Month: May 2025

नवगछिया पुलिस जिला का सह समन्वयक बने ज्ञानदेवआर्ट ऑफ गिविंग बिहार राज्य यूनिट ने किया मनोनयन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार स्टेट यूनिट आर्ट ऑफ गिविंग की ओर से बिहपुर प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत निवासी ज्ञानदेव कुमार को नवगछिया पुलिस जिला का सह समन्वयक नियुक्त किया गया है। ज्ञानदेव वर्तमान में नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव और राज्य प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। अपने मनोनयन पर ज्ञानदेव कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास और अपेक्षा के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, उस पर वे सबों को साथ लेकर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और सकारात्मक बदलाव के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे। आर्ट ऑफ गिविंग बिहार राज्य यूनिट के अध्यक्ष नीलकमल राय ने गुरुवार को पत्र जारी कर ज्ञानदेव कुमार का […]

भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) को लेकर भागलपुर में कार्यशाला आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

प्रमोटर्स, एजेंट्स और प्रशासन को मिली कानून की विस्तृत जानकारी भागलपुर। भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा है कि सभी जिलों को एक पुस्तिका भेजी जाएगी, जिसमें उस जिले में निबंधित प्रोजेक्ट्स, रियल एस्टेट एजेंट्स की जानकारी, आयोजन क्षेत्र का विवरण और प्रोजेक्ट्स की रैंकिंग जैसी सूचनाएं होंगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले रेरा कानून के उल्लंघन करने वाले अनिबंधित प्रमोटरों एवं एजेंट्स की पहचान कर सकें और उनके खिलाफ कार्रवाई हेतु सूचना भेज सकें। उन्होंने भागलपुर प्रमंडल के जिलों के लिए आयोजित संवेदीकरण-सह-अभिमुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि सभी जिलों के डीएम और एसपी को यह सुविधा दी जाएगी कि वे पीड़ित घर खरीदारों की […]

डेंगू से बचाव को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक, बताई गई घरेलू सावधानिया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्राथमिक विद्यालय जालिम टोला में चला जागरूकता अभियान पीरपैंती। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय जालिम टोला में शुक्रवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को डेंगू से संबंधित जानकारी दी और इससे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि डेंगू एक जानलेवा बीमारी है, जो एडीज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से होती है। उन्होंने इस वर्ष की थीम “जल्दी कार्रवाई करें, डेंगू रोकें: स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवन” की जानकारी दी और कहा कि स्वच्छता ही डेंगू से बचाव का सबसे सशक्त हथियार है। उन्होंने बताया कि मच्छरों से बचने के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का […]

नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में हो रहा क्रिएटिव टेलेंट हंट 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

लिखित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, पाँच वर्गों में बंटे प्रतिभागी नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों की खोज के लिए जीएस न्यूज़ समाचारपत्र द्वारा आयोजित Creative Talent Hunt 2.0 प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक करीब 300 से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करवा लिया है। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी काफी रुचि दिखा रहे हैं और विद्यालय प्रशासन का भी इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया के प्रांगण में किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है। […]

Noimg

नवगछिया प्रखंड में पंचायत सचिव व राजस्व कर्मी हड़ताल पर, जनता परेशान; डीएम ने जारी किया निर्देश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत नये पंचायत सचिव दो मई से और नये राजस्व कर्मचारी सात मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अपनी मांगों के समर्थन में लगातार जारी इस हड़ताल के कारण अंचल और प्रखंड कार्यालय के कार्यों में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, एलपीसी, पारिवारिक सदस्यता सूची, आपदा से जुड़ी रिपोर्ट, आरटीपीएस सेवा से संबंधित प्रमाण पत्रों और पंचायत सचिवों से संबंधित सभी कार्य ठप हो गए हैं। भवानीपुर व रायपुर के पंचायत सचिव पंकज कुमार, जयपुर चूहर पूरब के शिवचंद्र कुमार राम, जयपुर चूहर पश्चिम, सिंहपुर पश्चिम व शहजादपुर के विनीत कुमार तथा नगरपारा पूरब व दक्षिण के […]

