Month: May 2025

Noimg

एनएच-31 पर मक्का व्यवसायी दो सगे भाइयों से 10 लाख 10 हजार की लूट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

हथियार के बल पर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर तेतरी गुदरिया स्थान के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चार अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर दो मक्का व्यवसायी भाइयों से 10 लाख 10 हजार रुपये लूट लिये। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लूट के शिकार हुए दोनों व्यवसायी भाई पटना जिले के बेउर थाना अंतर्गत निवासी आशुतोष आनंद और आनंद सिंह हैं। ये दोनों फरवरी महीने से नवगछिया के जीरोमाइल इलाके में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों मक्का के सीजन में […]

Noimg

शिक्षा और अनुशासन के प्रतीक : सेवानिवृत्त शिक्षक मेजर (प्रो.) हरिनंदन प्रसाद को जीबी कॉलेज में दी गई श्रद्धांजलि ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : जीबी कॉलेज, नवगछिया के इतिहास विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर मेजर (प्रो.) हरिनंदन प्रसाद के निधन पर कॉलेज परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने की। ज्ञातव्य है कि प्रो. हरिनंदन प्रसाद का निधन नवगछिया स्थित उनके प्रोफेसर कॉलोनी आवास में हुआ था। वे कॉलेज के प्रथम एनसीसी ऑफिसर भी थे और अपने कार्य के प्रति अत्यंत समर्पित एवं अनुशासनप्रिय शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। छात्रों के बीच उनकी लोकप्रियता और अनुशासन सिखाने की शैली आज भी कैडेट्स में दिखती है। उन्होंने फरवरी 2000 में कॉलेज से सेवानिवृत्ति ली थी। श्रद्धांजलि सभा में कॉलेज के अनेक शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने उन्हें […]

Noimg

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भागलपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को सम्मान देने हेतु भागलपुर में शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जिला स्कूल, भागलपुर से आरंभ हुई, जिसमें हजारों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति और गगनभेदी नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा भागलपुर के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह ने किया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस, बलिदान और समर्पण को समर्पित है। यात्रा के माध्यम से लोगों को सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया। तिरंगा […]

भागलपुर में 11वीं कक्षा के छात्र ने दे दी जान, नोट में लिखा- मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: एक दुखद घटना में, 11वीं कक्षा के छात्र रवीश कुमार ने जान दे दी । उसका शव कमरे में वेंटिलेटर के सहारे लटका हुआ मिला। यह घटना तब सामने आई जब मृतक के बड़े भाई ने उसे फोन किया और फोन न उठाने पर मकान मालिक को इसकी सूचना दी। मकान मालिक जब कमरे के पास पहुंचे, तब तक मृतक का बड़ा भाई भी वहां पहुंच चुका था। दरवाजा तोड़कर जब अंदर देखा गया, तो युवक का शव लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके से एक नोट भी बरामद किया है, जिसमें छात्र ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से कर रहा है और इसमें किसी का कोई दबाव नहीं है। मृतक की पहचान बांका जिले के […]

Noimg

भागलपुर में पशु प्रेम की अनूठी मिसाल: घोड़े को पूरे हिंदू रीति-रिवाज से दी गई अंतिम विदाई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के भीखनपुर इलाके में डॉ. जेता सिंह ने अपने पालतू घोड़े “साधु साहब” की मृत्यु पर जो किया, वह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। डॉ. सिंह ने साधु साहब को सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य माना। उनकी अंतिम यात्रा हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विधिपूर्वक सम्पन्न की गई। घोड़े की आत्मा की शांति के लिए विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए और घर के अंदर ही उसकी समाधि भी बनाई गई। डॉ. जेता सिंह, जो पेशे से डॉक्टर हैं, ने कई बार घायल पशु-पक्षियों की जान बचाई है और उनका अपने घोड़े से गहरा भावनात्मक जुड़ाव था। श्रद्धांजलि सभा में घर के सभी सदस्य शामिल हुए, यहां तक कि पालतू कुत्तों ने भी उस […]

पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बेलखोरिया पंचायत के सोखर में किया हंगामा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : नाथनगर प्रखंड के बेलखोरिया पंचायत अंतर्गत सोखर गांव में पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। भीषण गर्मी में पानी की भारी कमी से त्रस्त ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी। गांव के अनिल कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिनों से गांव में नल जल योजना ठप पड़ी है। कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। कपिल देव यादव, दीपक कुमार और प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि वार्ड संख्या 10 की सदस्य जुली देवी ने बोरिंग का मोटर, स्टार्टर और पाइप उखाड़कर अपने घर रख लिया है, जिससे जलापूर्ति पूरी तरह […]

Noimg

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भागलपुर की खुशी यादव ने जीता स्वर्ण पदक, लौटते ही हुआ भव्य स्वागत || GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की 2000 मीटर स्टेपलचेज दौड़ स्पर्धा में भागलपुर की एथलीट खुशी यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि से न केवल भागलपुर बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही खुशी यादव स्वर्ण पदक लेकर भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, वहां उनके स्वागत के लिए खेलप्रेमियों, स्थानीय नेताओं, अधिकारियों और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ खुशी का भव्य स्वागत हुआ। खुशी यादव शाहजांगी नवटोलिया निवासी सुनील यादव की पुत्री हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। पहले वह लॉन्ग जंप की […]

भागलपुर: बिजली की तार चुराते युवक को खंभे से बांधकर की पिटाई, पुलिस को सौंपा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले में देर रात एक युवक को बिजली की तार चुराते हुए लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इलाके में बीते कई दिनों से तार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे मोहल्लेवासी सतर्क थे। चोरी करते पकड़े जाने पर गुस्साए लोगों ने युवक को खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पकड़े गए युवक की पहचान मानिकपुर निवासी चुन्ना के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बबरगंज थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि कुछ दिनों पहले सिकंदरपुर इलाके में भी तार चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद […]

17 मई को मनाया जाएगा ‘आर्ट ऑफ गिविंग डे’, बिहार के 100 स्थानों पर होंगे आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर आर्ट ऑफ गिविंग’ यानी देने की कला, एक वैश्विक आंदोलन है जो शांति, सुख और परोपकार की भावना को बढ़ावा देता है। हर वर्ष 17 जून को इसका अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष बिहार में इसे विशेष रूप से 17 मई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर ‘आर्ट ऑफ गिविंग’ बिहार स्टेट यूनिट के अध्यक्ष नीलकमल राय ने जानकारी दी कि राज्य के 100 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लोगों में सेवा और परोपकार की भावना को जागरूक करना तथा एक सकारात्मक और सहिष्णु समाज के निर्माण में जनभागीदारी को सुनिश्चित करना है। इस आयोजन की तैयारियों और जानकारी को जनसाधारण तक पहुँचाने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस […]

Noimg

पैतृक संपत्ति को लेकर भ्रमरपुर निवासी महिला ने लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

फर्जीवाड़े से कबाला कर दुकान तोड़ने का आरोप नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर वार्ड संख्या 06 की रहने वाली पुनम देवी, पति स्वर्गीय विजय चौधरी ने अपने पैतृक जमीन और उस पर बने किराना दुकान को लेकर उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने भागलपुर डीएम, एडीएम, नवगछिया एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ, डीसीएलआर, बिहपुर सीआई, नारायणपुर सीओ और भवानीपुर थाना को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुनम देवी ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि नगरपारा मौजा 1/2 भ्रमरपुर स्थित खाता संख्या 167, खसरा 41-39, रकवा 6 धुर जमीन उनकी निज पैतृक संपत्ति है। इस जमीन पर उनके पूर्वजों के समय से किराना दुकान संचालित हो रही है और […]