Month: February 2025

Noimg

नवगछिया बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मिल्की में दाता के मज़ार पर लगाई हाजरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बुधवार को नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में खिलाड़ियों ने मिल्की स्थित दाता के मज़ार पर हाजरी लगाई और समाज में शांति, भाईचारा, खिलाड़ियों के निरोग जीवन तथा समृद्धि की दुआ की। इस अवसर पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, उपाध्यक्ष मो. मोइन राइन, घंटू सिंह और राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार मो फिरोज ने दाता की चादरपोशी कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में बिहपुर खानका के गदीनशीसह उर्स इंतेजामिया कमिटी के संयुक्त अध्यक्ष कौनेन खां फरीदी, अध्यक्ष इरफान आलम, सचिव अबुल हसन और कोषाध्यक्ष जैनूल अंसारी द्वारा खिलाड़ियों और संघ के पदाधिकारियों को दाता के मज़ार की चादर भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय और […]

Noimg

30 वर्षीय दलित महिला भगिया देवी हत्या मामले में सास ने अज्ञात के विरुद्ध कराया केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

कांड में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित नवगछिया। 17 फरवरी की रात्री झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर वार्ड संख्या 04 मे अज्ञात अपराधियों के द्वारा स्थानीय निवासी 30 वर्षीय दलित महिला भगिया देवी पति मंगल ऋषिदेव की गला दबाकर हत्या कर दिया गया। अगले दिन मृतका का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर मकई खेत से बरामद हुआ था। झंडापुर पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परीजन को सौंप दिया। घटना के बाद नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर . पहुंचकर मामले की जांच की वही पीड़ित परीजन से मिलकर घरवालों के हाल जाना तथा घटना को लेकर जानकरी ली। […]

Noimg

घाट ठाकुरबाड़ी के महंत शियावल्लभ शरण जी महाराज के पिता के निधन पर शोक सभा आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। स्थानीय जगतपति महादेव शिवालय परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें घाट ठाकुरबाड़ी के महंत शियावल्लभ शरण जी महाराज के पिता सीताराम ठाकुर जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महासंघ के अध्यक्ष पंडित ललित शास्त्री, महासचिव पंडित नंदलाल तिवारी, पंडित विभास झा, वैध भोला शर्मा, पंडित नीरज शर्मा, सज्जन शर्मा, पंडित श्रीराम पाठक, मोहन शर्मा, पंडित सुभाष पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने शोक संदेश देते हुए परिवार को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। DESK2025

Noimg

गोपालपुर में स्वच्छता अभियान के तहत निकाली गई रैली, लोगों को किया गया जागरूक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । स्वच्छ भारत मिशन और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत गोपालपुर और रंगराचौक प्रखंडों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा उठाव, सामुदायिक स्थलों की सफाई और अपशिष्ट प्रसंस्करण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस पहल के तहत, गोपालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने घरों का कचरा डस्टबिन में डालें और स्वच्छता कर्मियों के साथ सहयोग करें। रैली के दौरान लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने कहा कि स्वच्छ प्रखंड, पंचायत और गांव बनाने में हर […]

Noimg

इस्माइलपुर बिंदटोली कैंप कार्यालय के निकट फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहपुरभागलपुरDESK20250

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर पिछले दिनों सोमवार को जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय स्पर संख्या 6N पर अपराधियों ने नाव पर से कई राउंड गोली फायरिंग की थी।इस मामले में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें तीनटंगा करारी के निवासी पूर्व मुखिया अखिलेश यादव,मंटन उर्फ मनोज यादव कमलाकुंड गाँव के निवासी गुड्डू यादव,दीपो यादव है। वहीं गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

