Month: May 2025

तेज रफ्तार लग्जरी कार ने ली रेलकर्मी की जान, इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: बिहार के खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गौछारी गांव के समीप तेज आंधी-तूफान के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेल कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर स्थित जेपी कॉलेज में कार्यरत रेलकर्मी पप्पू यादव उर्फ संजय यादव के इकलौते पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार विभागीय कार्य के सिलसिले में खगड़िया रेल स्टेशन से बाइक पर सवार होकर गौछारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और संदीप कुमार उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। घटनास्थल पर ही उनकी मौत […]

NAUGACHIA : एनएच-31 पर भीषण सड़क हादसा, आमने सामने की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर हनुमान मंदिर के समीप अभी दिन के 1 30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दूध वाली लोरी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दूध की गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में लोरी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल चालक की पहचान राम नरेश मिश्रा (उम्र 35 वर्ष), निवासी बख्तियारपुर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना के रूप में की गई है। वह पेशे से दूध गाड़ी का ड्राइवर है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल रेफर […]

Noimg

नाबालिग को गिट्टी से खेलने पर बेरहमी से पीटा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में महादलित समुदाय के एक नाबालिग बच्चे को मात्र दो गिट्टी से खेलने के कारण बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। पीड़ित के दादा नवल किशोर दास ने नवगछिया एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज करवाया है। नवल किशोर दास ने बताया कि उनका पोता शिवम कुमार ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह गांव के ही जोगिंद्र सिंह के घर के सामने गिरा हुआ गिट्टी से खेलने लगा, जिसे छत की ढलाई के लिए रखा गया था। इसी बात पर नाराज़ होकर जोगिंद्र सिंह ने गाली-गलौज करते हुए शिवम के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। बेहोशी […]

Noimg

सड़क सुरक्षा के नाम पर ट्रक और बाइक से जबरन वसूली का आरोप, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने डीएम से की शिकायत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । ट्रक ऑनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपनारायण सिंह ने सड़क सुरक्षा के नाम पर ट्रकों और बाइकों से जबरन अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक आवेदन सौंपकर अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि भागलपुर डीटीओ द्वारा न्यूनतम दर पर माल और मजदूरी की लागत के आधार पर शुल्क निर्धारित करते हुए वाहनों में रेट्रो टेप, प्राथमिक उपचार पेटी और अग्निशमन यंत्र लगाने की अनुमति दी गई है। लेकिन इसके बावजूद सड़क सुरक्षा के नाम पर “सेल्फ डिवाइस”, “सेव लाइफ” और “सेफ्टी इक्यूपमेंट” जैसे उपकरणों के नाम पर वाहन चालकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं और उन्हें उसकी रसीद भी […]

Noimg

परीक्षा देने निकली बीए पार्ट टू की छात्रा दो दिन से लापता, अपहरण की आशंका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बीए पार्ट टू की परीक्षा देने घर से निकली एक युवती पिछले दो दिनों से लापता है। इस संबंध में नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी बुद्धुचक जिरोमाइल नयाटोला निवासी गुणसागर दास ने एससी-एसटी थाना में अपनी पुत्री रानी कुमारी के अपहरण की आशंका को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। गुणसागर दास के अनुसार, उनकी पुत्री रानी कुमारी 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद घरवाले कॉलेज और आसपास के इलाकों में खोजबीन करते रहे, लेकिन रानी का कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी ने […]

Noimg

संस्कार यादुका की टीम ने जीता अंतरराष्ट्रीय यूएवी कॉम्पिटीशन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया के संस्कार यादुका की आईआईटी कानपुर की टीम ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ICUAS-2025 UAV Competition में विजेता बनकर न पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से नवगछिया में खुशी की लहर दौड़ गई है। संस्कार बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, नवगछिया शाखा के उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद यादुका और सत्यभामा देवी के पौत्र तथा पवन कुमार यादुका और दिव्या यादुका के सुपुत्र हैं। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया और राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेश जालान ने इसे समाज और देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश बंसल ने इसे गर्व का क्षण करार देते हुए बधाई दी। नवगछिया शाखा के अध्यक्ष […]

Noimg

मक्का लोडिंग को मिलेगी रफ्तार, सोनपुर मंडल के डीआरएम ने किया सेमापुर, कुर्सेला और कटारिया स्टेशनों का औचक निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने शनिवार को मक्का लोडिंग के प्रमुख केन्द्रों – सेमापुर, कुर्सेला और कटारिया स्टेशनों का औचक निरीक्षण कर आधारभूत ढांचे की समीक्षा की। यह दौरा किसानों, व्यापारियों और रेलवे के बीच बेहतर तालमेल तथा माल लदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मक्का लोडिंग की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए। मजदूरों और व्यापारियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने और लोडिंग-अनलोडिंग प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट न आने देने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने सेमापुर के अलावा बखरी, महेशखूंट, कुर्सेला, कटारिया और मानसी स्टेशनों के गुड्स शेड और यात्री […]

संवेदक से रंगदारी मांगने के आरोप को रंगरा प्रमुख मोती यादव नें बताया बेबुनियाद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर उनके ऊपर संवेदक से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप को पूरी तरह निराधार और राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में गोपालपुर से अपनी दावेदारी का संकेत दिया, विरोधियों की बेचैनी बढ़ गई और अब छवि धूमिल करने की साजिश रची जा रही है। प्रमुख मोती यादव ने कहा कि रंगरा थाना में दर्ज प्राथमिकी पूरी तरह बेबुनियाद है और उनका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इसे विरोधियों का चुनावी स्टंट बताया और कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा से सच्ची जनसेवा रहा है। “मेरे कार्य क्षेत्र की स्थिति व्यवस्थित है, […]

लोडेड एक मास्केट के साथ टॉपटेन 10 अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात्री करीब 11 बजे ग्रामीणों की सूचना पर बलाहा गुरुजी टोला स्थित श्राद्ध कर्म के भोज पंडाल में छापेमारी कर टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी बलाहा निवासी शंकर यादव पिता सच्चिदानंद यादव को अबैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पुलिस ने लोडेड एक मास्केट बरामद किया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शंकर यादव जिला का टॉपटेन अपराधियों में दूसरे नम्बर पर था। उसके पास से लोडेड 1 मास्केट बरामद किया गया है। कुख्यात शंकर यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, रंगदारी, गोलीबारी, आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन मामले बिहपुर एवं भवानीपुर थाना […]