Month: May 2025

व्यवसायी हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नवगछिया पुलिस को दी बधाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नार्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने नवगछिया बाजार के हड़ियापट्टी में किराना व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या के आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को पुलिस प्रशासन की बड़ी उपलब्धि बताया है। चैंबर ने नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार और एसडीपीओ को पत्र लिखकर उन्हें बधाई दी है। चैंबर के महासचिव भुवन अग्रवाल ने जानकारी दी कि अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के निर्देश पर भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नवगछिया पुलिस की तत्परता से व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मुख्य शूटर समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अपने वादे को निभाया है, जो सराहनीय कदम है। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए चैंबर के पदाधिकारियों […]

Noimg

संपत्ति के लिए भाई बना सौदागर-ए-मौत, छह लाख की सुपारी देकर कराई व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया | संपत्ति विवाद में नवगछिया के व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या की साजिश किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसके ही भाई ने रची थी। इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा नवगछिया एसपी प्ररेण कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई विपिन कुमार गुप्ता ने छह लाख रुपये की सुपारी देकर अपने भाई की हत्या करवाई थी। चार मई की रात नवगछिया बाजार के हड़ियापट्टी में किराना व्यवसायी विनय गुप्ता की दुकान पर नकाबपोश अपराधी ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामले की जांच में जुटी नवगछिया पुलिस ने तकनीकी और मानवीय आधार पर जांच करते हुए तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है— मुकेश झा (नवगछिया थाना तेतरी), अनमोल पासवान उर्फ […]

Noimg

सगे भाई ने करा दी शूटर से भाई की हत्या ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

व्यवसायी विनय गुप्ता हत्या कांड का सफल उद्भेदन: कांड में शामिल अपराधकर्मी हुए गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़िया पट्टी में 4 मई 2025 की रात्री करीब 09:20 बजे स्थानीय किराना व्यवसायी विनय कुमार गुप्ता को एक अज्ञात नकाबपोश अपराधी द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिया गया था। इस संबंध में मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 145/25, धारा- 103 (1)/61 (2)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता एवं सफल उद्‌भेदन हेतु नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी […]

ऑपरेशन सिंदूर पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान – प्रधानमंत्री जो करें, हम साथ हैं; भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकवाया है ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की जा रही कार्रवाई पर देशभर में समर्थन देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में नवगछिया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री जो भी निर्णय लें, हम उनके साथ हैं। आतंकवाद का जड़ से खात्मा होना चाहिए। इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष एकजुट हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय सेना पर देशवासियों को गर्व और पूरा विश्वास है। हमारी सेना ने पहले भी कई बार पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए हैं तो वह भारतीय सेना की वजह से ही हुए हैं। सरहद पर तनाव की स्थिति में हम पूरी […]

Noimg

व्यवसायी हत्या मामले में तेजस्वी का सवाल – कहा, मुख्यमंत्री को कुछ पता नहीं, बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: व्यवसायी विनय गुप्ता की गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नवगछिया के हड़िया पट्टी गांव स्थित मृतक व्यवसायी के परिजनों से मिलने पहुंचे। परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए तेजस्वी ने पुलिस की कार्यशैली और राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि हत्या जैसे गंभीर मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे असली आरोपी हैं या नहीं, यह स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिजन भी यही जानना चाहते हैं कि सही लोगों को ही पकड़ा गया है या नहीं। उन्होंने एसपी […]

Noimg

सोहड़ी गांव में भीषण अग्निकांड, दर्जनभर घर जलकर राख, लाखों की क्षति ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बिहपुर विधायक और अधिकारी पहुंचे घटनास्थल, मुआवजे की दी गई आश्वासन नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा पश्चिम पंचायत के सोहड़ी गांव के वार्ड संख्या दो में शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे अचानक लगी आग ने तबाही मचा दी। फूस, खपरैल और चदरा से बने करीब एक दर्जन घर कुछ ही घंटों में जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग अपने घर छोड़कर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, अंचलाधिकारी लवकुश कुमार सहित नवगछिया और बिहपुर से दमकल की छोटी-बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से करीब तीन से चार घंटे […]

Noimg

मधुरापुर बाजार में रोज लगता है जाम, प्रशासन की लापरवाही से जनता बेहाल ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर बाजार में प्रशासनिक लापरवाही के कारण प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जाम की समस्या से न सिर्फ स्थानीय लोग परेशान हैं, बल्कि दूर-दराज से आने वाले ग्राहक और वाहन चालक भी घंटों तक फंसे रहते हैं। शुक्रवार को जब बिहपुर अंचलाधिकारी लवकुश कुमार नारायणपुर अंचल कार्यालय जा रहे थे, तभी मधुरापुर बाजार में उनकी गाड़ी भीषण जाम में फंस गई। काफी प्रयास के बाद उनके अंगरक्षक और चालक ने रास्ता खाली कराया। इस दौरान भवानीपुर थाना को मोबाइल से सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सीओ लवकुश कुमार ने नारायणपुर सीओ विशाल अग्रवाल को जाम की स्थिति से अवगत कराया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी […]

Noimg

संवाद से समस्याओं का निकलेगा समाधान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से प्राप्त 9963 आकांक्षाएँ की गईं एप में दर्ज भागलपुर। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की ओर से प्राप्त होने वाली आकांक्षाओं एवं समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाए जाएंगे। दरअसल महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की ओर से प्राप्त हो रही आकांक्षाओं को मोबाइल एप में दर्ज किया जा रहा है। इन आकांक्षाओं को विभागवार वर्गीकृत करते हुए निष्पादन हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित किया जाना है। जिससे महिलाओं की आकांक्षाओं पर काम किया जा सके। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुनिर्मल गरेन ने बताया कि पिछले 22 दिनों से जिले में चल रहे संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की ओर प्राप्त होने वाली आकांक्षाओं को मोबाइल एप […]

Noimg

बड़ा हादसा: सूखी टहनी गिरने से जूस विक्रेता गंभीर रूप से घायल||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

सैंडिस कंपाउंड के मुख्य गेट पर हुआ हादसा भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित सैंडिस कंपाउंड मैदान के मुख्य गेट के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सूखी और भारी टहनी गिरने से एक जूस विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान राघोपुर निवासी प्रमोद यादव के रूप में हुई है, जो वर्षों से इसी स्थान पर गन्ने का जूस बेचने का काम करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रमोद रोज की तरह दुकान चला रहा था कि अचानक एक पेड़ की भारी टहनी उसके सिर पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और ज़मीन पर गिर पड़ा। हादसे के समय ठेले पर भीड़ कम थी, जिससे अन्य लोग बाल-बाल बच […]