Month: May 2025

विनय गुप्ता हत्याकांड: नवगछिया पुलिस ने दो आरोपितों को लिया हिरासत में, जारी है पूछताछ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया बाजार के चर्चित विनय गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस पर चौतरफा दबाव बढ़ गया है। विदित हो कि चार मई की रात करीब 09:22 बजे नवगछिया बाजार के हड़िया पट्टी में किराना व्यवसायी विनय गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने पूरे बाजार में सनसनी फैला दी। अगले दिन आक्रोशित व्यवसायियों ने नवगछिया बाजार को बंद कर अपराधी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की थी। उस समय पुलिस ने कार्रवाई के लिए 48 घंटे का समय मांगा था, लेकिन अब तक हत्या में शामिल अपराधी […]

Noimg

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, सेना के जयकारों से गूंजा माहौल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और सेना को आभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा, अजय कुशवाहा, अमित पांडेय और कौशल जायसवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और भारतीय सेना की वीरता को सलाम किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय सेना के साहस और रणनीतिक कौशल की सराहना की और आतंकवाद के खिलाफ उनकी निर्णायक कार्रवाई को राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। सेना के समर्थन में जयकारों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। नेताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत अब […]

Noimg

नाथनगर विस क्षेत्र के तीन प्रखंडों का बूथस्तरीय राजद कार्यकर्ता जुटान बैजानी में, बीमा भारती सहित कई प्रदेश नेता होंगे शामिल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। आगामी चुनावों की तैयारी के मद्देनज़र राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और सक्रिय करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रमुख प्रखंडों—नाथनगर, सबौर और जगदीशपुर—के बूथ स्तर के राजद कार्यकर्ताओं का एक महा जुटान आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी के एक निजी होटल में होगा, जहां प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ राजद नेताओं की उपस्थिति रहेगी। इस आशय की जानकारी नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक मोहम्मद अली अशरफ सिद्दीकी ने अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि […]

Noimg

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की सफलता पर भाजपा भागलपुर ने निकाली विजय यात्रा, सेना और प्रधानमंत्री को किया नमन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी की भागलपुर इकाई ने विजय यात्रा निकाली। यह यात्रा तिलकामांझी चौक से प्रारंभ होकर आदमपुर चौक होते हुए घंटाघर चौक तक निकली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह ने किया। यात्रा में भाजपा के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भारत माता की जय और सेना के समर्थन में जमकर नारे लगे। जिला अध्यक्ष संतोष शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने उन शहीदों का बदला लिया है, जिनके घर के चिराग आतंकवाद की भेंट चढ़ गए […]

Noimg

भागलपुर में ABVP कार्यकर्ताओं ने मनाया एयर स्ट्राइक की सफलता का जश्न, प्रधानमंत्री और सेना का जताया आभार ||GS NEWS

बिहारDESK20250

भागलपुर के तिलका मांझी विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक की सफलता पर उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए और तिरंगा लहराते हुए देश की सेना के शौर्य को सलाम किया। कार्यक्रम में उपस्थित ABVP कार्यकर्ता आशुतोष तोमर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर किया गया हमला भारत की सुरक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना का आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णायक कार्रवाई से देशवासियों का मनोबल और विश्वास दोनों बढ़ा है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश […]

Noimg

पटना लाठीचार्ज के विरोध में भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे बिहार में आक्रोश की लहर है। इसी क्रम में बुधवार को भागलपुर में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय गेट के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पटना की घटना को अलोकतांत्रिक बताते हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ने कहा कि छात्रों पर इस तरह का बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर बर्बरता की गई। बनर्जी ने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार से […]

Noimg

ऑपरेशन सिंदूर पर गरजे अश्विनी कुमार चौबे, बोले – अब पाकिस्तान का नक्शा बदलेगा, यह तो बस ट्रेलर है ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, अब भारत हर दुस्साहस का करारा जवाब देगा और पाकिस्तान को उसकी हर नापाक हरकत के लिए पछताना पड़ेगा। चौबे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कोई साधारण सैन्य कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह भारत की नई नीति का प्रतीक है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब भारत केवल प्रतिक्रिया नहीं देगा, बल्कि पहले ही कड़ा कदम उठाकर दुश्मनों को चेताएगा। अश्विनी चौबे ने कहा, “अब पाकिस्तान का नक्शा ही नहीं, उसकी सोच भी बदल दी जाएगी। यह सिर्फ ट्रेलर है, असली फिल्म तो अभी बाकी है। हर दिन नए-नए […]

Noimg

राफेल पर बयान को लेकर अश्वनी चौबे का पलटवार – “खिलौना कहने वाले पाकिस्तान का हाथ मजबूत कर रहे, छि-छि… कहीं ऐसे गंदे लोगों की अंतिम लीला न हो जाए” ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा राफेल लड़ाकू विमान को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राफेल को “खिलौना” कहकर अजय राय ने न केवल सेना का अपमान किया है बल्कि पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश का मनोबल भी बढ़ाया है। अश्वनी चौबे ने कहा, “जिस राफेल को ये लोग खिलौना कहते हैं, उसी ने आतंकियों के ठिकानों के परखच्चे उड़ा दिए। ये सड़ी-गली पार्टी वाले बार-बार सेना और सुरक्षा बलों की ताकत पर उंगली उठाते हैं। भारत की सेना का ये अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने याद दिलाया कि जब देश पर संकट आया था, तब अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी […]

Noimg

भागलपुर स्टेशन पर अचानक सायरन से मचा हड़कंप, मॉक ड्रिल निकली अलर्ट की वजह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: शुक्रवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक बज उठे सायरन की आवाज से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ पल के लिए प्लेटफॉर्म पर हड़कंप की स्थिति बन गई, लेकिन जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो गई कि यह सब एक मॉक ड्रिल का हिस्सा था। बताया गया कि पहलगाम हमले के बाद देशभर के रेलवे स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। इसी कड़ी में भागलपुर जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर यह परखा गया कि आपात स्थिति में सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया कितनी तेज और प्रभावी होती है। यात्रियों को भी इस दौरान जागरूक किया गया कि सायरन बजने […]

Noimg

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

तीरंदाजी के विजेताओं को मिला पदक भागलपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत भागलपुर में 4 मई से आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ीयों को मेडल एवं खेल पदाधिकारीयों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर गौरवपूर्ण समापन किया गया। आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल दिनेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर विवेक कुमार, टीएमबीयू के वीसी डॉ जवाहरलाल प्रसाद, कृषि विश्वविद्यालय सबौर के वीसी डीआर सिंह, जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, मेयर डॉ वसुंधरा लाल, नगर आयुक्त डॉ प्रीती, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा अर्जुन पदक धारी कृष्णा घटकद्वारा एवं साई के अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया। वहीं अधिकारियों को नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, […]