Month: February 2025

ज्ञान वाटिका विद्यालय में सत्र 2025-26 हेतु नि:शुल्क नामांकन महापर्व प्रारंभ ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के सिंधिया मकन्दपुर ग्राम स्थित आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए नामांकन महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। विद्यालय प्रधान राजेश कुमार झा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में दिवसीय छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क नामांकन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर विद्यालय ने किड्स प्ले से लेकर कक्षा नवीं तक के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विद्यालय प्रमुख ने बताया कि सीमित सीटों के चलते “पहले आओ, पहले पाओ” की स्कीम के तहत आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह विद्यालय पिछले 21 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा […]

Noimg

खो-खो विश्व कप की विजेता भारतीय टीम की सदस्य मोनिका को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड के प्रशाल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया, बाल भारती पोस्ट ऑफिस के प्रशाल में बाल भारती और लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य जनवरी माह में दिल्ली में आयोजित खो-खो विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली और भारत को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली नवगछिया के डीमाहा गांव की बेटी मोनिका को सम्मानित करना था। समारोह की शुरुआत लायंस क्लब नवगछिया टाउन के अध्यक्ष विनोद चिरानिया द्वारा लायंस विश्व शांति प्रार्थना के साथ की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रशासक डी पी सिंह ने मोनिका और समारोह में उपस्थित अन्य पदाधिकारीगण तथा नागरिकों का […]

Noimg

मां तारा, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं रामघुन के लिए निकाली गई कलश शोभायात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां तारा मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा और रामघुन के मौके पर मंगलवार को कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से करीब 12 बजे प्रारंभ होकर गोलदारपट्टी, केबी लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामनानाथ मंदिर पहुंची। फिर वहां से यह शोभायात्रा नरसिंह भगवान ठाकुरबाड़ी तक गई और वहां पूजा अर्चना के बाद जल भरकर स्टेशन परिसर स्थित मां तारा मंदिर लौटी। इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं अपने माथे पर कलश रखकर शामिल हुईं। नाथनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह अपने दल बल के साथ शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मौजूद थे। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बटोरन मंडल, महिला शांति दूत की प्रमुख नीलम देवी, […]

Noimg

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद करेगी चरणबद्ध आंदोलन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। ABVP ने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ कुलपति से ज्ञापन के माध्यम से कई बार शिकायत की थी, लेकिन कुलपति ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। विद्यार्थी परिषद ने एक प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की योजना का ऐलान किया। प्रदेश सह मंत्री कुणाल पाण्डेय ने कहा कि 17 जनवरी को टीएनबी महाविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद बनाई गई कमेटी का अब तक कोई फैसला नहीं आया है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में अवैध रूप से रह रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग […]

Noimg

महाशिवरात्रि को लेकर अजगैबीनाथ मंदिर में अहम बैठक ||GS NEWS

बैठकDESK 1010

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार और जदयू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास उपस्थित थे। बैठक में वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अजगैबीनाथ मंदिर से शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों झांकी शामिल होंगी। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। इस दौरान नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, जदयू अनुसूचित जाति […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंग जनपद की लोक कला मंजूषा पेंटिंग दी जाएगी भेंट ||GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

मंजूषा पेंटिंग में अंग जनपद की दिखेगी झलक भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को आगमन को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस अवसर पर अंग जनपद के मशहूर मंजूषा कलाकार कौशल किशोर द्वारा एक विशेष पेंटिंग तैयार की गई है, जो जीआई टैग वाले मंजूषा कला को दर्शाती है। इस पेंटिंग में अंग जनपद की कई प्रमुख विशेषताओं को उकेरा गया है, जिनमें अजगैबीनाथ मंदिर, गंगाधाम सुल्तानगंज, सुल्तानगंज में बन रहा गंगा नदी पर पुल, गांगेय डॉलफिन सेंचुरी, कतरनी धान, सिल्क वर्म और बने कपड़े, जर्दालू आम, कहलगाँव का थर्मल पॉवर प्लांट, पीरपैंती का कोयला कोल ब्लॉक, विक्रमशीला बौद्ध महाविहार, बटेश्वर नाथ मंदिर, गंगा नदी पर बनने वाला कटरिया रेल पुल, विलुप्त हो रही गरुड़ की प्रजनन […]

