Month: May 2025

नवगछिया में ट्रक से 1032.36 लीटर विदेशी शराब बरामद, मामला दर्ज ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर नवगछिया पुलिस ने रविवार को अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1032.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही शराब से लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-31 स्थित शांति बजाज शोरूम के समीप सर्विस रोड पर एक संदिग्ध ट्रक (पंजीकरण संख्या BR 10 GA 3253) खड़ा है। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक के डाले में छिपाकर रखे गए 788 बोतल एवं 1152 फूटी पैक विदेशी वाइन, कुल 1032.36 लीटर शराब बरामद की गई। इस मामले में नवगछिया थाना […]

Noimg

सड़क हादसे में घायल ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत, मृतक था घर का इकलौता सहारा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा वार्ड संख्या 12 मीरटोला के समीप रविवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें नशे में धुत एक ऑटो चालक ने तेज रफ्तार में अपना नियंत्रण खो दिया और एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर और ऑटो चालक को बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक उपचार के लिए बिहपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी बीरेंद्र महतो उर्फ बिरेन […]

ट्रक और हाइवा की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

दोनो वाहन में लगी आग हाइवा चालक की जलने से हुई मौत झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो ढाला चिमनी भट्टा के समीप हुआ हादसा दो किलोमीटर तक लोगों को सुनाई दी टक्कर की जोरदार आवाज नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र के हरियो ढाला चौक, चिमनी भट्टा के समीप एनएच 31 पर रविवार की रात्री करीब 11:45 बजे तेज रफ्तार ट्रक और हाइवा की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि जोरदार आवाज के साथ दोनो वाहन में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतना भयावह हो गया कि हाइवा चालक को गेट खोलकर निकलने का मौका भी नही मिला। जबकि हाइवा का उपचालक और ट्रक चालक गाड़ी से किसी तरह निकलकर मौके से फरार […]

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम, एसएसपी ने की ब्रीफिंग ||GS NWES

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। 13 मई 2025 को भागलपुर में मुख्यमंत्री बिहार सरकार नीतीश कुमार का लगभग 10.30 बजे पूर्वाह्न से भागलपुर भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है, भागलपुर हवाई अड्डा पर उनका आगमन होगा एवं वहां से सैंडिस कंपाउंड के बैडमिंटन कोर्ट में खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 के कार्यक्रम में शिकरत करेंगे और खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। 208 करोड़ 65 लाख 25 हजार रुपए की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का शिलान्यास कुल 48 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। तदोपरांत जगदीशपुर प्रखंड के खीरीबांध पंचायत के मुखेरिया ग्राम अवस्थित मध्य विद्यालय मुखेरिया में डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में लाभुकों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को संबोधित करते हुए […]

Noimg

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम, एसएसपी ने की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। 13 मई 2025 को भागलपुर में मुख्यमंत्री बिहार सरकार नीतीश कुमार का लगभग 10.30 बजे पूर्वाह्न से भागलपुर भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है, भागलपुर हवाई अड्डा पर उनका आगमन होगा एवं वहां से सैंडिस कंपाउंड के बैडमिंटन कोर्ट में खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 के कार्यक्रम में शिकरत करेंगे खिलाड़ियों से संवाद करेंगे, 208 करोड़ 65 लाख 25 हजार रुपए की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का शिलान्यास कुल 48 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। तदोपरांत जगदीशपुर प्रखंड के खीरीबांध पंचायत के मुखेरिया ग्राम अवस्थित मध्य विद्यालय मुखेरिया में डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में लाभुकों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की […]

Noimg

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भागलपुर दौरा आज, 210 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व बैडमिंटन विजेताओं को करेंगे सम्मानित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में चल रही बैडमिंटन स्पर्धा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर पहुंचेंगे। इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री स्पर्धा के फाइनल मुकाबले के विजेताओं का उत्साहवर्धन करेंगे और उन्हें पुरस्कृत भी करेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री भागलपुर जिले में कुल 210 करोड़ रुपये की लागत से बनी विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। यह कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम के ठीक सामने प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव जगदीशपुर प्रखंड के मुखेरिया गांव होगा, जहां वे अंबेडकर समग्र कार्यक्रम के तहत लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे जीविका दीदियों से संवाद कर उनकी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला […]

Noimg

शिवनंदनपुर के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर एक घंटे तक जाम ||GS NEWS

loksabha chunav 2024नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सुलतानगंज प्रखंड अंतर्गत शिवनंदनपुर गांव के समीप सोमवार को गंगा स्नान कर लौट रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि तेज़ रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे पैदल चल रही महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान अरविंद यादव की पत्नी 38 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गीता देवी मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ सुबह अजगैविनाथ गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं और लौटते वक्त यह हादसा हुआ। बोलेरो तारापुर की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रही थी और महिला को कुचलते हुए फरार हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव […]

Noimg

बुद्ध पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर सहित आसपास के गंगा घाटों पर बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोमवार की सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। इस विशेष दिन को भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसे लेकर बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। भागलपुर के प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी बिहार और झारखंड से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही देश और दुनिया में शांति, […]

Noimg

ननद की शादी के दिन चली गई भाभी की जान, बाजार से लौटते वक्त सड़क हादसे में मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) में उस वक्त ग़म का माहौल छा गया, जब मुंगेर जिले के बरियारपुर के खड़िया गांव से एक 35 वर्षीय महिला की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। मृतका की पहचान जयमाला देवी के रूप में हुई है, जिनकी दो संतानें हैं — 8 वर्षीय दीपेश कुमार और 5 वर्षीय शोभित कुमार। परिजनों के अनुसार, आज उनके घर में ननद की शादी थी। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन एक पल में सब मातम में बदल गया। जयमाला देवी अपने देवर गुलदीप कुमार के साथ ननद के शादी के श्रृंगार का सामान खरीदने बाजार गई थीं। लौटते वक्त उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और जयमाला सड़क […]

Noimg

कोर्ट परिसर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, अधिवक्ता की मौजूदगी में रचाई शादी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में एक बार फिर प्रेम ने सामाजिक बंदिशों को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है। व्यवहार न्यायालय परिसर के ठीक सामने उस वक्त सबकी निगाहें ठहर गईं, जब प्रेमी युगल ने खुलेआम सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को वैध रूप दिया। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र निवासी उदय कुमार और कटिहार की प्रियंका कुमारी पिछले सात वर्षों से प्रेम संबंध में थे। पारिवारिक असहमति के चलते दोनों की शादी में लगातार रुकावटें आ रही थीं, लेकिन अंततः उन्होंने अपने परिवार वालों को मना लिया और विवाह का रास्ता चुना। कोर्ट परिसर के सामने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पंडित की उपस्थिति में दोनों ने सात फेरे लिए। इस विवाह को सम्पन्न कराने में अधिवक्ता मोना गुप्ता ने अहम […]