Month: May 2025

समाजसेवी काशी कटारूका का निधन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर / पीरपैंती : भाजपा के वरिष्ठ कार्यकता, समाज सेवी, व्यवसाई, काशी कटारूका का निधन उनके निज आवास पर हो गया। 80 वर्षीय कटारूका लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिन के तीन बजे उन्होंने अंतिम श्वास लिया। उनके निधन की खबर सुनकर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। स्व कटारूका अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव यादव उर्फ पप्पू यादव, विधायक पवन यादव, ललन पासवान, पूर्व विधायक अमन कुमार, प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, जदयू अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, हरे राम शर्मा, रवि शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंदन साह, रंजीत साह , सौरभ साह, जिप सदस्य कैलाश यादव, बासुकी ठाकुर, श्रीराम सेवा समिति के सदस्य, शिशुमंदिर परिवार, ऋषिकेश सिंह, समाजसेवी सागर कुमार सहित […]

भागलपुर में 11 मई को होगी कार्यालय परिचारी की परीक्षा, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कार्यालय परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा आगामी 11 मई को भागलपुर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारु, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में समीक्षा भवन सभागार, भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाएं और परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि—“परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर […]

भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा बिहपुर, नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : गुरुवार को नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बिहपुर रेलवे इंजीनियरिंग मैदान से प्रारंभ होकर बाजार तक निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और भारतीय सेना के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला सचिव सह राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत की वीर सेना और देश की मजबूत सरकार की इच्छाशक्ति, कार्रवाई, शौर्य और पराक्रम को नमन करने के उद्देश्य से निकाली गई है। खिलाड़ियों ने यात्रा के दौरान सेना को सैल्यूट करते हुए गर्व व्यक्त किया। इस मौके पर मौजूद खिलाड़ियों और युवाओं में राज गौरव, सागर कपूर, क्रिकेटर अंशु शर्मा, […]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 मई को भागलपुर दौरे पर, कैंसर विभाग का करेंगे उद्घाटन, महिला संवाद में लेंगे भाग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 मई को एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर आएंगे। इस दौरान वे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कैंसर विभाग का उद्घाटन करेंगे। इस नई स्वास्थ्य सुविधा से क्षेत्रीय मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री स्थानीय स्तर पर आयोजित नेशनल यूथ गेम्स के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करने और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम यहीं समाप्त नहीं होगा। वे जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत खीरी बांध पंचायत, मुखेरिया में महिला संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस संवाद के माध्यम से वे महिलाओं की समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। […]

नवगछिया के तेतरी में हुआ श्रृष्टि ट्रेडर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक की ग्रैंड ओपनिंग, ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर के पास श्रृष्टि ट्रेडर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक की सेवा अब विधिवत रूप से शुरू हो गई है। भव्य शुभारंभ के साथ यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध करा रहा है। यहां एलजी, सैमसंग, सोनी, बजाज, हैवेल्स, वोल्टास, व्हर्लपूल और गोदरेज जैसे नामचीन ब्रांडों के टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, एसी, इंडक्शन, मिक्सर, आयरन आदि उत्पाद उचित मूल्य पर मिल रहे हैं। गोदरेज की अलमारी और बर्तन सेट की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा ल्यूमिनस , ईस्टमैन कंपनी के इन्वर्टर और बैटरियों की भी बिक्री की जा रही है, जिसमें AMH 150, 200, 220 और 250 कैपेसिटी शामिल हैं। ग्राहकों के लिए खास खुशखबरी यह है कि बहुत जल्द यहां सैमसंग, […]

तुम नापुत्र हो, बेटियों को मारकर हड़प लेंगें सारी संपत्ति, कहकर दबंगों नें माँ बाप बेटियों को जमकर पीटा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के यमुनिया गांव में जमीन विवाद में परिवार को जमकर पीटा,थाने में दी लिखित शिकायत नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुनिया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक वृद्धा व उसके परिजनों के साथ मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता बेबी देवी, उम्र 60 वर्ष, पति नीरज राय ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर 8 मई 2025 को दोपहर करीब 2:00 बजे गांव के ही रंजन राय (उम्र 40 वर्ष), पवन राय, जानकी राय (उम्र 70 वर्ष), बालमुकुंद राय व उषा देवी (उम्र 60 वर्ष) ने […]

मायागंज अस्पताल के गायनी वार्ड में बच्चा चोरी की कोशिश, महिलाओं ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस ने दबोचा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) के गायनी वार्ड से एक बार फिर बच्चा चोरी की कोशिश सामने आई है। बुधवार को वार्ड में घुसे एक युवक को महिलाओं ने रंगे हाथों पकड़ लिया जब वह नवजात शिशु को चुपके से चुराकर भाग रहा था। शोर मचते ही मौके पर अन्य लोग भी जमा हो गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक की पहचान मायागंज अस्पताल के पीछे मुसहरी निवासी रंजीत मुसहर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नवजात शिशु 1 मई को पैदा हुआ था और उसके परिजन सुल्तानपुर के निवासी हैं। शिशु की […]

सेवानिवृत्त थल सैनिक बोले – पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था, ऑपरेशन सिंदूर ने दिया करारा जवाब ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब देना देशहित में जरूरी था। देश की जनता लगातार यह मांग कर रही थी कि सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाए। उक्त बातें सेवानिवृत्त थल सेना नायक चंद्रिका प्रसाद यादव ने कही हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तान में बेगुनाह लोगों को उनकी जाति पूछकर मारा गया, उसने पूरे देश को झकझोर दिया। हर वर्ग और समुदाय के लोग इस घटना से आक्रोशित थे और पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते थे। ऐसे में भारत द्वारा चलाया गया “ऑपरेशन सिंदूर” पाकिस्तान को दिया गया सटीक और करारा जवाब है। चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने अप्रैल 1991 में थल सेना में भर्ती ली थी। कटिहार में ज्वाइनिंग […]

ढोलबज्जा थानाध्यक्ष पर चौकीदार ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के ही चौकीदार चैतु ने थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में चौकीदार आरोप लगा रहा है कि थानाध्यक्ष शराब तस्करों से रुपये लेकर उन्हें छोड़ देते हैं। चौकीदार चैतु वीडियो में कहता है कि वह ढोलबज्जा थाना का इकलौता चौकीदार है और थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार उसे लगातार परेशान करते हैं। चौकीदार का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उसके साथ कई बार मारपीट की और उसे थाने से भी भगा देते हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि समाचार पत्र प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। […]

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर ऑटो को हाइवा ने मारी टक्कर, कई घायल, एक गंभीर रूप से जख्मी युवक मायागंज रेफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बुधवार की सुबह झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार चार से पांच यात्री घायल हो गए। घटना सुबह करीब सात बजे की है। ऑटो (नंबर BR 10 P 3043) में सवार लोग अपने-अपने गंतव्यों की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद घायलों ने अपनी सुविधानुसार आसपास के क्लिनिक या स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराया। वहीं, ऑटो में सवार नारायणपुर प्रखंड के गनौल गांव निवासी 19 वर्षीय विनीत कुमार (पिता नंदन कुमार ठाकुर) गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। संयोगवश, उसी […]