Month: February 2025

Noimg

23 फरवरी को क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन द्वारा मनाया जाएगा रक्तदान उत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन द्वारा 23 फरवरी 2025 को स्व रामावतार प्रसाद सर्राफ के पुण्य स्मृति पर बाल भारती (पोस्ट ऑफ़िस रोड) में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर तैयारी कर ली गई है रक्तदानियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह, संयोजक श्रीधर कुमार, सचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम भुडोलिया, संतोष गुप्ता, केशव सर्राफ, अरुण मावंडिया, लोकेश अग्रवाल, अनिल चौधरी, सूचित गाड़ोदिया, निशांत पीयूष एवं संस्था के सदस्य आदि लगे हुए है। DESK2025

Noimg

पूर्व मुखिया की हार्ट अटैक से निधन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK20250

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, विधायक ई शैलेंद्र सहित अन्य नें किया शोक व्यक्त नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के मरवा पूरब पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील मिश्र का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह औलियाबाद स्थित घर पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और वे अचेत होकर गिर गए, आननफानन में घरवाले उन्हें बिहपुर के निजी अस्पताल लेकर गए जहां पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे प्रखंड क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बताते चलेें कि झंडापुर पंचायत के मुखिया रहे सुनील मिश्र ने लोगों के बीच अपनी साफ सुथरी छवि को छोड़ दुनिया से विदा ले लिए। […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स वीक का भव्य समापन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

कक्षा यूकेजी के बच्चों ने खेलों में दिखाया हुनर नवगछिया: सावित्री पब्लिक स्कूल के गेम कैंपस मखाताकिया में आयोजित चार दिवसीय आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस दौरान गुरुवार को स्पोर्ट्स वीक के अंतर्गत कक्षा यूकेजी के बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने 100 मीटर रेस, स्पून एंड मार्बल रेस, बैलून रेस, बैलेंसिंग गेम सहित कई खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। इन खेलों ने बच्चों की मानसिक और शारीरिक क्षमता का परिचय दिया, साथ ही उन्हें टीम वर्क और प्रतिस्पर्धा की भावना को समझने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे निर्देशक रामकुमार साहू ने बच्चों की […]

Noimg

नवगछिया में आज 21 फरवरी को ‘SITARAM कपड़े का मॉल’ का होगा ग्रैंड ओपेनिंग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : 21 फरवरी, शुक्रवार आज नवगछिया में SITARAM कपड़े का मॉल का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान शोरूम में विशेष पूजा अर्चना की गई, और शोरूम की सजावट का काम भी सोमवार से शुरू हो गया हैं । इस नए शोरूम में ग्राहकों के लिए सभी प्रकार के कपड़े और रेडिमेड वस्त्र एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। यह मॉल पूरे परिवार के लिए एक बेहतरीन शॉपिंग डेस्टिनेशन साबित होगा। ग्राउंड फ्लोर पर आपको महिलाओं के लिए फैशनेबल और आरामदायक कपड़े मिलेंगे। यहाँ पर 14 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों के लिए कुर्तियाँ, सलवार सूट्स के विभिन्न डिज़ाइन और रंग उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, युवतियों के लिए आकर्षक क्रॉप टॉप्स और गाउन भी उपलब्ध होंगे। फर्स्ट […]

Noimg

बीपीएससी शिक्षक को छात्रा से प्रेम करना पड़ा भारी, ग्रामीणों ने पकड़वाकर कराई शादी ||GS NEWS

प्रेम प्रसंगDESK 1010

प्रदीप विद्रोही, भागलपुर भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र स्थित सिंया पंचायत के मध्य विद्यालय गमहरपुर में नवनियुक्त बीपीएससी शिक्षक गोपाल कुमार को अपनी छात्रा से प्रेम करना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, शिक्षक गोपाल कुमार, जो गांव की एक ग्रेजुएशन छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था, के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। बुधवार की रात, शिक्षक गोपाल अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी शिव मंदिर में करा दी। पंचायत के मुखिया ने बताया कि लड़की के परिजनों के अनुसार, दोनों पिछले 8-10 माह से लीव-इन रिलेशनशिप में थे और चोरी-चुपके मिलते रहते थे। कहलगांव पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को ग्रामीणों […]

