Month: February 2025

Noimg

भूमि सर्वेक्षण कार्य के लिए जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया । बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे भूमि सर्वेक्षण कार्य के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु भागलपुर के विभिन्न अंचलों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को अंचल कार्यालय सुल्तानगंज और नगर परिषद क्षेत्र अकबरनगर में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय लोगों को भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया और आवश्यक कागजात के बारे में जानकारी दी। इस आयोजन के दौरान बताया गया कि भूमि सर्वेक्षण में किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है और यह प्रक्रिया कैसे पूरी की जाती है, ताकि नागरिक इसे सही तरीके से समझ सकें और भाग लें। DESK 04 B

Noimg

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

01 देशी कट्टा और 08 कारतूस बरामद नवगछिया। रविवार को नदी थाना गश्ती टीम अवैध शराब/हथियार की बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु दियारा क्षेत्र में भ्रमणशील थी तभी कामा स्थान भमरपुरा के पास एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा जिसे संदेह के आधार पर पुलिस संरक्षण में लेकर तलाशी के क्रम में बेगूसराय जिला अंतर्गत साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हिराटोल निवासी अजीत कुमार पिता जैलाश यादव के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं 07 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में नदी थाना कांड संख्या 07/25 धारा-25 (1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त अजीत कुमार पिता जैलाश यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास […]

Noimg

नवगछिया के रंगरा आरपीएल 10 शानदार शुभारंभ, मिश्रा 11 ने डेंजर 11 को हराया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : हर साल की तरह इस साल भी रंगरा प्रीमियर लीग R.P.L-10 का आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में ग्लोबल स्पोर्ट्स के अध्यक्ष डॉक्टर पंकज ठाकुर, नवगछिया के सभापति प्रतिनिधि सह गोपालपुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, जिला परिषद रंगरा शबाना आजमी और रंगरा के गणमान्य लोग मौजूद थे। R.P.L-10 के पहले मैच में मिश्रा 11 और डेंजर 11 के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। डेंजर 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में डेंजर 11 ने 211 रन का लक्ष्य मिश्रा 11 को दिया। डेंजर 11 के बल्लेबाजों में अमित ने 41 गेंदों पर 64 रन, शिवम ने 9 गेंदों पर 15 रन, गौतम ने 10 […]

Noimg

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सावित्री पब्लिक स्कूल में 17 फरवरी से 20 फरवरी तक स्पोर्ट्स वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय के स्पोर्ट्स कैम्पस में बच्चों के बीच विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में कक्षा UKG से लेकर कक्षा 6 तक के बच्चे भाग ले रहे हैं, और इस मौके पर उनके खेल प्रदर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के दौरान रिले, रनिंग, 100 मीटर रेस और अन्य विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया जा रहा है। स्पोर्ट्स वीक के उद्घाटन अवसर पर स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, […]

Noimg

भागलपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी, हवाई अड्डा क्षेत्र में धारा 144 लागू ||GS NEWS

आयोजनभागलपुरDESK 1010

भागलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में किसान सभा को संबोधित करेंगे। यह उनका बिहार के भागलपुर का पहला सरकारी दौरा है। इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन और एनडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के लिए हवाई अड्डा मैदान में पंडाल की स्थापना की जा रही है, जिसमें जर्मन हैंगर का उपयोग किया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पीएम के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड का निर्माण किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, एसएसपी और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का कई बार दौरा किया। सूत्रों के अनुसार, भागलपुर हवाई अड्डा और आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई […]

Noimg

पीएम के आगमन को लेकर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ किया समीक्षात्मक बैठक ||GS NEWS

बैठकDESK 1010

भागलपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं, जहां वे किसानों को सम्मान निधि के तहत 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी संभावित आगमन है। इसके मद्देनज़र, प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य, कृषि एवं श्रम संसाधन विभाग के प्रभारी मंत्री मंगल पांडे ने आज भागलपुर के समीक्षा भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसे भारत सरकार और बिहार सरकार संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी किसानों को बड़ी सौगात देंगे और आम जन कल्याणकारी […]

Noimg

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़, स्टेशन परिसर से बाहर तक लगी लंबी कतार ||GS NEWS

भागलपुररेलवेDESK 1010

भागलपुर: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। प्लेटफार्म संख्या 1 से लेकर स्टेशन परिसर के बाहर तकरीबन दो किलोमीटर से अधिक यात्रियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। ऐसा शायद पहली बार देखने को मिला है कि यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म से स्टेशन परिसर तक पहुंच गई हो। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ, जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस के कई जवान तैनात किए गए हैं। रेलवे अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए RPF और GRP की टीम लगातार उन्हें लाइन में लगाकर ट्रेन पर चढ़ा रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए भगदड़ के बाद भागलपुर रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा को […]

Noimg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में ||GS NEWS

पुलिसDESK 1010

सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट और धर्मशाला की तलाशी भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं की तलाशी ली जा रही है। होटल में ठहरने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चौक चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और सीसीटीवी तथा मोबाइल सर्विलांस के जरिए संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है । DESK 101

Noimg

बाइपास टोल प्लाजा से 500 मीटर दूर एक वृद्ध को हाईवा ने रौंदा ||GS NEWS

सड़क दुर्घटनाDESK 1010

भागलपुर: भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित बाइपास में नेशनल हाईवे पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार हाईवा ने रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर आगे हुआ। ट्रक के पहियों में फंसी बॉडी करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई आगे बढ़ी, जिससे वृद्ध का शरीर पूरी तरह से कुचला गया। मरने वाले की पहचान बिशनपुर जिछो सातन पोखर निवासी 80 वर्षीय दीप नारायण पासवान के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, दीप नारायण पासवान नेशनल हाईवे को पार कर अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद ट्रक को भीड़ ने पकड़ लिया और […]

Noimg

मैट्रिक परीक्षा सोमवार से प्रारंभ, जिले में 63 केंद्रों पर 47,956 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा || GS NEWS

परीक्षा परिणामभागलपुरDESK 1010

भागलपुर: भागलपुर जिले में सोमवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गई है। इस साल 63 परीक्षा केंद्रों पर कुल 47,956 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। जिला शिक्षा विभाग ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी केंद्रों पर अधिकारियों की नियुक्ति की है। परीक्षा के दौरान कदाचार को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती भी की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संचालन के निर्देश दिए हैं इस बार जिले में आदर्श परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां परीक्षार्थियों का स्वागत तिलक और फूलों से किया गया और कालीन भी बिछाए गए हैं। भागलपुर में तीन आदर्श केंद्र […]