Month: May 2025

विनय गुप्ता हत्याकांड: रंगरा प्रमुख संजीव उर्फ मोती यादव ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, कहा – कब तक डर के साये में जिएंगे नवगछिया के व्यवसायी? GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

मोती यादव ने कहा, “आख़िर कब तक नवगछिया में खूनी संघर्ष चलता रहेगा? कब तक यहां के व्यापारी डर के साए में जीवन जीने को मजबूर रहेंगे? और कब तक जनता को छलावे में रखकर राजनेता शब्दों की माला पहनाते रहेंगे? नवगछिया की जनता अब इन सवालों का जवाब मांग रही है।” नवगछिया बाजार के हड़िया पट्टी निवासी विनय गुप्ता हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में रंगरा चौक प्रखंड के प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव मृतक विनय गुप्ता के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना प्रकट की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह केवल एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे […]

नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में होगा क्रिएटिव टेलेंट हंट 2.0 ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

लिखित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, पाँच वर्गों में बंटे प्रतिभागी नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों की खोज जीएस न्यूज़ समाचारपत्र द्वारा लगातार जारी है । इस बाबत अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज़ द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Talent Hunt 2.0 का सातवां अंक नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया के परिसर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को पहले स्तर की *लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रतियोगिता को पाँच वर्गों में विभाजित किया गया है—किड्स: एलकेजी, यूकेजीप्री जूनियर: कक्षा 1 व 2जूनियर: कक्षा 3 से 5सीनियर: कक्षा 6 से 8 सीनियर सेकेंडरी: कक्षा 9 व 10 रजिस्ट्रेशन विद्यालय कार्यालय में किया जा रहा […]

राज गंगापुर गांव में महिला से छेड़खानी, बच्चों को जान मारने की धमकी का आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के राज गंगापुर गांव से एक महिला के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता प्रियांका देवी ने सुल्तानगंज थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पति सिंटु साह उर्फ शैलेन्द्र साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रियांका देवी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उनके और पति के बीच तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है। इसके बावजूद सिंटु साह बार-बार उनके घर में घुसकर उनकी भाभी के साथ छेड़खानी करता है और दोनों के बच्चों समेत जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता का कहना है कि जब इस संबंध में उन्होंने न्यायालय की शरण ली, तो उनके पति ने झूठे आरोप लगाकर […]

भावना होटल के कमरे में युवक का मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र स्थित भावना होटल से सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां कमरे नंबर 101 से पिरपैती निवासी युवक तुषार ठाकुर का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों के अनुसार, तुषार रविवार शाम को घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उन्होंने पिरपैती थाना को सूचना दी। पुलिस ने कुछ देर प्रतीक्षा करने की बात कही, जिसके बाद परिजनों ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक किया तो पता चला कि लोकेशन भावना होटल में दिखा रहा है। परिजन जब होटल पहुंचे तो रजिस्टर में युवक की एंट्री रविवार दोपहर 2 बजे दर्ज मिली। जब परिजन होटल स्टाफ के साथ कमरे तक पहुंचे तो […]

Noimg

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत बैडमिंटन कोर्ट हॉल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत सैंडिश मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता चल रही है। वहीं आगामी 10 मई से बैडमिंटन प्रतियोगिता सैंडिश कंपाउंड स्थित बैडमिंटन कोर्ट हॉल में आयोजित की जानी है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैडमिंटन कोर्ट हॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कोर्ट हॉल की बाहरी दीवार पर खेलो इंडिया का पोस्टर-बैनर लगाने, पश्चिमी खाली भाग को सजाने-संवारने और रंग-रोगन करवाने का निर्देश नगर निगम और डीआरडीए को संयुक्त रूप से दिया। जिलाधिकारी ने हॉल के अंदर प्रकाश, शीतलन (कूलिंग) और ध्वनि की प्रतिध्वनि को लेकर भी निरीक्षण किया और […]

