Month: May 2025

भाई के घर चिराग क्या आया, सगे भाई की नीयत बदल गई… ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के हड़ियापट्टी में पुश्तैनी दुकान से शुरू हुई विरासत की जंग बरुण बाबुल, जीएस न्यूज़ नवगछिया के हड़ियापट्टी मोहल्ले में दो सगे भाइयों के बीच की पारिवारिक दरार अब इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है। यह कहानी सिर्फ संपत्ति के बंटवारे की नहीं, बल्कि उस मानवीय रिश्ते की है जो खून से जुड़ा होते हुए भी स्वार्थ के आगे हार गया। यह घटना विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता के परिवार से जुड़ी है, जिनकी वर्षों पुरानी किराना दुकान पूरे मोहल्ले में जानी जाती थी। उनके दो पुत्र – विपिन गुप्ता और विनय गुप्ता – मिलजुल कर उस दुकान को चलाते थे। दुकान की आमदनी से ही पूरा परिवार आराम से जीवनयापन कर रहा था। विनय गुप्ता की शादी के […]

टोटो लूट कांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लूटी गई मोबाइल भी बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र में 20 अप्रैल 2025 को हुए टोटो लूट कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा निवासी अन्नत कुमार, पिता उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटी गई मोबाइल भी बरामद कर ली है। गौरतलब है कि 20 अप्रैल की संध्या करीब 5:30 बजे विक्रमशिला पहुँच पथ कलवलिया धार के समीप एक टोटो चालक के साथ मारपीट कर तीन अज्ञात अपराधियों ने ई-रिक्शा (टोटो) एवं मोबाइल लूट लिया था। इस घटना को लेकर परबत्ता थाना में कांड संख्या 68/25, धारा 309 (4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटे में […]

खेलो इंडिया यूथ चैंपियनशिप 2025: भागलपुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने कहा- बदल गई बिहार की तस्वीरv||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ चैंपियनशिप 2025 के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। शहर के सैनडिस्क कंपाउंड स्थित इनडोर स्टेडियम में जारी इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन देशभर से आए कई राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। दूर-दराज से पहुंचे खिलाड़ियों ने बिहार की मेज़बानी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले बिहार को लेकर उनके मन में झिझक थी, लेकिन अब यहां की व्यवस्थाएं देखकर उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है। खिलाड़ियों के अनुसार जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता स्थल पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं हैं, जिससे उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा। यह आयोजन बिहार की खेल संस्कृति को न सिर्फ […]

एक ऐसा गांव जो कहलाता है फौजियों का गांव, कैसे बना कोयली खुटाहा देशभक्तों की धरती ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले का एक गांव इन दिनों पूरे क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुका है। कोयली खुटाहा गांव अब “फौजियों का गांव” के नाम से जाना जाता है। इस गांव के हर गली, हर घर से सेना में जाने की प्रेरणा मिलती है। इस परंपरा की शुरुआत की थी गांव के छबि लाल यादव ने, जिनकी उम्र अब 90 वर्ष हो चुकी है। छबि लाल यादव ने शुरुआती दिनों में लगभग 100 युवाओं को सेना में भर्ती करवाया। उन्होंने सिर्फ युवाओं को प्रेरित ही नहीं किया, बल्कि कभी-कभी दबाव बनाकर भी उन्हें देशसेवा के लिए तैयार किया। आज गांव के 1500 से ज्यादा युवक भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं या दे रहे हैं। छबि लाल यादव का […]

जातिसूचक गाली देकर दबंगों ने वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर कर दी हत्या, पत्नी और बेटा गंभीर घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। कजरेली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर दरहादी गांव में शनिवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब 75 वर्षीय वृद्ध नवीन चंद्र निवास उर्फ नकुल दास की दबंगों ने जातिसूचक गाली देकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हमले में उनकी पत्नी गिरिजा देवी और बेटे रुस्तम दास को भी बेरहमी से पीटा गया, दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घटना उस समय घटी जब गांव में एक बारात निकली थी और डीजे की धुन पर लोग नाच रहे थे। इसी दौरान नवीन चंद्र निवास अपने परिवार के साथ बारात देखने निकले थे, तभी भीड़ में कुछ लोगों से उनकी हल्की सी टक्कर हो गई। इससे नाराज होकर आरोपी पहले जातिसूचक गाली देते हुए मौके […]

पीरपैंती के टोपरा टोला में भीषण आग, तीन गौशालाएं जलकर राख — चार गायों की मौत, लाखों का नुकसान ||GS NEWS

पीरपैंतीबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत टोपरा टोला में गुरुवार को सुबह-सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब तीन गौशालाओं में एक साथ भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चार गायों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य मवेशी बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गौशालाओं के अंदर बंधे मवेशियों को समय रहते बाहर निकालना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते तीनों गौशालाएं जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। मौके पर जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक लाखों की संपत्ति राख में तब्दील हो चुकी […]

फेसबुक पर हुआ प्यार, प्रेमिका को मिला मौत का उपहार – लॉज में दे दी जान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। फेसबुक पर शुरू हुआ प्यार एक दर्दनाक मोड़ पर आकर खत्म हो गया। भागलपुर की एक युवती ने पटना के युवक से फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्रेम किया, पर इस प्रेम कहानी का अंत इतना भयावह होगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। सोमवार को बरारी थाना क्षेत्र के एसएम कॉलेज रोड स्थित एक गर्ल्स लॉज में 24 वर्षीय पल्लवी कुमारी ने पंखे से दुपट्टा बांधकर जान दे दी। पल्लवी उपरामा, रजौन (भागलपुर) की रहने वाली थी। उसके पिता संजय चौधरी पेशे से दर्जी हैं और रजौन बाजार में काम करते हैं। माँ का नाम अनीता देवी है। पल्लवी पाँच बहनों और एक भाई में चौथे नंबर पर थी। उसने पैरामेडिकल का कोर्स पूरा कर लिया था […]

सुल्तानगंज में धूमधाम से मनाई गई महर्षि मेंहि परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम में रविवार को महर्षि मेंहि परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महर्षि मेंहि आश्रम तक पहुँची। हजारों श्रद्धालु इस जयंती समारोह में शामिल हुए और बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजन को सफल बनाया। महर्षि मेंहि आश्रम के आचार्य स्वामी रघुनंदन जी महाराज का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। आश्रम में भक्तों द्वारा स्तुति-विनती की गई, और स्वामी रघुनंदन जी महाराज ने प्रवचन देते हुए महर्षि मेंहि जी के विचारों एवं साधना पद्धति पर प्रकाश डाला। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया […]

भाई बना भाई का कातिल: नवगछिया पुलिस ने किराना व्यवसायी हत्याकांड का किया पर्दाफाश, बड़ा भाई बिपिन गुप्ता गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के हड़िया पट्टी स्थित बाजार में दिनांक 04 मई 2025 की रात लगभग 9:20 बजे किराना व्यवसायी विनय कुमार गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक को एक नकाबपोश अपराधी ने गोली मारी थी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी के बयान पर नवगछिया थाना कांड संख्या 145/25, दिनांक 05.05.2025 को अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच और लगातार सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। जांच के क्रम में पुलिस […]