Month: May 2025

महाराष्ट्र की झोली में पदकों की लगी झड़ी, तीरंदाजी में सभी मुकाबलों पर रहा महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत आयोजित तीरंदाजी की प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। सभी छह मुकाबलों में महाराष्ट्र का वर्चस्व कायम रहा। फाइनल मुकाबलों के बाद विजेताओं को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और भारत की पहली महिला अर्जुन अवार्डी तीरंदाज कृष्णा घटक ने सम्मानित किया। रिकर्व बॉयज़ कैटेगरी में महाराष्ट्र के उज्जवल भरत ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। तमिलनाडु के एल.आर. स्मरण को सिल्वर और मेघालय के देवराज महापात्रा को ब्रॉन्ज मेडल मिला।रिकर्व गर्ल्स में भी महाराष्ट्र का दबदबा रहा। शर्वरी सोमनाथ ने गोल्ड, वैष्णवी पवार ने सिल्वर और झारखंड की तमन्ना वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। रिकर्व मिक्स टीम में महाराष्ट्र के दनयेश चेरले […]

किराना व्यवसायी विनय हत्याकांड: मर्डर कर 2 घंटे तक घूमता रहा शूटर, पुलिस को खैर-खबर नहीं ! ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: रविवार की शाम नवगछिया के हड़िया पट्टी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब किराना व्यवसाई विनय कुमार गुप्ता की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये वारदात रात करीब 9:22 बजे की है, जब विनय अपनी दुकान में बैठे थे। हमलावर ने उनके पास जाकर फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और आराम से फरार हो गया। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रात 8:30 बजे के बाद से ही संदिग्ध अपराधी करीब दो घंटे तक नवगछिया बाजार में घूमता रहा। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि रात 11:32 बजे वह नवगछिया रेलवे ओवरब्रिज और स्टेशन परिसर में खुलेआम घूमता नजर […]

व्यवसायी विनय हत्याकांड की जांच में जुटी नवगछिया पुलिस, सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान जारी ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

नवगछिया : रविवार की संध्या नवगछिया के हड़िया पट्टी में किराना व्यवसायी विनय गुप्ता की हुई हत्या के मामले में नवगछिया पुलिस ने जांच तेज कर दी है। भागलपुर के आईजी नवगछिया पहुंचे और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश देते हुए शीघ्र मामले के उद्भेदन का आदेश दिया। इस जांच टीम का नेतृत्व नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार कर रही हैं। टीम में नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश, प्रशिक्षु डीएसपी, नगर थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। पुलिस विभिन्न कोणों से इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक की पत्नी रेणु गुप्ता के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र और नवगछिया रेलवे स्टेशन के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों […]

नवगछिया के रामनाथ पंडित उड़ीसा में लापता, पत्नी ने जताई अपहरण की आशंका ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : नया टोला निवासी रामनाथ पंडित के लापता होने के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। रामनाथ पंडित उड़ीसा के मयूरभंज जिले के उदला में बंधन बैंक में एरिया मैनेजर के रूप में कार्यरत थे और 1 मई 2025 से लापता हैं। उनकी पत्नी रेखा देवी ने अपहरण की आशंका जताई है। रेखा देवी का आरोप है कि उनके पति बैंक के कलेक्शन के सिलसिले में क्षेत्र में गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने बताया कि कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर फोन बंद है और बैंक की ओर से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। इस पूरे मामले में उदला बंधन बैंक और उदला थाना की […]

जानकी नवमी पर श्री शिवशक्ति योगपीठ में भक्ति और दिव्यता का संगम, स्वामी आगमानंद जी के सान्निध्य में हुआ भव्य आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: वैशाख मास की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि पर जानकी नवमी के पावन अवसर पर श्री शिवशक्ति योगपीठ, नवगछिया में दिव्यता और भक्ति से परिपूर्ण भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन योगपीठाधीश्वर एवं श्री उत्तरतोताद्रिमठ विभीषणकुंड, अयोध्या के उत्तराधिकारी जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। सुबह से ही योगपीठ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतिष्ठित देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ माता सीता की आराधना की गई। संपूर्ण परिसर राममय हो गया जब सामूहिक सुंदरकांड पाठ आरंभ हुआ। श्रद्धा और भक्ति के संग गीत-संगीत की सजीव प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। “दिव्य धरा सों उपजी सीता”—इस भावपूर्ण पंक्ति को जब मानस कोकिला कृष्णा मिश्रा ने प्रस्तुत […]

मधुरापुर बाजार साम्प्रदायिक तनाव मामले में दो अभियुक्तों ने अदालत में किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में वर्ष 2023 में महर्षि मेंहीं आश्रम, शाहपुर से निकली जुलूस यात्रा के दौरान हुए मारपीट और साम्प्रदायिक तनाव के मामले में नामजद अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। मामला भवानीपुर थाना कांड संख्या 267/23 से जुड़ा हुआ है, जिसमें शाहपुर चौहद्दी निवासी डब्लू मंडल और नारायणपुर निवासी पंकज यादव अभियुक्त बनाए गए थे। भवानीपुर पुलिस द्वारा लगातार दबिश और छापेमारी अभियान के कारण दोनों ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में वारंटियों, अपराधियों और शराब तस्करों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को पकड़ने […]

एनएच पर टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार घायल, मायागंज रेफर ||GS NEWS

नगर परिषदDESK20250

नवगछिया : प्रखंड के खगड़िया-नवगछिया सीमा पर एनएच पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब सौगारथ सिंह सतीशनगर से नारायणपुर बाजार जा रहे थे, तभी एक अज्ञात टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नारायणपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने घायल के परिजनों को सूचित कर अस्पताल बुलाया। वहीं, घटना के बाद से टैंकर चालक फरार है […]

विनय गुप्ता हत्याकांड: राजद और भाकपा माले प्रतिनिधिमंडल ने जताया शोक, न्याय और मुआवजे की उठाई मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: व्यवसायी विनय गुप्ता हत्याकांड को लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही है। मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला और संवेदना व्यक्त की। राजद प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने किया। उन्होंने इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। डॉ. हिमांशु ने बिहार सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को कम से कम 10 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही उन्होंने परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की भी मांग की। राजद प्रतिनिधिमंडल में शैलेश […]

झंडापुर थाना क्षेत्र में अपहरण की दो घटनाएं: पुलिस ने दोनों युवतियों को सकुशल किया बरामद, आरोपियों की तलाश जारी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र में युवतियों के अपहरण की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पहली घटना 2 फरवरी की है, जब झंडापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती का अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 23/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। कई सप्ताह की छानबीन के बाद पुलिस को सफलता मिली और 4 अप्रैल की रात रांची के किशोरगंज कुम्हार टोला से अपहृत युवती को बरामद कर लिया गया। मंगलवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराया गया, जिसके बाद उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। […]

विनय गुप्ता हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया में रविवार संध्या अपराधियों द्वारा व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या के बाद से स्थानीय व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया था, जिसका भाकपा माले ने समर्थन किया था। मंगलवार को भाकपा माले के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विनय गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का वादा किया। इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल, नवगछिया प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय, जिला कमिटी सदस्य आशुतोष यादव, सुशील भारती, ऐपवा जिला सचिव रेणु देवी सहित अन्य नेता मौजूद थे। इस मुलाकात के दौरान भाकपा माले नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे विनय गुप्ता के परिजनों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। भाकपा माले के जिला सचिव […]