Month: February 2025

Noimg

परसों 21 फरवरी को होगा नवगछिया के सबसे बड़े कपड़ों के मॉल “SITARAM” का भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

उद्घाटनDESK 1010

नवगछिया में जल्द ही एक शानदार शोरूम का उद्घाटन होने जा रहा है। 21 फरवरी, शुक्रवार को सीताराम श्याम सुन्दर और सीताराम शंकर लाल द्वारा प्रस्तुत SITARAM कपड़े का मॉल का उद्घाटन भव्य तरीके से किया जाएगा। सोमवार को इस शोरूम में वैदिक उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई और शोरूम की सजावट का काम भी शुरू हो गया है। इस शोरूम में आपके और आपके परिवार के लिए सभी प्रकार के कपड़े और रेडिमेड वस्त्र एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। हमारे यहाँ मिलेगा: ब्रांड्स: Killer K, Jockey, Raymond, Signature, Monte Carlo, Laxmipati, Levi’s, 4 Subhash, और बहुत कुछ। पता:मेन रोड, दुर्गा मंदिर चौक, नवगछिया।सीताराम शंकर लाल पोस्ट ऑफिस रोड, बाल भारती स्कूल के बगल में। आइये […]

Noimg

पत्नी से हुआ झगड़ा, डेढ़ साल के मासूम पर निकाला गुस्सा, लोहे की रॉड से पेट फाड़ दिया, पिता फरार,मामला नवगछिया के इस गाँव का ||GS NEWS

अपराधआपसी विवादघटनाDESK 1010

नवगछिया थाना क्षेत्र के परबत्ता गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने पत्नी से हुए विवाद का गुस्सा अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे पर निकाला और उसे लोहे की रॉड से मारा, जिससे बच्चे का पेट फट गया और उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना का विवरणजानकारी के अनुसार, रुदल मंडल और उसकी पत्नी काजल कुमारी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था। काजल अपनी मां के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए 18 फरवरी को मायके जाना चाहती थी, लेकिन रुदल उसे रोक रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से […]

Noimg

जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत में चलाया स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : जेपी कॉलेज नारायणपुर की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष कैंप के दूसरे दिन, मंगलवार को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. रितिका गौतम के नेतृत्व में गोद लिए गए गांव जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के चौहद्दी दलित टोला में प्लास्टिक मुक्त अभियान सह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गांव की सफाई की और ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। डा. रितिका गौतम ने बताया कि सभी वालंटियर्स ने ग्रामीणों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग कम करने और स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना की और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में एनएसएस टीम […]

Noimg

गणतंत्र दिवस पर विधायक गोपाल मंडल के हंगामे को लेकर आजाद हिंद मोर्चा का धरना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : गणतंत्र दिवस पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के हंगामे को लेकर आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने आज अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने गणतंत्र दिवस के मौके पर 2023 में पुलिस लाइन नवगछिया और 2025 में अनुमंडल परिसर में झंडोत्तोलन के दौरान असंवैधानिक कार्य कर राष्ट्र ध्वज और आंगुतकों का अपमान किया है। राजेंद्र यादव ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को आवेदन दिया है, जिसकी प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्य सचिव बिहार सरकार, पुलिस महानिरीक्षक पटना, आयुक्त भागलपुर, डीएम भागलपुर, और एसपी नवगछिया […]

दाता मांगन शाह के मजार पर पूर्व सांसद बूलो मंडल ने किया चादरपोशी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर के मिल्की स्थित दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैह के दर पर मंगलवार को जदयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भागलपुर शलैश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने सूफी संत दाता मांगन शाह की मजार पर चादरपोशी किया। वहीं क्षेत्र में शांति, समृद्धि और खुशहाली की दुआ की कामना की। साथ ही उन्होने देश में सामाजिक न्याय, साम्प्रदायिक सद्भाव और समाज के बीच अमन चैन कायम करने की दुआ मांगी। दाता मांगन शाह का मजार सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। यहां कायस्थ परिवार के लोग पहली चादर पोशी करते हैं। इस दौरान पूर्व सांसद बूलो‌ मंडल, आलोक यादव, युवा समाजसेवी कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव, जिला परिषद मोईन राइन, पैक्स भानु झा, गौरव कुमार, सौगंध कुमार […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल में कक्षा 4 और 5 के छात्रों ने खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लिया भाग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया में चल रहे स्पोर्ट्स वीक के तहत कक्षा 4 और 5 के छात्रों ने खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लॉन्ग जंप, हाई जंप, 100 मीटर रेस, रिवर्स रेस और अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के खेल कौशल को निखारने और उन्हें शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करने का एक बेहतरीन अवसर था। प्रतियोगिता के आयोजन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और खेल के प्रति उनके उत्साह को बढ़ावा दिया। स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू ने इस अवसर पर कहा, “हमारे बच्चों में अपार प्रतिभा है, और इस […]

Noimg

अज्ञात ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत, शव की नही हुई शिनाख्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर-नन्हकार रेलवे ढाला के बीच आउटर के बाहर पोल संख्या 75/2123 अप लाइन रेल ट्रैक के किनारे मंगलवार को 65 वर्षीय एक वृद्ध का शव बिहपुर पुलिस ने बरामद किया है। बरामद शव की पहचान नही हो पाई है। बिहपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शोशल साइट के माध्यम से शिनाख्त का प्रयास कर रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक़ शव की पहचान नही हो पाई थी। मृतक वृद्ध का पहनावा सफेद गंजी, ब्लू टीशर्ट, सफेद शर्ट, मटमैला हाफ पैंट पहना है। बिहपुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतक वृद्ध का चेहरा पूरी तरह चूर हो गया है। हाथ पांव में भी जख्म के निशान है। […]

Noimg

विभिन्न मंदिरों में चोरी मामलें के शातिर को पुलिस नें दबोचा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निशानदेही पर चोरी के कई सामान बरामद नवगछिया। पुलिस जिलांतर्गत विभिन्न मंदिरों में चोरी करने के मामलें के आरोपी को झंडापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मामले को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि 01 फरवरी 2025 की रात्रि में झंडापुर थानांतर्गत बड़ी काली मंदिर की दानपेटी को तोड़कर अज्ञात चोर के द्वारा नगद रूपया चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में काली पूजा समिति झंडापुर के अध्यक्ष सत्यम कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर झंडापुर थाना कांड संख्या 16/25 धारा- 303 (2) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में […]

Noimg

दलित महिला की गला दबाकर हत्या ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

मकई खेत से शव बरामद शराब पिलाकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच नवगछिया। पुलिस जिला अंतर्गत झंडापुर थाना क्षेत्र के जमालपुर वार्ड संख्या 04 में सोमवार की रात अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा 30 वर्षीय दलित महिला की गला दबाकर हत्या कर शव को पुराना डाकघर के पीछे मकई खेत मे फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह घास काटने गए मजदूरों को मकई खेत में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था मे पड़ा मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने झंडापुर थाना पुलिस को सूचना दी। मृतका झंडापुर थाना क्षेत्र के जमालपुर वार्ड संख्या 04 निवासी भगिया देवी पति मंगल ऋषिदेव उम्र 30 वर्ष बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर थाना अध्यक्ष विश्वबंधु कुमार दलबल […]