ट्रेन हादसे में मृतक के परिजनों से बिहपुर विधायक ने की मुलाकात ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। 13 फरवरी की रात्रि प्रयागराज संगम स्नान कर घर लौटने के क्रम में बिहपुर रेलवे स्टेशन के पूरब आउटर सिग्नल के समीप ट्रेन हादसे मे झंडापुर निवासी अनिल साह उर्फ पवन पिता स्व रघुनंदन साह एवं इनकी पुत्री खुशबू कुमारी की मौत हो गई थी। वही पत्नी जूही देवी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई थी। एक साथ पिता पुत्री की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी पाकर बुधवार को बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र मृतक अनिल साह के आवास पर पहुंच पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा, मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों […]

Noimg

सजावट शुरू, कल 21 फरवरी को नवगछिया के सबसे बड़े कपड़ों के मॉल “SITARAM” का होगा भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया में जल्द ही एक शानदार शोरूम का उद्घाटन होने जा रहा है। कल 21 फरवरी, शुक्रवार को सीताराम श्याम सुन्दर और सीताराम शंकर लाल द्वारा प्रस्तुत SITARAM कपड़े का मॉल का उद्घाटन भव्य तरीके से किया जाएगा। सोमवार को इस शोरूम में वैदिक उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई और शोरूम की सजावट का काम भी शुरू हो गया है। इस शोरूम में आपके और आपके परिवार के लिए सभी प्रकार के कपड़े और रेडिमेड वस्त्र एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर: फर्स्ट फ्लोर पर: सेकंड फ्लोर पर: थर्ड फ्लोर पर: ब्रांड्स का कलेक्शन: पता:मेन रोड, दुर्गा मंदिर चौक, नवगछिया।सीताराम शंकर लाल, पोस्ट ऑफिस रोड, बाल भारती स्कूल के बगल में। आइये और 21 […]

Noimg

प्रधानमंत्री कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। 24 फरवरी 2025 को भागलपुर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में हवाई अड्डा के लॉज में की गई। बैठक में मंच निर्माण, हेलीपैड निर्माण, हैंगर की संस्थापन, बेरीकेटिंग की प्रगति, पार्किंग स्थल, सेफ हाउस, वीवीआईपी पास, मीडिया पास, विभिन्न स्थलों पर लगने वाले साइंनेज बोर्ड, पेयजल, शौचालय, विभिन्न सेफ हाउस तक सड़क की स्थिती, पार्किंग स्थल पर पेय जल एवं शौचालय की व्यवस्था को लेकर बारी-बारी से सभी पदाधिकारी के साथ समीक्षा की गई। बैठक में नगर आयुक्त प्रीति, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सभी अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सादर सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। DESK2025

Noimg

जिलाधिकारी ने भागलपुर जिला के वृहद योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास का दिया विवरण || GS NEWS

उद्घाटनभागलपुरDESK 1010

भागलपुर। डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के कर कमलों से भागलपुर जिला के वृहद योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास का विवरण विस्तार से बताया गया। इंटर स्तरीय विद्यालय बहादुरपुर, सबौर के खेल मैदान में मुख्यमंत्री द्वारा 1087.41 करोड़ रूपये की लागत से 83 योजनाओं का उद्घाटन किया गया है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 72.32 करोड़ रूपये की लागत से कृषि जैव प्रौधोगिकी महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया है। भागलपुर में 200 करोड़ रूपये की लागत से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया गया है, जहां गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। 2400 मेगावाट क्षमता वाला पावर प्लांट पीरपैंती में 21400 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जायेगा। बजट […]

Noimg

जिलाधिकारी ने सिंचाई भवन के डाक बंगला का किया निरीक्षण || GS NEWS

निरीक्षणDESK 1010

भागलपुर। प्रधानमंत्री कार्यक्रम को लेकर हवाई अड्डा परिसर में अवस्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला का जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा बुधवार को निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम के लिए हवाई अड्डा परिसर के निकट कई सेफ हाउस बनाए जा रहे हैं। जिनमें एक सिंचाई विभाग का डाक बंगला भी शामिल है। जिलाधिकारी ने डाक बंगला में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर धनंजय कुमार, नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। DESK 101