Month: May 2025

नवगछिया के अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सोमवार 12 मई को होगा पीटीएम एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया के एनएच 31 स्थित हरनाथचक में अवस्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सोमवार, 12 मई, 2025 को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक चलेगी। साथ ही, स्कूल ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई कला एवं शिल्प प्रदर्शनी भी इसी समय के दौरान अभिभावकों के लिए खुली रहेगी। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लें और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का अवलोकन करें। संपर्क: अधिक जानकारी के लिए स्कूल कार्यालय से 9234128525 या 9650907286 पर संपर्क किया जा सकता है। Barun Kumar Babul

ज्ञानीदास टोला अग्निकांड: लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत ने दिया प्रशासन से त्वरित राहत का आश्वासन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के तीन टंगा दियारा के दक्षिण पंचायत स्थित ज्ञानीदास टोला में अचानक आग लग जाने से 50 घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलने पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष और गोपालपुर विधानसभा के पूर्व एवं भावी प्रत्याशी सुरेश भगत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी, भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य का निरीक्षण किया। अंचल अधिकारी ने सभी पीड़ित परिवारों के नाम दर्ज किए और शीघ्र प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया। श्री भगत ने अंचल अधिकारी से एक सप्ताह तक सामुदायिक किचन चलाने और फिलहाल रहने के लिए पॉलिथीन की […]

अपराध नियंत्रण को लेकर मासिक समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : पुलिस अधीक्षक नवगछिया की अध्यक्षता में अप्रैल 2025 माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस केन्द्र नवगछिया में किया गया। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, परि. पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, नवगछिया के सभी थानाध्यक्ष तथा कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारी शामिल हुए। बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस कप्तान ने विशेष रूप से धारा 109/110 एवं CCA-03 के अंतर्गत की गई कार्रवाई, गुंडा/डोसियर तैयार करने और उनके विरुद्ध प्रस्ताव भेजने, वारंट/कुर्की निष्पादन की स्थिति, सत्यापन प्रतिवेदन की प्रगति तथा IRAD/EDAR के आंकड़ों की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त शराब बरामदगी एवं विनष्टिकरण, अवैध हथियारों की जब्ती, 300 से अधिक दिनों से लंबित गंभीर […]

विनय गुप्ता हत्याकांड: पुलिस ने मृतक के भाई और गिरफ्तार आरोपितों को आमने-सामने बैठा कर की पूछताछ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के चर्चित विनय गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में मृतक के भाई विपिन गुप्ता को उड़ीसा से नवगछिया लाकर गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। गिरफ्तार आरोपितों में तेतरी गांव के मुकेश झा, अनमोल पासवान और उजानी गांव के मो. कबीर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना से जुड़े कई पहलुओं को समझने का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विपिन गुप्ता और आरोपितों के बीच गहन पूछताछ हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि चार मई की रात नवगछिया के हड़िया पट्टी निवासी विनय गुप्ता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की […]

बलाहा में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर भवानीपुर ओपी क्षेत्र के बलाहा गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की संध्या वे सरस्वती शिशु मंदिर बलाहा के पास अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने और अन्य बाजार कार्यों के लिए गए थे। जब वे लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस चोरी की घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। DESK2025

मध्य विद्यालय भवानीपुर में बाल संसद का गठन, पलक बनी प्रधानमंत्री ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के रंगराचौक प्रखंड के मध्य विद्यालय भवानीपुर (भागलपुर) में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मंडल की अध्यक्षता व सहायक शिक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में बाल संसद का गठन किया गया। इस मौके पर छात्रों में लोकतांत्रिक भावना जागृत करने हेतु विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराया गया। बाल संसद में पलक प्रिया को प्रधानमंत्री और सोनाक्षी कुमारी को उप प्रधानमंत्री चुना गया। वहीं बॉबी प्रवीण को शिक्षा मंत्री और पूजा कुमारी को उप शिक्षा मंत्री बनाया गया। जिया राज को जल मंत्री, तनुश्री को उप जल मंत्री, खुशी कुमारी को खेल एवं संस्कृति मंत्री और मीनाक्षी भारती को उप खेल एवं संस्कृति मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वच्छता मंत्री के रूप में सोनाक्षी […]

गोपालपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता की मां ने 6 मई को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि उनकी पुत्री को अकेला पाकर गांव के ही एक किशोर द्वारा दुष्कर्म किया गया। इस गंभीर मामले में पीड़िता की मां के आवेदन पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित किशोर को विधि विरुद्ध निरूद्ध किया। इसके अलावा, पीड़िता की चिकित्सीय जांच करवाई गई और न्यायालय में उसका बयान भी दर्ज किया गया। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। […]

ज्ञानीदास टोला अग्निकांड: लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत ने दिया प्रशासन से त्वरित राहत का आश्वासन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के तीन टंगा दियारा के दक्षिण पंचायत स्थित ज्ञानीदास टोला में अचानक आग लग जाने से 50 घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलने पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष और गोपालपुर विधानसभा के पूर्व एवं भावी प्रत्याशी सुरेश भगत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी, भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य का निरीक्षण किया। अंचल अधिकारी ने सभी पीड़ित परिवारों के नाम दर्ज किए और शीघ्र प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया। श्री भगत ने अंचल अधिकारी से एक सप्ताह तक सामुदायिक किचन चलाने और फिलहाल रहने के लिए पॉलिथीन की […]

बीचली दियारा में मक्का की फसल को लेकर दो पक्षों में विवाद, हथियार लहराते और गोली चलाते वीडियो वायरल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी भिठा पंचायत अंतर्गत बीचली दियारा में मक्का की फसल की तैयारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के बाद हथियार और गोलीबारी का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि जीएस न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वीडियो में कई लोग हथियार लहराते और एक-दूसरे को गाली-गलौज करते साफ नजर आ रहे हैं। एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब किसान खेत में मक्का की फसल तैयार कर रहा था, तभी कुछ लोग अचानक आकर गोलीबारी करने लगे। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर उसके हाथ से हथियार […]

Noimg

स्वर्गीय विनय गुप्ता की बेटी को बाल भारती विद्यालय देगा निःशुल्क शिक्षा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

परिजन के लिखित अनुरोध पर विद्यालय उपाध्यक्ष ने किया ऐलान नवगछिया। नवगछिया बाजार के हड़िया पट्टी निवासी दुकानदार स्वर्गीय विनय गुप्ता की हत्या के बाद पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। इसी बीच बाल भारती विद्यालय परिवार ने एक सराहनीय निर्णय लेते हुए स्वर्गीय गुप्ता की पुत्री आर्य राजनंदनी को कक्षा 10वीं तक निःशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की है। यह निर्णय समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा ने जानकारी देते हुए बताया, “विनय गुप्ता बहुत ही मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। विद्यालय परिवार उनके दुखद निधन से मर्माहत है। उनकी बेटी की शिक्षा को बाधित न होने देने के उद्देश्य से परिजनों के लिखित अनुरोध पर यह फैसला […]