Month: May 2025

विनय गुप्ता हत्याकांड पर भाकपा माले सांसद ने जताया शोक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

परिजनों को 20 लाख मुआवजा व स्पीडी ट्रायल की मांग नवगछिया : भाकपा माले के सांसद सुदामा प्रसाद ने नवगछिया में हुए चर्चित विनय गुप्ता हत्याकांड पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान मृतक की पत्नी ने पुलिस की निष्क्रियता पर रोष जताया और कहा कि अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परिवार को सिर्फ और सिर्फ न्याय चाहिए। सांसद सुदामा प्रसाद ने राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन से अविलंब सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल के जरिए उन्हें कड़ी सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने और परिजनों की सुरक्षा की गारंटी की मांग की। इस दौरान उनके साथ विंदेश्वरी मंडल, […]

माता-पिता की तृतीय पुण्यस्मृति पर आयोजित सत्संग में भावविभोर हुए श्रद्धालु, संतों ने दी आध्यात्मिक शिक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रंगराचौक प्रखंड के सधुआ ग्राम स्थित गुप्ता विवाह भवन में वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अपने माता-पिता—स्व. सरस्वती देवी एवं स्व. धनेश्वर प्रसाद गुप्ता—की तृतीय पुण्यस्मृति पर संतमत सत्संग का भव्य आयोजन किया। इस सत्संग में महर्षि मेंहीं भागवत धाम, शेरमारी पीरपैंती के संस्थापक आचार्य स्वामी भागवतानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मुख्य प्रवक्ता आचार्य स्वामी भागवतानंद जी महाराज ने कहा कि माता-पिता की पुण्यस्मृति पर सत्संग करने से पितरों की आत्मा प्रसन्न होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने अपने स्वरचित भजन “मेंहीं बाबा लिहले जनमवां हो बाबू बबूजन अंगनवां” की संगीतमय प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। संस्कृताचार्य डॉ. शिवनाथ रविदास उर्फ चहकनाथ भागलपुरी ने […]

हत्याकांड के विरोध में मारवाड़ी सम्मेलन की कड़ी प्रतिक्रिया, शोक संदेश लेकर पहुंचे पदाधिकारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा के पदाधिकारी गुरुवार को अपने साथी सदस्य विनय कुमार गुप्ता के पिता विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता के आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सम्मेलन परिवार ने इस जघन्य हत्याकांड की तीखी निंदा करते हुए अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। महामंत्री विनोद केजरीवाल ने कहा कि यह समय एकजुट होने का है, न कि अलग-अलग बंटकर रहने का। उन्होंने चेताया कि यदि पड़ोसी के घर घटना होती है और हम चुप रहते हैं, तो अगला नंबर हमारा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि पटना जाकर मुख्यमंत्री, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलकर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई है। सम्मेलन के संयुक्त सचिव […]

बिजली संकट को लेकर विधायक शैलेन्द्र ने अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

गंगा दियारा की दो पंचायतों की रखी समस्या नवगछिया : बिहपुर भाजपा विधायक ई. शैलेन्द्र गुरुवार को भागलपुर में अधीक्षण अभियंता ऋतु अभिषेक से मिले और नारायणपुर प्रखंड की बिजली समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का आवेदन सौंपा। उन्होंने गंगा दियारा क्षेत्र की दो प्रमुख पंचायतें—शहजादपुर और बैकठपुर दुधैला की गंभीर विद्युत समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष विस्तार से रखा। विधायक ने बताया कि इन पंचायतों में वर्षों पुराने 11 हजार वोल्ट के जर्जर तार लगे हैं, जिन्हें अविलंब बदले जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्होंने पोल, स्वीच, मिस्त्री की बहाली तथा भूमि संबंधित बाधाओं पर भी उप महाप्रबंधक से चर्चा की। विधायक शैलेन्द्र ने बताया कि दोनों पंचायतें गंगा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित हैं और वर्तमान में […]

वास योग्य जमीन की मांग को लेकर भूमिहीनों का धरना, 1974 से कटाव पीड़ित हैं महादलित परिवार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नारायणपुर : गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भूमिहीन महादलित परिवारों ने वास योग्य और जलजमाव मुक्त जमीन की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन चकरामी गांव के रोहित दास के नेतृत्व में किया गया, जिन्होंने बताया कि वे लोग 1974 में गंगा कटाव के कारण विस्थापित हुए थे और तब से रेलवे की जमीन पर किसी तरह जीवनयापन कर रहे हैं। रोहित दास ने बताया कि 27 महादलित परिवारों को पूर्व में जो जमीन का पर्चा आवंटित किया गया था, वह जमीन समतल नहीं होकर लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में है, जिससे वहां रहना असंभव है। प्रदर्शन कर रहे विस्थापितों ने मांग की कि उन्हें उसी क्षेत्र में स्थित बिहार सरकार की […]

लक्ष्मीपुर लोहा पुल के पास ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत, गांव में छाया मातम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित लोहा पुल के पास गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर दूसरे गाड़ी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिमी भिठा के रामदीरी गांव निवासी काले लाल मंडल पिता राम खेलावन मंडल के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर रामधारी का बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस […]

राजद का सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : राजद द्वारा सामाजिक न्याय को केंद्र में रखकर एक विशाल परिचर्चा सम्मेलन की शुरुआत भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी स्थित होटल युवराज में की गई। इस सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए, जिसमें राजद के प्रदेश स्तर के कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। सम्मेलन में भाग लेने वालों में पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, रूपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती, विचारक जयंत जिज्ञासु सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक न्याय, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों और समग्र विकास पर चर्चा करना है। अपने संबोधन में बीमा भारती ने कहा कि भाजपा हिन्दू-मुस्लिम करके लोगों को गुमराह कर वोट लेना चाहती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे […]

राजद नवगछिया ने सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यशाला का तैयार किया रूपरेखा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय द्वारा घोषित राज्यव्यापी कार्यक्रम सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यशाला को सफल बनाने हेतु गुरुवार को स्थानीय राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय मकंदपुर आनंद निलय भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया के जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी आगामी 12 मई को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यशाला स्थानीय फौजी ढाबा महंत स्थान चौक बिहपुर में प्रातः 11 बजे से तथा 13 मई 2025 को गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में होने वाली सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यशाला स्थानीय आनंद निलय भवन मकंदपुर चौक में प्रातः 11 बजे से आरंभ होगा। परिचर्चा कार्यशाला में विधानसभा अंतर्गत आने […]

हिटलरशाही: बारात जा रहे वाहनों को जबरन रोककर असामाजिक तत्त्वों ने की मारपीट ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

आधा दर्जन युवक जख्मी, केस दर्ज नवगछिया पुलिस जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों की हिटलरशाही रुकने का नाम नही ले रहा है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, छिनतई, गोलीबारी, मारपीट एवं अन्य आपराधिक कांड लगातार घटित हो रही है, जिससे पुलिस प्रशासन एवं विधि व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है। बता दें कि यहां प्रतिदिन विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी आपराधिक घटना घटित हो ही जाती है। ताजा घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरबन्ना चौक समीप बुधवार रात्री करीब 8 बजे चार दर्जन असामाजिक तत्वों द्वारा एकमत होकर लाठी और आग्नेयास्त्र के बल पर बारात जा रहे वाहन को जबरन रोककर युवकों के साथ मारपीट किया गया। घटना में वाहन चालक सहित आधा दर्जन युवक जख्मी हो गए। […]