Month: February 2025

Noimg

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने नगर निगम कर्मचारियों पर बरसाई लाठियां, कई घायल || GS NEWS

गोपालपुरनगर निगमDESK 1010

भागलपुर : भागलपुर जिले में सत्ताधारी दल के विधायक गोपाल मंडल द्वारा नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर लाठी-डंडे बरसाने की घटना सामने आई है। यह घटना उस वक्त घटी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा हाउसिंग बोर्ड परिसर में तैयारियां की जा रही थीं। विधायक गोपाल मंडल ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारियों ने उनकी पत्नी से बदतमीजी की थी, जिसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक ने कर्मचारियों पर लाठियां बरसाईं, जिससे कई कर्मचारी घायल हो गए। इस हमले में नगर निगम के जेसीबी ड्राइवर बमबम, सहायक पिंटू और राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों ने घटना […]

Noimg

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर एवं एक स्कॉर्पियो गाड़ी हुआ जप्त || GS NEWS

तस्करीDESK 1010

भागलपुर बाईपास थाना के प्रभारी प्रभारी निधि कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड के गोड्डा से अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बाईपास थाना होते हुए सहरसा जा रही है। इस सूचना के बाद प्रभारी निधि कुमारी के नेतृत्व में संध्या गश्ती दल ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के खीरीबांध स्थित टीवीएस शोरूम के पास “रोको टोको” अभियान चलाया। रात करीब 10:30 बजे चेकिंग के दौरान एक उजले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिस को देखकर सड़क छोड़कर खेतों की ओर भागने लगी। पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया और तलाशी ली, तो गाड़ी के पीछे अवैध विदेशी शराब के 18 कार्टून पाए गए। इसमें रॉयल स्टैग 375 ML के 3 कार्टून, इंपीरियल […]

Noimg

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिजली समस्याबिहारभागलपुरDESK20250

01 देशी कट्टा, 01 कारतूस व 01 मोबाईल बरामद नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की संध्या झंडापुर थाना को सूचना मिली कि बिहपुर रेलवे स्टेशन रोड के समीप एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार से लैस होकर किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहपुर रेलवे स्टेशन सड़क के समीप पहुँची तो पुलिस वाहन को देख एक व्यक्ति भागने लगा जिसे मौजूद सशस्त्र बलों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो निवासी साजन कुमार पिता विजय पासवान बताया गया। वहीं तलाशी के क्रम में उसके कमर से 01 लोडेड देशी […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स वीक के अंतिम दिन का आयोजन आज 20 फ़रवरी को, होगा लाइव प्रसारण! ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। सावित्री पब्लिक स्कूल में चल रहे स्पोर्ट्स वीक के अंतिम दिन, 20 फरवरी को खेलकूद के आयोजन के अंतिम दिवस का लाइव प्रसारण किया जाएगा। यह प्रसारण सुबह 10:00 बजे से जीएस न्यूज़ के फेसबुक पेज पर होगा, जहां आप बच्चों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यह कार्यक्रम नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इसके तहत विभिन्न खेलों की प्रदर्शनियाँ होंगी। कार्यक्रम का आयोजन सावित्री पब्लिक स्कूल के मखातकिया कैंपस में होगा। DESK2025

Noimg

 नवगछिया की पार्षद चम्पा कुमारी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी जताई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के विधायक दल द्वारा रेखा गुप्ता के नाम का चयन होते ही नवगछिया की नगर निगम पार्षद चम्पा कुमारी ने खुशी का इज़हार किया। पार्षद चम्पा कुमारी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और पार्टी ने दिल्ली जैसे प्रदेश में नारी शक्ति पर भरोसा जताते हुए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है, जो कि बहुत सराहनीय है।” उन्होंने इस फैसले को भाजपा की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और पार्टी के इस निर्णय की सराहना की। DESK2025

Noimg

पीएम मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया आमंत्रण अभियान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। आगामी 24 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की सफलता के लिए नवगछिया संगठन जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा टोली बनाकर गांवों और मुहल्लों में आमजनों और किसानों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने नवगछिया मंकदपुर चौक पर दुकानदारों और आमजनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश राणा, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, विक्रम सिंह, राजकुमार रजक, सोनज साह सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। DESK2025