Month: May 2025

Noimg

01 देशी मास्केट और 01 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना पुलिस द्वारा रविवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में छापेमारी कर विलियम कुमार पिता दानी शर्मा को अबैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष पुनि महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त विलियम कुमार के घर बिछावन के निचे छिपाकर रखा 01 देशी मास्केट एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया साथ ही विलियम कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

सहोदर भाई ने मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव में रविवार की सुबह एक मारपीट की घटना सामने आई, जहां दो सहोदर भाई के बीच हुई मारपीट में बड़े भाई अनिल कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के अनुसार, अनिल कुमार यादव, जो कि स्वर्गीय मैनेजर यादव के पुत्र हैं, ने बताया कि उनके छोटे भाई के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। अनिल के अनुसार, छोटे भाई ने बंटवारे के बाद भी मनमानी करना जारी रखा हैं । जिसके चलते दोनों के बीच बहस और फिर मारपीट हुई। इस झगड़े के दौरान, छोटे भाई ने अनिल पर लाठी से हमला किया, जिससे अनिल का सिर फूट गया और वह गंभीर रूप […]

Noimg

नवगछिया एनएच-31 पर दूध की गाड़ी व ट्रक में हुई भीषण टक्कर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

दूध की गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल,नवगछिया से मायागंज रेफर नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर हनुमान मंदिर के पास सोमवार दोपहर 1:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दूध की गाड़ी व ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हालांकि, गाड़ी का दूध पहले ही अनलोड किया जा चुका था। हादसा इतना भयंकर था कि लोरी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में लोरी चालक राम नरेश मिश्रा (35 वर्ष), जो बख्तियारपुर, पटना के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घटनास्थल से तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत नाजुक बताई गयी । DESK2025

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशीला पुल पर पाया संख्या 77 के समीप रविवार की दोपहर करीब 2:40 बजे एक दुखद हादसा सामने आया। अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता वार्ड संख्या 8 निवासी भीमा पासवान (40 वर्ष) के रूप में हुई, जो अपने परिवार के साथ भागलपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। घटना के विवरण के अनुसार: मृतक के भाई अर्जुन पासवान ने बताया कि भीमा पासवान घटना के कुछ घंटे पहले कटहलबाड़ी से घर लौटे थे। करीब ढाई बजे वह अपनी स्कूटी संख्या बीआर 10 एक्स 6645 से फिर से भागलपुर की ओर निकलने के लिए […]

Noimg

NAUGACHIA : अंजन डिफेंस एकेडमी के 40 छात्र-छात्राएं हुए बिहार पुलिस में चयनित || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

सम्मान समारोह में दिखा गर्व और उत्साह नवगछिया : अंजन डिफेंस एकेडमी, तेतरी के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण रहा जब इस संस्थान के 40 छात्र-छात्राओं का चयन हाल ही में घोषित बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए संस्थान के फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि नवगछिया जिला परिषद की नंदिनी सरकार एवं माला राय थीं। कार्यक्रम का संचालन गौतम कुमार ने किया। इस दौरान संस्थान के निदेशक सूबेदार मेजर (रि.) अंजन कुमार राय ने कहा, “यह उपलब्धि हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल है। यह सफलता न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र के […]

Noimg

महिला सशक्तीकरण की दिशा में अग्रणी बन रहा बिहार, सरकार की योजनाओं से बदल रही हजारों महिलाओं की जिंदगी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार राज्य आज महिला सशक्तीकरण की दिशा में पूरे देश में एक मिसाल बनता जा रहा है। यह संभव हो पाया है बिहार सरकार की दूरदर्शी योजनाओं और महिलाओं की जागरूकता व सक्रिय भागीदारी से। सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला संवाद जैसी पहलें महिलाओं को न केवल अपनी आवाज उठाने का मंच दे रही हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न प्रखंडों में प्रतिदिन 30 से अधिक स्थानों पर आयोजित संवाद सत्रों में हजारों महिलाएं न केवल अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कर रही हैं, बल्कि वे सरकार की योजनाओं से मिले लाभ को पूरे समाज के हित में उपयोग भी कर रही […]

Noimg

भागलपुर को सिल्क इंडस्ट्री हब बनाने की मांग, चिराग पासवान की पहल से बुनकरों में जगी नई उम्मीद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भागलपुर को “सिल्क इंडस्ट्री हब” घोषित करने की मांग की है। इस मांग के सार्वजनिक होते ही भागलपुर के बुनकर समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है। विशेष रूप से युवा बुनकरों में इस पहल को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना है कि अब तक भागलपुरी सिल्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो पहचान मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल सकी। यदि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाती है, तो इससे न सिर्फ सिल्क व्यवसाय को नई उड़ान मिलेगी, बल्कि हजारों बुनकरों के जीवन में भी बदलाव आएगा। स्थानीय बुनकरों का मानना है कि यह मांग अगर ज़मीनी हकीकत […]

कजरैली में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-स्कार्पियो की टक्कर में फूफा-भतीजा की मौत, तीन घायल GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: जिले के कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियां पुल के पास रविवार को अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर बाइक और स्कार्पियो की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो सवार तीन लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मुंगेर जिला के तेघड़ा, रनगांव निवासी अनीश कुमार (27 वर्ष) और उनके फूफा सजौर थाना अंतर्गत महेशलेटी गांव निवासी दशरथ सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में फूफा-भतीजा थे। जानकारी के अनुसार रविवार की छुट्टी होने के कारण अनीश अपने फूफा दशरथ सिंह को लेकर महेशलेटी जा रहे थे, तभी लक्ष्मीनियां पुल के समीप यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क से दूर […]

Noimg

मायागंज अस्पताल गेट के बाहर पैसेंजर को लेकर भिड़े दो टोटो चालक, जमकर हुआ विवाद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: मायागंज अस्पताल के मुख्य गेट के समीप सोमवार को ई-रिक्शा चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों टोटो चालक आपस में उलझ पड़े और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना में शामिल टोटो चालक मोहम्मद चांद ने बताया कि वह अस्पताल से बाहर निकल रहे यात्रियों को अपने टोटो पर बैठाने की कोशिश कर रहा था, तभी मोहम्मद जाहिद नामक चालक ने भी उन्हीं यात्रियों को अपने रिक्शा में बैठाने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। चांद का आरोप है कि जाहिद ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतर आया। मोहम्मद चांद का यह भी कहना है कि स्थानीय होने के नाते […]

Noimg

बॉर्डर से लग्जरी कार में ला रहा था विदेशी शराब, ‘पुलिस’ लिखा बोर्ड लगाकर कर रहा था तस्करी, जीरोमाइल पुलिस ने पकड़ा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद लगातार शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई एनएच-80 पर ज्योति विहार चौक के पास की गई। पुलिस ने जब एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, तो उसमें से 27 कार्टन में तीन अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। हैरानी की बात यह रही कि शराब तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कार पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ बोर्ड लगा रखा था। साथ ही वाहन की पहचान छुपाने के लिए उसका चेसिस नंबर भी […]