Noimg

राष्ट्रीय अंग समागम का होगा आयोजन, कर्ण पुरस्कार से होंगे सम्मानित साहित्यकार और रंगकर्मी || GS NEWS

आयोजनDESK 1010

भागलपुर: विश्व मातृभाषा दिवस के मौके पर नाटककार और साहित्यकार वीरेंद्र नारायण के जन्मशती वर्ष के अवसर पर 21 फरवरी को राष्ट्रीय अंग समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भागलपुर के भगवान पुस्तकालय, नया बाजार में आयोजित होगा। इस विशेष आयोजन में वीरेंद्र नारायण पर विजय नारायण द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा और प्रसिद्ध रंगकर्मी महुआ घटवारीन के लेखक शीतांशु अरुण का सार्वजनिक अभिनंदन भी किया जाएगा। इसके साथ ही वीरेंद्र नारायण द्वारा लिखित नाटक “बापू के साए में” का मंचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कई साहित्यकारों और रंगकर्मियों को कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें 13 महिलाएं भी शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन अंग जन गण, अंग मदद फाउंडेशन, और अंगिका सभा फाउंडेशन के संयुक्त […]

Noimg

तिलकामांझी चौक से हवाई अड्डा तक नो एंट्री, पैदल आना-जाना होगा: जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को आगमन होने जा रहा है, जिसके चलते सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। इस कार्यक्रम के तहत, तिलकामांझी चौक से हवाई अड्डा तक यातायात में बदलाव किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी दी कि इस क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी और लोग केवल पैदल ही आ-जा सकेंगे। इस क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से 4000 से अधिक पुलिस जवान और दंडाधिकारी तैनात किए जाएंगे। पुलिस छावनी की तरह पूरे हवाई अड्डा क्षेत्र की निगरानी रखी जाएगी। एंबुलेंस को तो छूट मिलेगी, लेकिन इसमें अनावश्यक हॉर्न बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभा स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों […]

Noimg

इंटर की छात्रा के साथ गैंग रेप मामले में 4 गिरफ्तार ||GS NEWS

अपराधघटनाDESK 1010

@ गमछे के बंधन से मुक्त होते ही प्रेमी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगा। घटना की गंभीरता को देखते ही पुलिस मौके पर से ही एक दुष्कर्मी को दबोच लिया। इसके शिनाख्त पर ही तीन अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पांचवां आरोपी अब भी फरार है। भागलपुर। बीते मंगलवार की शाम कुल पांच दुष्कर्मियों ने सुनसान स्थल यानी झाड़ी में गुफ्तगू कर रही नाबालिग इंटर की छात्रा के साथ प्रेमी को दबोच लिया। सभी मिलकर प्रेमी की पिटाई के बाद गमछा से हांथ – पैर बांध कर पास के ही झाड़ी में फेंक दिया। पश्चात हैवानियत का खेल शुरू हुआ। सभी दरिंदों ने मिलकर बारी – बारी से उक्त बेबस लाचार छात्रा […]

Noimg

अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से शिक्षक की मौत || GS NEWS

सड़क दुर्घटनाDESK 1010

भागलपुर: बाईपास थाना क्षेत्र के खीरी बांध गांव के समीप अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से शिक्षक उदय कुमार की मौत हो गई। उदय कुमार, जो रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव के निवासी थे, हर रोज़ की तरह मोटरसाइकिल से लोकनाथ उच्च विद्यालय जगदीशपुर पढ़ाने जा रहे थे। सुबह के समय जब वह खिड़िबांध के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय थाना ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएँ रोज़ घटित हो रही हैं, लेकिन पुलिस इन्हें रोकने […]