Month: May 2025

Noimg

10 मई से सैंडिश कंपाउंड में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

17 राज्यों के 64 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन, भागलपुर में हुआ जोरदार स्वागत भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 मई से सैंडिश कंपाउंड स्थित इंदौर बैडमिंटन हॉल में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 13 मई तक चलेगी, जिसमें 17 राज्यों के 64 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुकाबले को लेकर जिले में खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता से पहले आज सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। वहीं शाम 4:00 से 6:00 बजे तक दूसरा अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा। साथ ही शाम 5:00 बजे टेक्निकल कमेटी की बैठक होगी, जिसमें खिलाड़ियों के ड्रॉ तय किए जाएंगे। […]

Noimg

सबौर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चला प्रशासन का बुलडोजर, अलीनगर में एक एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया गया ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के सबौर अंचलाधिकारी सौरभ कुमार के नेतृत्व में परघड़ी पंचायत अंतर्गत अलीनगर गांव के वार्ड संख्या 5 में गुरुवार को एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई, जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की टीम सक्रिय रही। यह क्षेत्र लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा था, जिससे आमजन को न केवल आवागमन में परेशानी हो रही थी बल्कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत मिलने के बाद अंचलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच दल गठित किया और स्थल निरीक्षण कराया। जांच में पाया गया कि करीब एक एकड़ से अधिक सरकारी भूमि […]

Noimg

भागलपुर में इंसानियत शर्मसार: कटघर चौक पर मिला नवजात का शव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित कटघर चौक के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव फेंका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 टीम को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि नवजात महज 10 दिन का रहा होगा। स्थानीय लोगों के अनुसार शव सड़क के बीचोबीच पड़ा था, जिसे देख इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना कोई पहली नहीं है, हाल के दिनों में भागलपुर में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले बस स्टैंड, नवगछिया महिला थाना के पीछे, और जीरो माइल के एक अस्पताल के पीछे […]

Noimg

उर्दू मध्य विद्यालय में लगातार हो रही चोरी से स्कूल प्रबंधन और छात्र परेशान, माहौल में भय का वातावरण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला अंतर्गत नाथनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 स्थित राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय इन दिनों लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जूझ रहा है। स्कूल में एक के बाद एक हो रही चोरी से जहां प्राचार्य शाहबाज आलम सहित स्कूल प्रबंधन चिंतित है, वहीं छात्र-छात्राओं में भी भय का माहौल बना हुआ है। प्राचार्य शाहबाज आलम ने इसकी लिखित शिकायत नाथनगर थाने में दी है। उन्होंने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने स्कूल से क्लासरूम का पंखा और पानी का मोटर चुरा लिया। इससे पहले भी स्कूल में आईटी लैब से बैटरी और कंप्यूटर चोरी हो चुके हैं। स्कूल में पदस्थापित शिक्षक डॉ. अनवर उल हक ने बताया कि विद्यालय के आसपास नशीली पदार्थों की दुकानें […]

Noimg

अलीनगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बुलडोजर से हटाए गए अवैध ढांचे  ||GS NEWS

कुरसेलाDESK20250

भागलपुर: सबौर अंचलाधिकारी सौरभ कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को परघड़ी पंचायत के अलीनगर गांव के वार्ड संख्या पांच में एक बड़े अतिक्रमण हटाओ अभियान को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई, जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। यह क्षेत्र लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या से ग्रसित था, जिससे न केवल आम लोगों को परेशानी हो रही थी बल्कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बाधा आ रही थी। ग्रामीणों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सबौर अंचलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए जांच दल गठित किया। जांच में पाया गया कि लगभग एक एकड़ भूमि पर अवैध रूप से मकान, दुकान और अस्थायी ढांचे बनाए […]

नवगछिया व्यवसायी विनय गुप्ता हत्या कांड का दो मुख्य आरोपी मुकेश झा और अनमोल पासवान गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : दिनांक-04.05.2025 की रात्रि करीब 09:20 बजे नवगछिया थाना अन्तर्गत नवगछिया बाजर के हड़िया पट्टी में स्थानीय किराना व्यवसायी विनय कुमार गुप्ता को एक अज्ञात नकाबपोश अपराधी द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिया गया था। मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या-145/25 दिनांक-05.05.2025 धारा 103(1)/61(2)/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया। कांड की गंम्भीरता एवं सफल उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के दिशा-निर्देश व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (परि०), थानाध्यक्ष नवगछिया थाना, थाना के अन्य पदाधिकारी एवं डी०आई०यू० टीम को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा 100 से अधिक CCTV फूटेज का निरंतर […]

आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । 21 अप्रैल 2025 को खरीक थानांतर्गत ग्राम मुर्गीयाचौक खरीक बाजार स्थित मो शहबाज आलम पिता स्व मो हैदर बैठा के द्वारा अपने घर पर अन्य लोगों के साथ मिलकर अवैध हथियार तस्करी की सूचना पर खरीक थाना टीम द्वारा मो शहबाज आलम के घर से 02 देशी कट्टा एवं 03 खोखा बरामद किया गया था। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 129/25, धारा- 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में बुधवार को मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर घटना में संलिप्त आरोपी मुर्गियाचौक निवासी मो हामिद उर्फ छोटू पिता मो शहबाज आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025

नाबालिग का अपहरण मामले के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 23 अगस्त 2023 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 13 अगस्त 2023 को इनकी नाबालिग पुत्री कोचिंग पढ़ने घर से निकली थी जो घर लौटकर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि सहरसा जिला के बसनाही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार निवासी निरंजन मंडल पिता फूलचंद मंडल ने इनकी पुत्री को शादी करने के नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 194/23, परिवर्तित धारा- 366(ए)/363/376 भादवि के तहत कांड दर्ज किया गया। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर बुधवार को आरोपी महुआ बाजार निवासी निरंजन मंडल पिता फूलचंद मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025