Noimg

सुल्तानगंज में राजद परिवार द्वारा जन नायक कर्पूरी ठाकुर का मनाया गया पुण्यतिथि || GS NEWS

आयोजनDESK 1010

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में स्थित खादी ग्रामोद्योग के प्रांगण में राजद परिवार द्वारा जन नायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दिवाकर कुशवाहा और राजद के क्रियाशील सदस्य रामचन्द्र चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव ने की। इस मौके पर मंचासीन वरिष्ठ नेता डॉ. नईम उद्दिन और मुकेश ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत जन नायक कर्पूरी ठाकुर की तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद, मुख्य अतिथि एवं मंचासीन नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला, और उनके बताए मार्ग […]

Noimg

प्रधानमंत्री कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई बैठक || GS NEWS

बैठकDESK 1010

भागलपुर। भागलपुर हवाई अड्डा परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कार्यक्रम की तैयारी को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत की उपस्थिति में सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हेलीपैड निर्माण की स्थिति, वाहन पार्किंग स्थल की तैयारी, आवासन स्थल का चयन, चिकित्सा व्यवस्था, मंच निर्माण की स्थिति, बेरीकैटिंग, सीटिंग अरेंजमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, पास बनाने की स्थिति, शौचालय निर्माण, पानी टैंकर, वॉटर एटीएम की व्यवस्था की समीक्षा बारी-बारी से संबंधित पदाधिकारी से की गई। प्रधानमंत्री के भीसी हेतु कनेक्टिविटी एवं आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था, जिनमें हॉटलाइन, लीजलाइन की व्यवस्था भी शामिल है। हेलीपैड, पंडाल, वीवीपीवीपी, मीडिया गैलरी, मुख्य मंच के समीप अग्निशमन के उपकरण की […]

प्रधानमंत्री कार्यक्रम के लिए मीडिया पास होना अनिवार्य ||GS NEWS

उपलब्धिDESK 1010

भागलपुर। समाहरणालय भागलपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 24 फरवरी 2025 को भागलपुर के हवाई अड्डा के ग्राउंड में निर्धारित है। भागलपुर के सभी ब्यूरो चीफ/स्थानीय संपादक/जिला संवाददाता से अनुरोध है कि अपने संवाददाता/छायाकार (प्रेस कवरेज हेतु इक्षुक) का आवेदन आधार कार्ड की छाया प्रति, मोबाइल नंबर तीन स्टैप साइज के फोटो, (मेरे विरुद्ध किसी थाना में कोई मामला दर्ज नहीं है) का स्व घोषणा पत्र संलग्न कर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय भागलपुर में 19 फरवरी तक उपलब्ध करा दिया जाए। संबंधित वाहन चालक, संवाददाता, कैमरामैन की सूची,फोटो, मोबाइल नम्बर, आधार नंबर उपलब्ध करा दिया जाए। DESK 101

Noimg

जिला पदाधिकारी ने किया हेलीपैड निर्माण स्थल का निरीक्षण ||GS NEWS

निरीक्षणनिर्माणDESK 1010

पंडाल निर्माण कार्य का किया निरीक्षण भागलपुर। प्रधानमंत्री कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के द्वारा मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल के लिए हेलीपैड निर्माण हेतु स्थल का भ्रमण किया गया तथा भवन प्रमंडल भागलपुर के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानमंत्री के लिए निर्मित हेलीपैड के अतिरिक्त तीन हेलीपैड और बनाया जाना है। जिनमें एक मुख्यमंत्री के लिए दूसरा महामहिम राज्यपाल के लिए तथा वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एक हेलीपैड बनाया जा रहा है। इस दौरान उनके द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्र, सहायक समाहर्ता गरिमा लोहिया के साथ हैंगर निर्माण का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर एसडीओ सदर धनंजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। […]