Month: February 2025

Noimg

आगामी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम तैयार, हर वार्ड में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान जारी ||GS NEWS

नगर निगमDESK 1010

भागलपुर: आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नगर निगम पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी इस दिन किसानों को सम्मान निधि के तहत 19वीं किस्त जारी करने के लिए भागलपुर के हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी संभावित आगमन की संभावना है। इस विशेष आयोजन को लेकर नगर निगम पिछले 10 दिनों से युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चला रहा है। ‘ग्रीन शहर, क्लीन शहर’ अभियान के तहत शहर के हर वार्ड में स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है और नागरिकों को भी अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में नगर निगम भागलपुर के सभागार में उप नगर आयुक्त, उपमेयर […]

Noimg

वाराणसी में मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा की हत्या मामले में कैंडल मार्च, बिहार की बेटी को न्याय की मांग || GS NEWS

अपराधस्वास्थ्यDESK 1010

भागलपुर: सोमवार की शाम, वाराणसी के छात्रावास में मेडिकल की तैयारी कर रही एक छात्रा की हत्या के मामले में घंटाघर चौक से कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च शाम 6:00 बजे शुरू हुआ और भगत सिंह चौक तक जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। मार्च के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस ने छात्रा के शव को उसके परिवार से संपर्क किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे परिवार और समुदाय में गहरी नाराजगी पैदा हो गई। इसके अलावा, छात्रा के परिवार का आरोप है कि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया। […]

Noimg

खो-खो में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली नवगछिया की बेटी मोनिका का भव्य स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

आज मंगलवार को आयोजित होगा सम्मान समारोह नवगछिया: खो-खो खेल में भारत को विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाली नवगछिया की बेटी मोनिका यादव का सोमवार को नवगछिया में भव्य स्वागत किया गया। सोमवार को जब मोनिका ट्रेन से नवगछिया पहुंची, तो उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग जुटे थे और एक साथ मिलकर उन्होंने मोनिका का अभिवादन किया। मोनिका यादव, जिन्होंने हाल ही में खो-खो विश्व कप में भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई, नवगछिया की गर्वीली बेटी बनकर लौट आई हैं। उनके इस अभूतपूर्व सफलता पर उनके परिवार और नगरवासियों में खुशी की लहर है। उनके स्वागत के बाद मंगलवार को नवगछिया में एक भव्य सम्मान समारोह […]

Noimg

सिमरा गांव में बहरयात्रा पूजा का भव्य समापन, भक्तों का उमड़ा हुजूम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

दामाद और भांजे को दिया गया उपहार में छागर नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 स्थित सिमरा गांव में स्थित माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय बहरयात्रा पूजा का समापन सोमवार की देर रात हुआ। इस पूजा का आयोजन 13 फरवरी 2025, गुरुवार से हुआ था और सोमवार को पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ इसका समापन हुआ। पूजा का आयोजन हर साल सैकड़ों वर्षों से जारी है, जिसे पं. कौशलेंद्र नारायण झा द्वारा तंत्रोक्त विधि से किया जाता है। पं. झा ने बताया कि इस पूजा की शुरुआत हमारे पूर्वजों द्वारा की गई थी और यह परंपरा आज भी जीवित है। यह पूजा खासतौर पर तंत्र विधि से की जाती है, जिससे मंदिर में […]

Noimg

बारात से लौट रहें युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के खरीक चौक के पास एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के शाहपुर दुर्गापुर निवासी विद्यानंद मंडल के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोलू कुमार अपने दोस्त के साथ खगड़िया में एक बारात से लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में गोलू कुमार को खरीक पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खरीक थाना के थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव […]

रेल ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन से कटकर 76 वर्षीय वृद्ध की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड के नारायणपुर सम्पार के समीप सोमवार को रेल ट्रैक पार करने के दौरान 76 वर्षीय एक वृद्ध की एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गया। मृतक खगरिया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी मो जियाउल उम्र 76 वर्ष बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन बरौनी से कटिहार की ओर जा रही थी उसी समय वृद्ध रेल ट्रैक पार करने लगा जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आता देख कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन वृद्ध की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सुचना पर पहुंचे मृतक़ के परीजन वृद्ध के शव को अपने साथ ले गए। बिहपुर रेल जीआरपी थाना अध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि […]

Noimg

एमएलसी ने महिला कॉलेज भ्रमरपुर में कंप्यूटर कक्ष का किया उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। एलएनबीजे महिला कॉलेज भ्रमरपुर में सोमवार को आधुनिक कंप्यूटर से लैस कंप्यूटर कक्ष को विधान पार्षद डॉक्टर एन के यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घघाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉक्टर एन के यादव, पुर्व कुलपति उग्रमोहन झा, जिप के पुर्व अध्यक्ष सह शासी निकाय के सचिव शंभू दयाल खेतान का महाविद्यालय की और से प्राचार्य प्रो डॉ जयंत कुमार झा एवं एनएसएस पदाधिकारी प्रो बसंत कुमार मिश्रा के द्वारा अंगवस्त्र पुष्प गुच्छ एवं बुके से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पुर्व महाविद्यालय की छात्रा खुशबू, अदिति, प्रिया, गुंजन, अंजली के द्वारा कुलगीत एवं स्वागत गान से समारोह का शुभारंभ किया गया। विधान पार्षद डॉक्टर एन के यादव ने कहा कि महाविद्यालय के संस्था से पुराना जुड़ाव […]

Noimg

स्वच्छता के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के उत्क्रमित कन्या माध्यमिक उच्च विद्यालय मधुरापुर में सोमवार को बीडीओ खुशबू कुमारी के नेतृत्व मेंस्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान के तहत बच्चों द्वारा स्वच्छता निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छता चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। मौके पर सभी शिक्षकों बच्चों द्वारा स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने एवं स्वच्छता की आदत अपनाने एवं प्रति वर्ष 100 घंटे श्रमदान करने का शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक अमित शर्मा एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक निलेश कुमार यादव, सिकंदर, विनीत, मुकेश, प्रेमजीत, भरत, शबनम, विजय, रामचंद्र एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी एवं कई छात्र-छात्रा मौजूद थे। DESK 04 B

Noimg

नाबालिग पुत्री को भगाने के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। 06 दिसंबर 2024 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 04 दिसंबर 2024 की रात्रि में इनकी नाबालिग पुत्री बिना कुछ बताये घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि ढोलबज्ज़ा धोबिनिया निवासी मिथलेश कुमार उर्फ श्रीकांत पिता मनिजर यादव ने इनकी नाबालिग पुत्री को शादी के नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 88/24 धारा-96/3(5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में अपहृता को पूर्व में बरामद किया गया था एवं कांड में फरार चल रहे अभियुक्त मिथलेश कुमार उर्फ श्रीकांत पिता मनिजर यादव के विरूद्ध लगातार छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर रविवार […]