Month: May 2025

Noimg

चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 10 मई 2025 को वादी योगेंद्र प्रसाद डोम द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि बीते शाम मधुरापुर शब्जी हाट में सब्जी खरीदने के दौरान इनकी मोटरसाईकिल रजिट्रेशन नंबर बीआर 10 ए 5734 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख़्या 88/25, धारा- 303 (2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज कर घटना के महज 48 घंटे के भीतर चोरी गई मोटरसाईकिल को ग्राम बलहा से बरामद किया गया तथा कांड में संलिप्त अपराधकर्मी के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में मंगलवार को अपराधकर्मी थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी सत्यम कुमार पिता दशरथ यादव को गिरफ्तार किया गया। DESK2025

Noimg

नाबालिग अपहृता बरामद एवं अपहरणकर्त्ता गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । मंगलवार को वादिनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी नबालिग पुत्री 12 मई 2025 को घर से अपने दोस्त के घर जाने की बात बताकर निकली थी जो लौटकर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि खगरिया जिलांतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के खुटया निवासी डायमंड कुमार पिता हरिबोल तांती इनकी पुत्री को शादी करने के नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 146/25, धारा- 137 (2)/96/115(2)/3(5) बीएनएस दर्ज कर घटना के महज 24 घंटे के भीतर कांड की अपहृता को बरामद किया गया साथ ही अपहरणकर्त्ता डायमंड कुमार पिता हरिबोल तांती को गिरफ्तार किया गया। बरामद अपहृता का चिकित्सीय जाँच एवं न्यायालय में बीएनएसएस की धारा- […]

“सहिये में पैर टुटलो छों कि सम्मेलन करी रहलो छो?” — अस्पताल में बेड पर पड़े सांसद अजय मंडल से भी गोपाल मंडल ने ले लिए मजे ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर आगमन के दौरान आयोजित सरकारी कार्यक्रम में घायल हुए सांसद अजय मंडल से मिलने पहुंचे गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। मायागंज अस्पताल में भर्ती सांसद अजय मंडल से मुलाकात के दौरान गोपाल मंडल ने चुटकी लेते हुए अंगिका में कहा —“गोर, सहिये में टुटलो छों कि सम्मेलन करी रहलो छो?”(भाई, सच में पैर टूट गया है या कोई सभा कर रहे हो?) यह सुनते ही वहां मौजूद लोग ठहाका मारकर हंसने लगे। खुद सांसद अजय मंडल भी मुस्कुरा दिए और माहौल कुछ हल्का हो गया। मौके पर मौजूद राजद नेत्री बीमा भारती ने भी इस हल्के फुल्के लहजे को सहजता से लिया। […]

Noimg

तिलका मांझी विश्वविद्यालय की छात्राओं का डीएसडब्ल्यू कार्यालय पर प्रदर्शन, पानी और सफाई की समस्या को लेकर जताया आक्रोश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के लालबाग परिसर स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल संख्या 2 की छात्राएं इन दिनों भीषण गर्मी में पीने के पानी और साफ-सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही हैं। इन समस्याओं से परेशान छात्राओं ने मंगलवार को डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) डॉ. वीरेंद्र कुमार का घेराव किया और अपनी पीड़ा से उन्हें अवगत कराया। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में पीने योग्य पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। गर्मी के मौसम में उन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे पढ़ाई और दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा हॉस्टल में साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहद खराब है। शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होती और परिसर में गंदगी फैली रहती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी […]

Noimg

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल: अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर 5 सदस्यीय टीम ने अंचलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संगठन ने बीते वर्ष 5 जून, पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगदीशपुर प्रखंड के हड़वा वार्ड संख्या 2 स्थित सुखी पड़ी चांदन नदी की भूमि पर 600 वृक्ष लगाए थे, जिनमें से आज भी 500 से अधिक वृक्ष सुरक्षित अवस्था में मौजूद हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि स्थानीय कुछ व्यक्तियों द्वारा उक्त सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर खेती की जा रही है, जिससे पर्यावरणीय प्रयासों को नुकसान पहुंच रहा है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को संगठन की 5 सदस्यीय टीम ने जगदीशपुर अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अतिक्रमण को अविलंब हटाकर सरकारी भूमि […]

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

एक युवक की घटनास्थल पर मौत, दूसरा घायल नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र के बिहपुर बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के समीप बुधवार को लगभग 11:30 बजे दिन में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत वार्ड संख्या 11, भ्रमरपुर निवासी कुणाल कुमार (पिता प्रवीण कुमार मिश्रा) के रूप में हुई है। घायल युवक उसी गांव का विशाल कुमार (पिता शशिकांत मिश्रा) है। सूचना मिलते ही डायल 112 और झंडापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के […]

Noimg

नीलम पत्र वाद को लेकर भी बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

निष्पादित मामलों को पोर्टल पर अपलोड करने का दिया गया निर्देश भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद के लंबित मामलों को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 64 नीलाम पत्र पदाधिकारी हैं कई पदाधिकारी के निष्पादन की स्थिति अच्छी है साथ ही पोर्टल पर भी अपलोड किया जा रहा है। जब तक निष्पादित मामले विभागीय पोर्टल पर अपलोड नहीं होते तब तक विभाग इसे निष्पादित नहीं मानता है। जिलाधिकारी ने जिला के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को दो दिनों के अंदर अपने निष्पादित मामले को विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए साथ ही नीलाम पत्र वाद के मामले […]

Noimg

17 मई से शुरू होगी ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग, राजनीतिक दलों के साथ हुई तैयारी बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के समीक्षा भवन में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर 17 मई से 6 जून 2025 तक होने वाली ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईवीएम की एफएलसी प्रक्रिया भागलपुर स्थित ईवीएम वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) के इंजीनियरों द्वारा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संपन्न की जाएगी। यह कार्य सभी छुट्टियों के दिन भी जारी रहेगा। राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति इस दौरान अनिवार्य होगी। प्रत्येक पार्टी से एक समय में […]

Noimg

बढ़ती गर्मी के बावजूद संवाद में उमड़ी महिलाओं की भीड़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

795 ग्राम संगठनों में महिला संवाद संपन्न, करीब 2 लाख महिलाओं ने लिया हिस्सा भागलपुर। पिछले तीन चार दिनों से बढ़ती गर्मी के बावजूद महिला संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिले के विभिन्न प्रखंडों के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रमों में महिलाएं अपने गांव के विकास के नए सपने को लेकर पहुंच रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनके सुझावों पर ध्यान देगी, जिससे सुंदर और समृद्ध गाँव का निर्माण हो सकेगा। भागलपुर जिले के प्रखंडों में आज कुल 30 जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें कुल 6486 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें 5945 महिलाएँ शामिल थीं। जिले में अब तक कुल 945 स्थानों […]

Noimg

शिवनारायणपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार ||

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार छोटू शुक्रवार शाम अपने घर से बाजार के लिए निकला था, तभी शिवनारायणपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल मथुरापुर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव […]