Month: May 2025

Noimg

भागलपुर के सरदारपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन से अधिक लोग घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज नाथनगर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेपी अस्पताल) रेफर किया गया है। घटना सरदारपुर गांव निवासी राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव और सीताराम यादव के बीच की बताई जा रही है। विवाद मनोहरपुर बायपास के पास एक मैदाननुमा जमीन को लेकर है, जहां कई वर्षों से ग्रामीणों की ओर से फौज, बिहार पुलिस, होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तैयारी और खेलकूद की […]

हिन्दू महिला का आरोप: मुस्लिम युवक ने 9 साल तक शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब धर्म परिवर्तन की कर रहा मांग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर की एक हिन्दू महिला ने एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर नौ वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने और अब धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी इमरान आलम ने शादी का वादा कर न केवल उसका भरोसा जीता, बल्कि नौकरी छुड़वाकर उसे कई बार होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने शर्त रखी कि पहले इस्लाम कबूल करना होगा। पीड़िता ने बताया कि इमरान से उसकी जान-पहचान 2016 में हुई थी, जब वह ITI कॉलेज में परीक्षा देने आया था। महिला वहां सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थी। धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ीं और आरोपी ने उसके मायके आना-जाना […]

Noimg

प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह में भागलपुर के 20 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

किशनगंज/भागलपुर।‘द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी)’ और ‘मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा’ के तत्वावधान में सोमवार को किशनगंज में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह में भागलपुर एवं पूर्णिया प्रमंडल के उत्कृष्ट व नवाचारी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से 20 ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने विद्यालयों में नवाचार और रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को आनंददायी और प्रभावी शिक्षण प्रदान किया है। उन्हें न केवल प्रमाण पत्र मिला, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत एक-एक पौधा भी भेंट किया गया। टीबीटी के संस्थापक डॉ. कुमार गौरव एवं प्रमंडल हेड बिंदु कुमारी ने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य बिहार के […]

Noimg

ऐसा कार्रवाई करें कि पूरा पाकिस्तान नष्ट हो जाए” — शहीद रतन ठाकुर की पत्नी का भारत सरकार से आह्वान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान रतन ठाकुर की पत्नी राजनंदनी ने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्थन देते हुए कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान पर ऐसा जवाबी हमला होना चाहिए कि पूरा पाकिस्तान ही नष्ट हो जाए। राजनंदनी ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि भारतीय सेना ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जिस प्रकार पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया, वह सराहनीय है, लेकिन यह बदला अभी अधूरा है। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार को आतंकियों पर लगातार कार्रवाई करनी चाहिए। “ऐसा बम गिराना चाहिए कि छुपे सारे आतंकवादी मारे जाएं, ताकि आतंक का नामोनिशान मिट जाए,” […]

Noimg

पतंजलि योग समिति नवगछिया ने किया विश्व योग दिवस 2025 के आयोजन की योजना पर बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में पतंजलि योग समिति नवगछिया अनुमंडल द्वारा श्री गोपाल गौशाला नवगछिया में विश्व योग दिवस 2025 के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायक चन्द्रिका प्रसाद (वरिष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, बिहार) ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी नवगछिया अनुमंडल में विश्व योग दिवस का आयोजन विराट रूप से इण्टर स्तरीय विद्यालय नवगछिया में किया जाएगा। इसके अलावा, अनुमंडल के अन्य क्षेत्रों जैसे खरीक, नारायणपुर, बिहपुर, गोपालपुर, रंगरा, सैदपुर, और ढ़ोलवज्जा में चल रहे योग कक्षाओं में भी योग दिवस मनाया जाएगा, जो भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होंगे। बैठक में अनुमंडल प्रभारी सहित प्रखण्ड प्रभारी भी मौजूद थे। […]

बिहपुर की रिया बनीं बिहार पुलिस अधिकारी, पान दुकानदार की बेटी ने रचा इतिहास ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बिहपुर। बिहपुर प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत स्थित कसेरा टोला निवासी संजय मोदी और मंजु देवी की पुत्री रिया कुमारी का चयन बिहार पुलिस सेवा में हुआ है। रिया की इस सफलता से पूरे परिवार और गांव में हर्ष का माहौल है। रिया के पिता संजय मोदी बिहपुर बाजार में पान की दुकान चलाते हैं, जिसमें उनके चाचा ज्ञानदेव कुमार भी सहयोग करते हैं। ज्ञानदेव कुमार नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव और राज्य प्रवक्ता भी हैं। रिया ने बचपन से ही पुलिस सेवा में जाने का सपना देखा था। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने लगन और मेहनत से यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी सफलता हासिल की जा सकती है। रिया ने अपनी […]

नवटोलिया में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी ||GS NEWS

गोसाईगावनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। सिंहपुर पश्चिम पंचायत के नवटोलिया गांव स्थित प्रसिद्ध मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर परिसर में रविवार को जीविका ग्राम संगठन के तहत महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना था। इस अवसर पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं की सफलता की कहानियों का वीडियो दिखाया गया। जीविका सीएम गुड़िया कुमारी ने बताया कि ग्राम संगठन की अंजना देवी और अंजना मिश्रा ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, महिला हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की विस्तार से जानकारी दी। वहीं एसीडब्लू श्वेता कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, आदर्श दंपती योजना, अल्पसंख्यक मुस्लिम […]

जमीन विवाद में बुजुर्ग को ईंट और धारदार हथियार से मारकर किया जख्मी, चार पर केस दर्ज ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर गांव वार्ड नंबर 11 स्थित पुरानी हाट के निवासी स्व. सिहेंश्वर यादव के पुत्र प्रमोद कुमार (60) पर रविवार को जमीन विवाद को लेकर ईंट और धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज नारायणपुर सीएचसी में कराया गया, जहां उन्हें पांच टांके लगे हैं। पीड़ित प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हें और उनके भाई त्रिवेणी यादव को मिला है, लेकिन त्रिवेणी यादव अपने पुत्रों के साथ जबरन उनके हिस्से की जमीन पर घर बना रहा है। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की, फिर लाठी-डंडा, ईंट व धारदार हथियार से सिर पर […]

Noimg

नारायणपुर में गंगोत्री सभा का हुआ गठन, पूर्व मुखिया रूपेश मंडल बने अध्यक्ष ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरDESK20250

नवगछिया। अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड में रविवार को प्रखंड स्तरीय गंगोत्री सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहजादपुर ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत स्तरीय गंगोत्री सभा के अध्यक्ष कैलाश कुमार भारती की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय अमरी बिशनपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। गंगोता जाति की एकता, संगठन और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर आयोजित इस सभा में समाज के प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि व आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभा के संयोजक रंजीत कुमार शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, उदय मंडल, राजेंद्र मंडल और कैलाश मंडल की उपस्थिति में गंगोत्री सभा की प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित समिति में पूर्व मुखिया रूपेश मंडल को अध्यक्ष, नंदन मंडल, वकील प्रसाद मंडल और नीरज कुमार […]

संतमत सत्संग नवगछिया द्वारा सतगुरु महर्षि मेंही परमहंस की 141वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। संतमत सत्संग नवगछिया द्वारा रविवार को सतगुरु महाराज महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं पावन जयंती वैशाख शुक्ल चतुर्दशी के अवसर पर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रातः 5:00 बजे सत्संग परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो भवानीपुर, मकंदपुर चौक, गोसाई गांव होते हुए नवगछिया बाजार का भ्रमण कर वापस सत्संग मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सजे धजे रथ, श्रद्धालुओं की टोली, संतवाणी, भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव के साथ व्यवस्थापक फुल बाबा, अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, महासचिव अजय किशोर यादव, कोषाध्यक्ष मंगल कुमार, अंकेक्षक अनिल कुमार यादव, शशिधर साह, श्याम […]