। खानका के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एव नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी के आगुवाई में दाता मांगन शाह रह अलैहे की चादर पोशी की गई। खानका की ओर से लगातार 150वें वर्ष दाता की चादर पोशी की गई है। सज्जादानशी ने कहा कि दाता के दरबार में जो भी लोग सच्चे मन से दुआ मांगते है, उनकी मुराद पुरी होती है। मौके पर हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खॉ फरीदी, रहबर खॉ, पैकस अधीक्षक भानू […]