कैंसर अस्पताल के शिलान्यास से पहले डीएम ने किया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, भागलपुर में शीघ्र ही कैंसर अस्पताल की स्थापना को लेकर शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे पूर्व जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में विभिन्न विभागों द्वारा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाह्य रोग विभाग (ओपीडी) का भी अवलोकन किया और वहां मौजूद जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कैंसर अस्पताल के लिए प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। DESK2025

Noimg

7 मई को होगा तीरंदाजी का फाइनल मैच ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

आम दर्शक भी देख सकेंगे मैच भागलपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत सैंडिस मैदान के प्ले ग्राउंड में तीरंदाजी का सेमीफाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 7 मई को 3 बजे अपराह्न से फाइनल मैच का आयोजन किया जाएगा। रिकॉर्व मिक्स टीम में महाराष्ट्र के दयानेस चिनाले और सरवरी सोमनाथ शिंदे 1318 अंक के साथ पहले स्थान बनाए हुए हैं। कंपाउंड मिक्स टीम में महाराष्ट्र के ही मानव गणेश राव जाधव और तेजल राजेंद्र साल्वे 1410 अंक के साथ पहला स्थान बनाए हुए हैं। सिंगल और मिक्स टीम का 70 मी का रिकर्व तीरंदाजी तथा 50 मी कंपाउंड कर्व तीरंदाजी का फाइनल मैच कल भागलपुर के सैंडिस मैदान में देखने को मिलेगा। आम लोगों के लिए भी सैंडिस […]

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: तीरंदाजी में महाराष्ट्र का दबदबा, झारखंड से कांटे की टक्कर, मैदान में दिखा खेल का जुनून ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का तीसरा दिन तीरंदाजी के मुकाबलों के नाम रहा। शहर के सैनडिस्क कंपाउंड मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी निशानेबाजी का दम दिखाया। सुबह से ही मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। पूरे आयोजन में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक के मुकाबलों में अपना दबदबा कायम रखा है। महाराष्ट्र की टीम ने कई सटीक निशाने लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। खास बात यह रही कि मैदान पर ऐसे भी मुकाबले देखने को मिले, जहां एक-दूसरे के अच्छे दोस्त आमने-सामने थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने प्रतियोगिता के मैदान में कदम रखा, दोस्ती को किनारे रखकर जीत के लिए […]

Noimg

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: तीरंदाजी में महाराष्ट्र का दबदबा, झारखंड से हो रही कांटे की टक्कर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तीसरे दिन भागलपुर के ऐतिहासिक सैनडिस्क कंपाउंड के मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। सुबह से ही मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों की चहल-पहल शुरू हो गई थी। तीरंदाजी के मुकाबलों में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा साफ़ तौर पर देखने को मिला। अब तक हुए मुकाबलों में महाराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बार प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा है। प्रतियोगिता की एक खास बात यह रही कि कुछ मुकाबले ऐसे खिलाड़ियों के बीच हुए जो आपस में गहरे दोस्त हैं। लेकिन जैसे ही उन्होंने मैदान में कदम रखा, दोस्ती को पीछे छोड़ते हुए केवल जीत के लिए संघर्ष करते दिखे। खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का […]

विनय गुप्ता हत्याकांड: पहले से रेकी कर रहा था शूटर, गोली मारने के बाद आराम से निकला ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के किराना व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्पष्ट हुआ है कि हत्यारा काफी समय से विनय गुप्ता की दुकान के आसपास मंडरा रहा था और पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, शूटर ने घटना से पूर्व कई बार विनय गुप्ता की दुकान के चक्कर लगाए। अंतिम समय में, उसने हाथ में थ्री-नट लिए दुकान का एक और चक्कर लगाया। रात 9 बजकर 17 मिनट पर वह दुकानदार के बिलकुल नजदीक पहुंचा और कनपट्टी पर गोली मार दी। गोली लगते ही विनय गुप्ता घायल होकर नीचे गिर पड़े। उन्होंने एक हाथ से अपनी कनपट्टी को दबाकर खून बहने से रोकने की […]