Month: February 2025

Noimg

जिला पदाधिकारी ने किया हेलीपैड निर्माण स्थल का निरीक्षण || GS NEWS

निरीक्षणनिर्माणDESK 1010

पंडाल निर्माण कार्य का किया निरीक्षण भागलपुर। प्रधानमंत्री कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के द्वारा मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल के लिए हेलीपैड निर्माण हेतु स्थल का भ्रमण किया गया तथा भवन प्रमंडल भागलपुर के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानमंत्री के लिए निर्मित हेलीपैड के अतिरिक्त तीन हेलीपैड और बनाया जाना है। जिनमें एक मुख्यमंत्री के लिए दूसरा महामहिम राज्यपाल के लिए तथा वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एक हेलीपैड बनाया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर धनंजय कुमार, नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। DESK 101

Noimg

दिल्ली से कामाख्या जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल तकरीबन 14 घंटे लेट, इंजन में आई तकनीकी खराबी, यात्री हुए परेशान ||GS NEWS

भागलपुररेलवेDESK 1010

भागलपुर: दिल्ली से कामाख्या जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन तकरीबन 14 घंटे की देरी से भागलपुर पहुंची। ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह देरी हुई। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक पर ब्रह्मपुत्र मेल लगभग 1 घंटे तक खड़ी रही। इंजन में खराबी की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और इंजन बदलकर ट्रेन को फिर से रवाना किया। इस बीच यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से महिलाएं और बच्चे इस देरी से प्रभावित हुए। ट्रेन में खाना-पानी की व्यवस्था नहीं होने और भीड़ के कारण शौचालयों का इस्तेमाल न कर पाने से यात्री ग़ुस्से में थे। यात्रियों ने इस असुविधा को लेकर रेलवे प्रशासन से त्वरित समाधान की […]

Noimg

बलाहा में इमामबाड़ा के पास दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी || GS NEWS

घटनाभागलपुरDESK 1010

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा ग्राम में इमामबाड़ा के पास बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर बरसाए, जिसके बाद इलाके में करीब एक घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। मिली जानकारी के अनुसार, इस पत्थरबाजी में कुल 14 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने विवाद का कारण अलग-अलग बताया। पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही स्थानीय भवानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर […]

Noimg

ग्रीन सिटी क्लीन सिटी को लेकर शहर के वार्ड नंबर 50 में चल रहा स्वच्छता अभियान || GS NEWS

नगर निगमभागलपुरDESK 1010

भागलपुर में आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दौरान वह किसानों को बड़ी सौगात देने और संबोधित करने के लिए शहर आएंगे। इसी के मद्देनजर शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ताकि शहर साफ-सुथरा और स्वच्छ दिखे। वार्ड नंबर 50 के पार्षद पंकज गुप्ता और निगम कर्मियों ने झाड़ू थामकर इस सफाई अभियान में भाग लिया। अभियान के तहत कई चौक-चौराहों पर सफाई की गई और लोगों को सफाई रखने की जागरूकता भी दी गई। इस मौके पर वार्ड पार्षद, वार्ड प्रभारी, सफाई कर्मी और एसएचजी की टीम मौजूद थी। पार्षद पंकज गुप्ता ने कहा कि उनका सपना है कि उनका शहर ग्रीन सिटी […]

Noimg

अलग तरह की नंबर प्लेट को देखकर ग्रामीणों ने रोका, निकला विदेशी पर्यटक जो भटक गए थे रास्ता ||GS NEWS

नारायणपुरDESK 1010

भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव में बुधवार को एक विदेशी गाड़ी देख ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई। गाड़ी की नंबर प्लेट पर “BO YA 485” लिखा हुआ था, जो न तो भारत के किसी राज्य का था और न ही नेपाल का। जब ग्रामीणों ने गाड़ी को रोका और गाड़ी में बैठे लोगों से बात करने की कोशिश की, तो वे किसी भी भाषा को समझ नहीं पा रहे थे। बाद में पता चला कि यह विदेशी पर्यटक थे, जो गूगल मैप्स की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग NH 31 के रास्ते खगड़िया होते हुए पटना जा रहे थे, लेकिन रास्ता भटक गए थे। इन दोनों पर्यटकों ने लगभग 25,000 किलोमीटर की ड्राइविंग के […]

Noimg

भागलपुर में NIA की ताबड़तोड़ छापामारी, नजरे सद्दाम का घर खंगाला; आतंकी कनेक्शन की आशंका ||GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

भागलपुर में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने बुधवार को भीखनपुर निवासी नजरे सद्दाम के घर पर ताबड़तोड़ छापामारी की। यह कार्रवाई देश विरोधी ताकतों से जुड़ी साजिशों की आशंका के तहत की गई है। छापेमारी के दौरान टीम को जाली नोटों के काले कारोबार से जुड़े दस्तावेज़ और विस्फोटकों से संबंधित जानकारी मिली है। इसके साथ ही, पाकिस्तानी एजेंटों से जुड़े होने के भी साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। एनआईए की टीम बुधवार को दिल्ली और पटना से सीधे भागलपुर आई और आशा थाना क्षेत्र के भीखनपुर स्थित नजरे सद्दाम के घर पर कार्रवाई की। घर पर नजरे सद्दाम के पिता मोहम्मद मसीह जमा और अन्य परिवार के सदस्य मौजूद थे, जिन्हें अलग-अलग पूछताछ के लिए ले जाया गया। […]

Noimg

सबौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान यात्री की मौत || GS NEWS

घटनारेलवेसबौरDESK 1010

भागलपुर जिले के सबौर रेलवे स्टेशन पर एक दुखद घटना घटी, जब एक यात्री ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरकर घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान महेंद्र राय के रूप में हुई है। महेंद्र राय, जो सबौर के निवासी थे, अपने घर से घोघा जाने के लिए धुरियान पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ रहे थे। इस दौरान उनका पैर ट्रेन के गेट से फिसल गया और वह गिर गए। गिरने से महेंद्र का पैर कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने महेंद्र को तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महेंद्र के शव का […]

Noimg

24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया रथ को रवाना || GS NEWS

आयोजनभागलपुरDESK 1010

भागलपुर जिले के जदयू पार्टी कार्यालय में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की तैयारियों को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने की। बैठक में दरभंगा विधायक संजय शराबघी, पूर्व राज सभा सांसद कहकशां परवीन, लोजपा जिला अध्यक्ष सुबोध पासवान, पूर्व लोजपा जिला अध्यक्ष सह नाथनगर विधायक प्रत्याशी अमर कुशवाहा, पूर्व नाथनगर विधायक लक्ष्मी कांत मंडल, जदयू के वरिष्ठ नेता प्रहलाद सरकार, संजय राम, सीडु साईं, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक रजक, एनडीए पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार, सौरभ तिवारी, भवेश कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद थे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश […]