Month: May 2025

दहेज हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 15 मई को वादी विलास मंडल के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी पुत्री को पति संतोष मंडल एवं ससुराल वालों के द्वारा हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख़्या 142/25, धारा- 80/238/3(5) बीएनएस दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया एवं थानाध्यक्ष गोपालपुर द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण एवं जांच पड़ताल किया गया तो प्रथम दृष्टि से यह बात प्रकाश में आई है कि14 मई को महिला जहर खा ली थी जिससे उसकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद ससुराल वालों के द्वारा महिला के शव को गंगा नदी में फेक दिया गया है। कांड अनुसंधान के क्रम में […]

Noimg

चोरी की मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । शुक्रवार को ढोलबज्जा थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम गरैया स्थित नितिश कुमार पिता इंदो मंडल अपने घर में चोरी की मोटरसाईकिल रखा है। उक्त सूचना पर ढोलबज्जा थाना टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम गरैया स्थित नितिश कुमार के घर के पास पहुँची तो पुलिस वाहन को देख एक व्यक्ति भागने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से पकड़कर घर की तलाशी के क्रम में चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया। जिसके संबंध में तिलका माँझी थाना में मोटर साईकिल चोरी का कांड दर्ज है। इस संबंध में ढ़ोलबज्जा थाना कांड संख़्या 43/25, धारा-317 (5) बीएनएस दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त नितिश कुमार पिता इंदो मंडल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025

10 मई को गांधीधाम कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से घर के लिए निकला युवक का एक सप्ताह बाद भी कहीं पता नही ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

पुत्र की बरामदगी को लेकर पीड़ित पिता ने रेल एसपी कटिहार से लगाया गुहार नारायणपुर । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी इमरान आलम का 22 वर्षीय पुत्र औरंगजेब अली 10 मई 2025 को गुजरात गांधीधाम रेलवे स्टेशन से गांधीधाम कामाख्या एक्सप्रेस से नारायणपुर घर लौटने के क्रम में लखमिनिया रेलवे स्टेशन से लापता हो गया है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। औरंगजेब गुजरात के गांधी नगर में मजदूरी करता है। 10 मई को वह कामाख्या एक्सप्रेस से खगरिया स्टेशन उतरकर दूसरे ट्रेन से नारायणपुर आने वाला था। लखमिनिया स्टेशन से फोन पर घरवालों से बात हुई कि खगरिया उतरने वाले है। इधर औरंगजेब के घर मे पत्नी आसमीन खातून, मां साबरीन परवीन, पिता व अन्य सभी चिंतित है। […]

Noimg

आर्ट ऑफ गिविंग डे पर शिक्षक, खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के खरीक प्रखंड के नवादा स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर एओजी बिहार यूनिट द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन नवगछिया समन्वयक सह बॉल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें भी अपनी सामर्थ्य और संसाधनों के अनुरूप दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डॉ. राजेश कुमार रवि समेत शिक्षक प्रशांत चौरसिया, संतोष कुमार, अमरजीत कुमार, सुनील कुमार, नीरज कुमार, विपिन कुमार, मनोज कुमार, मौसम, रिंकी, रोहित, आनंद, दिवाकर, आशीष उर्फ सन्नी, अन्नू, रूपा, सपना, शबनम, निर्मला, स्नेहा, अर्चना, शिवानी, ज्योति, प्रिंस, सुनील, गौरव, विवेक, शिवम, मनीष आदि को सम्मानित किया गया। साथ […]

प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारDESK20250

तीन थानों की पुलिस ने किसी तरह शांत किया माहौल नवगछिया । नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार की सुबह करीब 3 बजे अफरा-तफरी मच गई जब प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजन चिकित्सा कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी मसक्कत बाद किसी तरह मामले को शांत किया गया। हंगामा की सूचना पर भवानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, बिहपुर एवं झंडापुर थाना की पुलिस दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले को लेकर पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। मिली जानकारी के अनुसार भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी श्रवण कुमार साह की पत्नी निशा देवी उम्र 35 वर्ष को […]

