Month: May 2025

प्रतिभा निखारने को उत्साहित बच्चे, अब तक 200 से अधिक ने कराया रजिस्ट्रेशन ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में हो रहा क्रिएटिव टेलेंट हंट 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन लिखित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, पाँच वर्गों में बंटे प्रतिभागी नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों की खोज के लिए जीएस न्यूज़ समाचारपत्र द्वारा आयोजित Creative Talent Hunt 2.0 प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक करीब 200 से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करवा लिया है। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी काफी रुचि दिखा रहे हैं और विद्यालय प्रशासन का भी इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया के प्रांगण में किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहले चरण […]

Noimg

नवगछिया में सतगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। सतगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं पावन जयंती समारोह वैशाख शुक्ल चतुर्दशी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर रविवार की सुबह 5:00 बजे संतमत सत्संग नवगछिया से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा भवानीपुर, मकनपुर चौक, गोसाई गांव होते हुए नवगछिया बाजार का भ्रमण कर वापस सत्संग मंदिर पहुंचेगी। शोभा यात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद सुबह 9:00 बजे स्तुति-विनती, 10:00 बजे पुष्पांजलि और 11:00 बजे भंडारा का आयोजन किया गया है। अपराह्न 2:00 बजे से सत्संग का कार्यक्रम शुरू होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में व्यवस्थापक फुल बाबा, अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार और वीरेंद्र यादव, महासचिव अजय किशोर यादव, कोषाध्यक्ष मंगल कुमार, शशिधर साह, […]

Noimg

बरारी घाट पर प्रवासी पक्षी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, संरक्षण का लिया संकल्प ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के तत्वावधान में जलज परियोजना के अंतर्गत प्रवासी पक्षी दिवस के अवसर पर बरारी घाट पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासी पक्षियों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस मौके पर जलज परियोजना के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार राज ने बताया कि कीट कई प्रवासी पक्षियों के लिए ऊर्जा और प्रोटीन का अहम स्रोत होते हैं। लेकिन खेतों में कीटनाशकों और शाकनाशियों के अधिक प्रयोग से ये कीट नष्ट हो जाते हैं, जिससे पक्षियों के प्रवास और प्रजनन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि पक्षी परागण और कीट नियंत्रण जैसी पारिस्थितिकी क्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि कीटों की संख्या […]

नवगछिया डीमाहा की बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, संध्या और पायल बनीं बिहार पुलिस में सिपाही ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। डीमाहा गांव की दो बेटियों ने अपने मेहनत और लगन से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयनित होकर संध्या कुमारी और पायल कुमारी ने यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं होतीं। इन दोनों ने बिहार कर्मचारी चयन परिषद द्वारा आयोजित मार्च माह की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। संध्या और पायल के पिता सुनील चौधरी और माता नूतन कुमारी अपनी बेटियों की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। घर में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने दोनों बहनों का अंगवस्त्र और मिठाई खिलाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि संध्या और पायल शुरू से ही पुलिस सेवा को […]

Noimg

बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में निःशुल्क भोजन वितरण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए चलाए जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। इस अवसर पर नया टोला, नवगछिया निवासी सीनियर मैनेजर श्रवण कुमार साह ने अपने पिताजी स्वर्गीय दिनेश साह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम में सहयोग दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय दिनेश साह के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर और दो मिनट का मौन धारण कर की गई। भोजन वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत पूरी, सब्जी और बुनिया की व्यवस्था की गई थी, जिसे सैकड़ों जरूरतमंदों ने कतारबद्ध होकर आनंदपूर्वक ग्रहण किया। इस सेवा कार्य में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सदस्य, रेलवे प्रशासन तथा स्वर्गीय दिनेश साह के […]

मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत, घर में मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी 65 वर्षीय सिकंदर हरिजन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे श्रीराम हटिया से बाजार कर घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को शाहकुंड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र बैजनाथ कुमार ने बताया कि उनके पिता पहले से बीमार चल रहे थे और इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। घटना […]

Noimg

बैडमिंटन का महाकुंभ भागलपुर में शुरू — 15 राज्यों के 60 खिलाड़ी दिखा रहे हैं प्रतिभा का दम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत तिरंगे की चमक के बाद शनिवार से बैडमिंटन का महाकुंभ भागलपुर के सैनडिस्क कंपाउंड स्थित इंडोर हॉल में जोर-शोर से शुरू हो गया। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से आए 60 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन 15 सिंगल मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले कोर्ट पर आठ और दूसरे कोर्ट पर सात मैच हो रहे हैं, जिसमें कर्नाटक, गोवा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने दमदार खेल से दर्शकों को रोमांचित कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत, डीडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम […]

Noimg

सुरक्षा को लेकर भागलपुर में हाई अलर्ट — होटल, ढाबा एवं रेलवे स्टेशनों पर लगातार होगी छापेमारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। राष्ट्रीय स्तर पर उत्पन्न विशेष परिस्थितियों को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शनिवार को समीक्षा भवन में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में ज़िले के प्रमुख प्रतिष्ठानों — जैसे विश्वविद्यालय, रेलवे स्टेशन, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, गैस पाइपलाइन, समाहरणालय और अजगैबीनाथ, बुढ़ानाथ मंदिर, बटेश्वरनाथ जैसे पर्यटन स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विवाह भवनों से यह लिखवाया जाए कि विवाह समारोह में पटाखे और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम का प्रयोग […]

चार धाम की यात्रा शुरू, आपके लिए भी है खास मौका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो चुकी है। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलने वाले हैं। अगर आप भी चारधाम यात्रा का सपना देख रहे हैं, तो यह सपना अब सच हो सकता है, वो भी बेहद खास अंदाज में। ‘बाबा का सफर – टूर एंड ट्रैवल्स’ की ओर से चार धाम यात्रा 2025 का ऐलान किया गया है, जिसमें आपको 27 मई से 6 जून तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे पवित्र धामों के दर्शन कराए जाएंगे। इन तारीखों के अलावा भी वो ग्रुप्‍स में जाने पर स्‍पेशल अरेंजमेंट करवाते हैं. एक अच्छी बात यह है कि इस सफर को शुरू किया है नवगछिया के […]

भागलपुर के 20 नवाचारी शिक्षक होंगे सम्मानित, 12 मई को किशनगंज में होगा प्रमंडल स्तरीय समारोह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : ‘दि बिहार टीचर्स – हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी)’ एवं ‘मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा’ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 12 मई को किशनगंज स्थित माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में भागलपुर और पूर्णिया प्रमंडल के 20 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इन शिक्षकों का चयन उनके विद्यालयों में नवाचार, तकनीकी प्रयोग, और बच्चों को आनंददायी वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के आधार पर किया गया है। भागलपुर से चयनित शिक्षकों में बिवेका नंद सिंह, अर्जुन केशरी, उत्तम कुमार, बिजली कुमारी, अमरनाथ झा, दिलीप कुमार रजक, लीना कुमारी और अंजनी भारती शामिल हैं। टीबीटी मंच के संस्थापक डॉ. कुमार गौरव ने बताया कि यह मंच बिहार के […]