Month: May 2025

Noimg

अवैध हथियारों पर भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो थाना क्षेत्रों से 6 गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले की पुलिस को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते 11 मई को गोराडीह थाना क्षेत्र के गंगटी पोखर के पास हथियारों से लैस दो गुटों में जमीनी विवाद की सूचना 112 टीम को मिली। टीम ने तत्काल इसकी जानकारी गोराडीह थाना अध्यक्ष को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) श्री चंद्र भूषण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 2 देसी कट्टा, 1 दोनाली बंदूक और 16 जिंदा कारतूस बरामद किया। इस मामले में गंगटी गांव के मनोज यादव, जयकृष्ण यादव, राजकिशोर यादव, सोमनाथ कुमार और सौरभ यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी ओर, शाहकुंड थाना […]

Noimg

भागलपुर में दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत, तीन गंभीर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बलहा गांव के पास मंगलवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नवगछिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक भवानीपुर की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक से सीधी भिड़ंत कर गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में लगभग एक किलोमीटर तक तेज आवाज सुनाई दी, जिससे लोग दहशत में आ गए। हादसे में एक ट्रक के चालक रामनाथ राय (36 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उपचालक अरविंद सिंह (66 वर्ष), तथा दूसरे ट्रक […]

रंगरा के शिक्षक मनोज कुमार ठाकुर की पुत्री “वैष्णवी शांडिल्य” नें सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 96.6% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के बाल भारती की छात्रा है वैष्णवी शांडिल्य नवगछिया। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में नवगछिया के रंगरा गांव की बेटी एवं बाल भारती विद्यालय, नवगछिया की छात्रा वैष्णवी शांडिल्य ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वैष्णवी के पिता मनोज कुमार ठाकुर रंगरा स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता डॉ. शिवानी कुमारी बेगूसराय में प्लस टू विद्यालय में शिक्षिका हैं। बेटी की इस बड़ी सफलता में माता-पिता का शिक्षात्मक सहयोग और मार्गदर्शन अहम रहा है। वैष्णवी के नाना ज्ञान शंकर झा अधिवक्ता हैं तथा नानी विभा झा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों व परिजनों ने वैष्णवी को […]

Noimg

जीबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कदाचार करते पकड़ा गया छात्र, परीक्षा से निष्कासित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। दिनांक 13 मई 2025 को जीबी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बैचलर सेमेस्टर-3 की प्रथम पाली की परीक्षा में कदाचार का मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एईसी-3 (आपदा जोखिम प्रबंधन) विषय की परीक्षा के दौरान बीएलएस कॉलेज नवगछिया के एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। परीक्षा अधीक्षक की रिपोर्ट पर छात्र को तत्काल प्रभाव से परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। परीक्षा समिति ने छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आगे की परीक्षाओं से भी प्रतिबंधित करने की अनुशंसा की है। परीक्षा केंद्र पर कदाचार रोकने को लेकर सख्त निगरानी की जा रही है। DESK2025

Noimg

उत्साहित होकर छात्र-छात्राएं करा रहे अपना रजिस्ट्रेशन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में हो रहा क्रिएटिव टेलेंट हंट 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन लिखित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, पाँच वर्गों में बंटे प्रतिभागी नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों की खोज के लिए जीएस न्यूज़ समाचारपत्र द्वारा आयोजित Creative Talent Hunt 2.0 प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक करीब 250 से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करवा लिया है। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी काफी रुचि दिखा रहे हैं और विद्यालय प्रशासन का भी इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया के प्रांगण में किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहले चरण […]

Noimg

जले हाईवा से गिट्टी हटाते मजदूर को पिकअप ने मारी टक्कर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

झंडापुर पुलिस ने वाहन समेत चालक को दबोचा बिहपुर। झंडापुर थाना अंतर्गत एनएच-31 पर सोमवार रात एक बार फिर अफरातफरी की स्थिति बन गई। बीते दिनों हुई हाईवा और ट्रक की टक्कर में जले हाईवा को हटाने के क्रम में एक मजदूर को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल मजदूर की पहचान प्रखंड के हरियो निवासी स्व. इंद्रजीत सिंह के 29 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। उसे झंडापुर पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे पिकअप वाहन को पकड़ लिया और […]

Noimg

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि , पीपा पुल का नामकरण उनके नाम पर होगा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

बिहपुर प्रखंड स्थित एनडीए कार्यालय में मंडल भाजपा के संयोजन में पद्म भूषण सम्मानित पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो और ब्रजेश चौधरी ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन अभय कुमार राय ने किया। इस मौके पर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र समेत बिहपुर, खरीक और नारायणपुर प्रखंडों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक श्री शैलेंद्र ने घोषणा करते हुए कहा कि हरियो के त्रिमुहान कोसी घाट पर बनने वाले 20 करोड़ रुपये के प्रस्तावित पीपा पुल का नाम स्व. सुशील कुमार मोदी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने स्व. […]

Noimg

उधार सलाई देने से इनकार पर दुकानदार पर चाकू से हमला, हालत गंभीर |||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मंगलवार सुबह उधार सलाई देने से इनकार करने पर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल दुकानदार रतन सिंह को गर्दन में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद परिजन उसे पहले नारायणपुर सीएचसी ले गए, जहां से हालत नाजुक देख जेएलएनएमसीएच, मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। वह फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है। घायल की पत्नी अंशु लता कुमारी ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उनके पति से उधार सामान मांगा था, लेकिन पूर्व में बकाया पैसा नहीं चुकाए जाने के कारण जब रतन सिंह ने उधार देने से मना किया, तो युवक ने […]

Noimg

दो कारतूस के साथ अभियूक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । झंडापुर थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात्री गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत महंत स्थान चौक पर छापेमारी कर दो जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। झंडापुर थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त थाना क्षेत्र के नन्हकार निवासी शुशील दास पिता दिनेश दास महंत है। उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। वहीं मामले को लेकर झंडापुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार अभियूक्त को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। DESK2025