विषपान से गयी विवाहिता की जान, मायके वालों नें लगाया हत्या का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK20250

नवगछिया: रंगरा थाना के साधोपुर में विवाहिता महिला गुड़िया उर्फ छोटी की विषपान से जान चली गई । वहीं महिला के मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप ने लगाया है। मृतक महिला साधोपुर निवासी सुमन दास की पत्नी छोटी कुमारी हैं। जानकारी के अनुसार, भवानीपुर निवासी चंद्रदेव हरीजन की पुत्री छोटी कुमारी की शादी छह वर्ष पूर्व सुमन कुमार के साथ हुई थी। इस विवाह से गुड़िया को दो बेटियाँ भी हैं। परिजनों का कहना है कि गुड़िया को दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि महिला का दो दिन से अपनी सास से झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद के […]

Noimg

Exclusive : नवजात बेटी के स्वागत को पहुंची दुल्हन सी सजी गाड़ी, अस्पताल में बना अनोखा नजारा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में दिखा शनिवार को एक अद्भुत नजारा नवगछिया : शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को चौंका दिया। अस्पताल परिसर में अचानक एक दुल्हन सी सजी-धजी गाड़ी लेबर वार्ड की ओर बढ़ती दिखाई दी। गाड़ी पर फूलों की खूबसूरत सजावट के साथ बड़े ही आकर्षक ढंग से “A” अक्षर लिखा हुआ था। लोग हैरान थे कि आखिर इस खास गाड़ी का अस्पताल में क्या काम है? जब लोगों ने गाड़ी के चालक से पूछा तो उसने बताया कि यह गाड़ी नवजात बच्ची को लेने आई है। यह सुनकर वहां मौजूद हर कोई चकित रह गया। थोड़ी ही देर में अस्पताल के लेबर रूम से एक महिला नवजात बच्ची के […]

Noimg

बिहार में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 700 अभ्यर्थी शामिल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में लंबे समय से प्रतीक्षित गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) की बहाली प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। यह भर्ती तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज मैदान में आयोजित की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत भागलपुर जिला और नवगछिया पुलिस जिला मिलाकर कुल 666 रिक्त पदों को भरा जाना है। भर्ती के लिए कुल 29,761 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें 23,593 पुरुष, 6,164 महिलाएं और 4 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पहले दिन लगभग 700 अभ्यर्थी शामिल हुए। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में ऊंचाई और छाती मापने की प्रक्रिया (Height & Chest Measurement) के बाद 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। इसके बाद दोपहर में शॉट पुट, हाई जंप और लॉन्ग जंप जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रत्येक गतिविधि का […]

बौसी में टोटो और ऑटो की टक्कर, 11 वर्षीय मासूम प्रिंस की दर्दनाक मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के बौसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई। यह घटना बौसी थाना के समीप हुई जब प्रिंस कुमार नामक बच्चा अपने माता-पिता के साथ टोटो पर सवार होकर नानी घर से भोज खाकर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ऑटो ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टोटो में सवार प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बौसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का […]

पिंक बस सेवा की शुरुआत से पहले ही दिखी लापरवाही, भागलपुर में सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था रही नदारद, पिंक बस से चालक का मोबाइल हुआ गायब, मची अफरा-तफरी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सुलभ यात्रा के उद्देश्य से शुरू की गई पिंक बस सेवा की शुरुआत से पहले ही लापरवाही और अव्यवस्था की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। इस योजना के तहत राज्य के पांच प्रमुख जिलों — पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया — में कुल 20 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। लेकिन भागलपुर में पिंक बस सेवा के लिए भेजी गई बसों की स्थिति चिंताजनक पाई गई। तिलकामांझी बस स्टैंड पर खड़ी एक बस के संबंध में कर्मचारियों ने बताया कि उसमें कई तकनीकी खामियां हैं। बस का हॉर्न बहुत धीमा है, जिससे […]