Noimg

जीबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नकल करते पकड़े गए चार छात्र, परीक्षा से निष्कासित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया स्थित जीबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को बैचलर सेमेस्टर तीन की परीक्षा के द्वितीय पाली में कदाचार का मामला सामने आया। एसईसी-3 विषय “प्रॉस्पेक्टिंग ई-वेस्ट फॉर सस्टेनेबिलिटी” की परीक्षा में बीएलएस कॉलेज नवगछिया के एक छात्र और एक छात्रा तथा “कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ” विषय की परीक्षा में दो छात्र नकल करते पकड़े गए। परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षकों ने नियम के अनुसार चारों परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया। परीक्षा केंद्र प्रशासन ने संबंधित कॉलेजों को सूचना दे दी है और विश्वविद्यालय को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। परीक्षा के दौरान निगरानी व्यवस्था सख्त होने के बावजूद छात्र नकल की कोशिश करते पकड़े गए, जिससे अन्य परीक्षार्थियों में भी चर्चा का विषय […]

Noimg

नवगछिया: बाइक पर रखा 40 हजार रुपये से भरा बैग उड़ाया, रिटायर्ड शिक्षक ने दी थाने में अर्जी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के मुसहरी पट्टी में बुधवार को दिनदहाड़े उच्चकों ने एक बाइक पर रखे 40 हजार रुपये से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में मुसहरी पट्टी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राम सेवक शर्मा ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह नवगछिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 40 हजार रुपये निकालकर बाइक से अपने घर लौटे थे। घर के दरवाजे पर बाइक खड़ी कर बैग वहीं छोड़ दिया और यह सोचकर अंदर चले गए कि सामने पड़ोसी का स्टॉल है, कोई अनहोनी नहीं होगी। लेकिन जब थोड़ी देर बाद बाहर निकले तो देखा कि रुपये से भरा बैग गायब था। शर्मा ने शक जताया कि उनके पीछे […]

पंचायत सरकार भवन निर्माण में रंगदारी मांगने का आरोप, संवेदक ने रंगरा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत सधुआ चापर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भवन निर्माण करा रहे संवेदक प्रणव कुमार, निवासी लॉ कॉलेज रोड, मधेपुरा, ने रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें प्रखंड प्रमुख मोती यादव और उनके सहयोगी सनोज कुमार यादव (निवासी – नवीनगर पुनामा कदवा दियारा) पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। संवेदक का कहना है कि 23 अप्रैल की रात 8 बजे उन्हें मोती यादव ने फोन कर 10 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि रंगदारी नहीं देने पर उन्हें न केवल सधुआ चापर पंचायत बल्कि कहीं भी काम नहीं करने दिया […]

गोपालपुर में देशी कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, बाइक भी जप्त ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारDESK20250

कमलाकुंड बाबूटोला में पुलिस गश्ती के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपी, हथियार के साथ न्यायिक हिरासत में भेजा गया नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब गश्ती के दौरान हथियार से लैस दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई कमलाकुंड बाबूटोला 14 नंबर रोड के पास की गई, जहां पुलिस वाहन को देखकर दो युवक मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने उनका पीछा कर पकड़ा। तलाशी के दौरान नगरपारा (भवानीपुर थाना) निवासी बिक्कू सिंह, पिता प्रकाश सिंह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं, उसके साथ मौजूद गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट निवासी अजय चौधरी, पिता भागवत […]

झंडापुर में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार, गुमटी के पीछे चल रहा था गोरखधंधा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

एसपी नवगछिया प्रेरणा कुमार के निर्देश पर पुलिस की छापेमारी, 405 एमएल विदेशी शराब बरामद नवगछिया: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झंडापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर झंडापुर स्थित प्रेमशंकर झा के जेनरल स्टोर (गुमटी) के पीछे छापेमारी कर पुलिस ने 405 एमएल विदेशी शराब के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश कुमार, नंदन झा, रमेश कुमार पोद्दार, विशाल पोद्दार उर्फ मुन्ना कुमार पोद्दार और प्रेमशंकर झा शामिल हैं। सभी आरोपी झंडापुर के ही निवासी हैं और छापेमारी के समय नशे की हालत में पाए गए। इस मामले में झंडापुर थाना कांड संख्या 71/25 के […]