Month: May 2025

Noimg

विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में तेजी लाने का आदेश

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने एवं लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्यपालक अभियंता को आदेश दिया कि चालू की गई बंद जल योजनाओं का प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत करें और चापाकलों की मरम्मती सूची संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं। मनरेगा के तहत जल-जीवन-हरियाली अभियान में चापाकलों के पास सोखता निर्माण पर बल देते हुए डीएम ने एक सप्ताह में 400 […]

Noimg

बिहपुर विधानसभा में 21 मई से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का होगा सजीव प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को सशक्त करने और वीर सैनिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से 21 मई से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मंडल भाजपा के संयोजन में तीनों प्रखंडों—खरीक, बिहपुर और नारायणपुर—में यह यात्रा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, बीएलए वन कुमार गौरव और विधानसभा संयोजक दिनेश यादव ने जानकारी दी कि यह यात्रा तीन दिनों तक अलग-अलग स्थानों से निकलेगी।21 मई को अपराह्न 4 बजे खरीक के अंबेडकर चौक से मारवाड़ी धर्मशाला तक,22 मई को बिहपुर एनडीए कार्यालय परिसर से बिहपुर बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन गोलंबर तक,और 23 मई को नारायणपुर के बलाहा से बापू द्वार चौक मधुरापुर तक तिरंगा यात्रा निकाली […]

Noimg

पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण, मुखिया का किया विरोध – नल जल योजना बनी मज़ाक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत ओलापुर पंचायत के कटाव पीड़ित ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुखिया गुलासगर रजक के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें न तो नल जल योजना का लाभ मिला और न ही पीने के पानी की कोई स्थायी व्यवस्था हो पाई है। गांव के लोग बताते हैं कि उनका मूल निवास रानी दियारा में था, लेकिन गंगा कटाव की वजह से उनके पक्के मकान नदी में समा गए। सरकार ने उन्हें टूंडआ मुंडआ पहाड़ पर बसाया, लेकिन यहां पानी की भारी किल्लत है। एक मात्र सरकारी चापाकल भी खराब पड़ा है, जिससे पानी निकलता ही नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की स्थिति इतनी खराब है कि वे साप्ताहिक स्नान […]

Noimg

नवगछिया में ई-रिक्शा से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया (19 मई): नवगछिया NH31 के पास एक ई-रिक्शा टोटो से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस समय घटी जब महिला अपनी रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला को एंबुलेंस के माध्यम से अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित करना गांव से कदवा प्रताप नगर लौट रही थी। महिला के साथ बैठे परिजनों के अनुसार, वे सभी ई-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे। अचानक महिला को झपकी आ गई, और इसी दौरान वह ई-रिक्शा से गिर गई। गिरते वक्त महिला का सिर फट गया, जिससे उसकी स्थिति […]

Noimg

नारायणपुर सीएचसी में प्रसूता की मौत के बाद पति ने दर्ज कराया केस, अस्पताल प्रबंधक और महिला पर लापरवाही का आरोप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नारायणपुर : शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में मधुरापुर की प्रसूता निशा देवी की मौत के बाद मृतका के पति श्रवण कुमार साह ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर अस्पताल प्रबंधक और सुईं देने वाली महिला के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने और अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज कराया है। वहीं, सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार ने भी भवानीपुर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मधुरापुर के श्रवण साह, मांगन साह और अन्य अज्ञात महिला-पुरुष ने मिलकर अस्पताल गेट को अवरुद्ध कर सरकारी कार्य में बाधा डाली और मना करने पर गाली-गलौज कर हंगामा किया। भवानीपुर थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से […]

Noimg

भा.ज.पा. नवगछिया जिला कार्यसमिति की बैठक 19 मई को ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला कार्यसमिति की बैठक आगामी 19 मई, सोमवार को भाजपा कार्यालय नवगछिया में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने बताया कि बैठक में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, क्षेत्रीय प्रभारी मनीष पांडे, जिला प्रभारी गौरीशंकर मंडल, विधायक ई. शैलेन्द्र, और पूर्व सांसद अनिल यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में नवगछिया संगठन जिला के सभी वरिष्ठ नेतागण, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री भी उपस्थित रहेंगे। DESK2025

नवगछिया: महादलित पर गोली चलाने वाला आरोपित गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : महादलित समुदाय के एक व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने गजाधर भगत रोड, नवगछिया के मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि पीड़ित ने 25 अप्रैल को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि शादी समारोह से लौटते समय मोहन सिंह और हिमांशु सिंह ने जातिसूचक गालियाँ दीं। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें एक बकरी को गोली लग गई और वह घायल हो गई। इस मामले में एससी/एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने गहन छानबीन के बाद नामजद आरोपित मोहन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी […]

Noimg

दहेज हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । शनिवार को वादिनी के द्वारा रंगरा थाना को सुचना दिया गया कि इनकी पुत्री को पति सुमन कुमार एवं ससुराल वालों के द्वारा जहर खिलाकर हत्या कर दिया गया। उक्त सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगरा थाना टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम हेतु अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया एवं घटना में संलिप्त अभियूक्त रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर निवासी सुमन कुमार पिता भोला हरिजन को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में रंगरा थाना में धारा- 80/3 (5) बीएनएस दर्ज कर गिरफ्तार अभियूक्त सुमन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025

Noimg

रंगदारी मामले में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 14 मई 2025 को वादिनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि ये अपने पति के साथ शादी समारोह से घर लौट रही थी उसी क्रम में लत्तीपुर के पास विक्रम कुमार एवं अन्य के द्वारा टोटो रोककर इनके पति से रंगदारी स्वरूप पैसें की मांग एवं गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 120/25, धारा- 126(2)/115(2)/308(3)/308(4)/303(2)/109/352/351(2)/3 (5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर घटना में संलिप्त अभियुक्त बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी विक्रम कुमार पिता अशोक यादव को गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। DESK2025